लाइव टीवी

Vote Meter: आज चुनाव हुए तो UP में किसकी बनेगी सरकार, जानिए क्या कहता है Times Now नवभारत का Opinion Poll

Updated Jan 02, 2022 | 00:35 IST

UP Opinion Poll: ग्राउंड इंटेलिजेंस’ से जानिये यूपी का मूड कैसा है। यूपी के विभिन्न इलाकों में किए गए इस सर्वे में जो बात सामने आ रही है वो काफी रोचक है।

Loading ...
मुख्य बातें
  • चुनावी राज्य यूपी के वोटर के मन में क्या है ? देखिए ओपिनियन पोल
  • आज चुनाव हुए तो बीजेपी को फायदा मिलता दिख रहा है ओपिनियन पोल में
  • वहीं कांग्रेस और बसपा को हो रहा है सबसे अधिक नुकसान

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश चुनाव को लेकर टाइम्स नाउ नवभारत VETO ने एक सर्वे किया है।  वोट मीटर का यह सर्वे बड़ी संख्या में लोगों की राय लेकर तैयार किया है। यह सर्वे यूपी के चार हिस्सों में अलग अलग तरीके से किया गया है। रिपोर्ट में जो लोगों की राय सामने आ रही है वो बीजेपी के लिए काफी हद तक सकून देने वाली है। यूपी की सभी 403 सीटों का का सर्वे किया गया है। पश्चिमी यूपी, रूहेलखंड, बुंदेलखंड  में भाजपा को कुछ नुकसान तो सपा को कुछ हद तक फायदा होता दिख रहा है।

पश्चिमी यूपी
सबसे ज्यादा हैरान करता है पश्चिमी यूपी का सर्वे, जहां चर्चा हो रही थी कि किसान आंदोलन की वजह से बीजेपी को यहां काफी नुकसान हो सकता है, वहां सर्वे के मुताबिक भाजपा को काफी तक डैमेज कंट्रोल करने में मदद मिली है। किसानों के गढ़ माने जाने वाले इस इलाके में कुल 97 सीटों में से भाजपा को  57-60 सीटें, सपा को 35-38 सीटें, बसपा को 0-1 तथा कांग्रेस को 1-2 सीटें मिल सकती हैं। 

रूहेलखंड का हाल
सर्वे में रूहेलखंड की कुल 52 सीटों में भाजपा को 30-36, समाजवादी पार्टी 17-18 और बसपा को 1-2 सीटें तथा कांग्रेस को 1 सीट मिलती दिख रही है। यहां भाजपा को नुकसान कम हो रहा है लेकिन समाजवादी पार्टी को उम्मीद के मुताबिक वोट मिलते नहीं दिख रहे हैं।

बुंदेलखंड
वहीं बुंदेलखंड की बात करें तो यहां की कुल 19 सीटों पर हुए सर्वे में जो बात सामने निकलकर आई है उसके मुताबिक बीजेपी को यहां 14-15, सपा को 3-5 सीटें मिलती दिख रही हैं। इसके अलावा बसपा के खाते में 0-1 तथा कांग्रेस और अन्य का खाता खुलता नहीं दिख रहा है।

सेंट्रल यूपी
सेंट्रल यूपी में कुल 35 सीटों पर जो सर्वे किया गया है उसमें 17-21 सीटें मिलती दिख रही है। वहीं सपा को 12-13 सीटें मिलती दिख रही हैं। जबकि कांग्रेस बसपा और अन्य को 0-1 से सीटें मिलती दिख रही है। यानि इस क्षेत्र में भी भाजपा शीर्ष पर नजर आ रही है।

अवध का हाल

इस सर्वे में अवध रीजन की कुल 98 सीटों पर सर्वे किया गया है। यहां भाजपा को 57-65 सीटें मिलती दिख रही हैं। वहीं सपा को 31-33 सीटें मिल रही हैं जबकि बसपा को 3, कांग्रेस को 2-3 सीटें और अन्य को 0-1 सीटें मिल रही हैं।

पूर्वांचल का हाल
इस सर्वे के मुताबिक पूर्वांचल में भाजपा गठबंधन को 49-58 सीटें, सपा 39-45 सीटें, बसपा 5-6 सीटें, कांग्रेस को 0 तथा अन्य 0-2 सीटें मिलती दिख रही हैं। पिछली बार यहां से भाजपा को 74 सीटें मिली थी और सपा को 12 सीटें मिली थीं। पूर्वांचल में ही पीएम मोदी का संसदीय क्षेत्र औ सीएम योगी का गृह क्षेत्र भी आता है। तो कुल मिलाकर देखा जाए तो सर्वे में एक बार फिर यूपी में बीजेपी की सरकार बनती दिख रही है। कुल 403 में से भाजपा गठबंधन को 239, सपा को 144, बसपा को 12, कांग्रेस को 6 तथा अन्य को 2 सीटें मिलती दिख रही हैं।

कौन है पसंदीदा पार्टी
सर्वे के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में  40.4 भाजपा को पसंद करते हैं वहीं सपा को 34.5 सपा को पसंद करते हैं, बसपा को यहां 16 फीसदी तथा कांग्रेस को 5.1 और अन्य को 4 फीसदी लोग पसंद करते हैं। शहरी इलाकों में जो लोकप्रिय पार्टी सर्वे में नजर आ रही है उसमें भाजपा को 34 फीसदी लोग पसंद कर रहे हैं जबकि सपा को 39, 2 बसपा को 13 फीसदी और कांग्रेस को 12 और अन्य को 12 फीसदी पसंद करते हैं।