लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Elections
  • ECI Election Commission of India Election Results 2022 Live Updates UP Punjab Uttarakhand Election Results eciresults nic in eci gov in
Live Blog

ECI Election Results 2022: यूपी की सिराथू सीट से प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या सपा की पल्लवी पटेल से हारे

Updated Mar 11, 2022 | 01:38 PM IST

Election Commission of India (ECI) Election Results 2022, Uttar Pradesh (UP), Punjab, Uttarakhand Election Results 2022 on eciresults.nic.in, eci.gov.in, results.eci.gov.in: उत्तर प्रदेश (यूपी), पंजाब, गोवा, उत्तराखंड, मणिपुर विधानसभाओं के चुनाव परिणाम eci.nic.in, eciresults.nic.in और eci.gov.in वेबसाइट पर लाइव घोषित किए जाएंगे।

Loading ...
विधानसभा चुनाव नतीजे

Election Commission of India (ECI) Election Results 2022, Uttar Pradesh (UP), Punjab, Uttarakhand Election Results 2022 on www.eciresults.nic.in, eci.gov.in, results.eci.gov.in: आज उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। आप इन चुनावों के रुझान और नतीजे चुनाव आयोग की वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के नतीजे विश्वसनीय होते हैं। यहां पर पांचों राज्यों उनके जिलों, हर विधानसभा और हर उम्मीदवार की स्थिति पता लगा सकते हैं। किस दल को कितने प्रतिशत वोट मिले हैं, ये भी आप यहां देख सकेंगे। 

भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में सत्ता में वापसी के लिए तैयार है क्योंकि पार्टी ने मतगणना में बहुमत हासिल कर लिया है।

UP ELECTION RESULT 2022 : जानें किस सीट से कौन जीता कौन हारा, देखें पूरी सूची

Mar 10, 2022  |  10:53 PM (IST)
सिराथू सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए
विधानसभा चुनाव में पीएम मोदी और सीएम योगी की लहर में बीजेपी को बहुमत मिला है लेकिन सिराथू सीट से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं गौर हो कि इस सीट से सपा उम्मीवार पल्लवी पटेल को जीत मिली है, सिर्फ़ सिराथू ही नहीं डिप्टी सीएम के जिले कौशांबी की तीन सीटें सपा ने जीत ली हैं।
Mar 10, 2022  |  08:52 PM (IST)
पंजाब में AAP को बंपर कामयाबी, 92 सीटें हुईं हासिल
पंजाब विधानसभा चुनाव की सभी सीटों पर तस्वीर साफ हो गई है, आम आदमी पार्टी ने 92 सीटों पर जीत हासिल की, कांग्रेस को 18 और भारतीय जनता पार्टी को सिर्फ दो सीटें मिलीं हैं वहीं शिरोमणि अकाली दल को केवल 3 सीटें मिलीं, और एक-एक सीट एक निर्दलीय उम्मीदवार और बसपा ने जीती हैं।
Mar 10, 2022  |  07:40 PM (IST)
मणिपुर की 50 सीटों के रिजल्ट घोषित

मणिपुर की 50 सीटों के रिजल्ट घोषित हो गए हैं। भारतीय जनता पार्टी 25 सीटों पर विजयी पताका फहरा चुकी है। डेडीयू 6 और कांग्रेस ने 4 सीटें अपने नाम की हैं।

Mar 10, 2022  |  07:25 PM (IST)
उत्तराखंड की 50 सीटों के नतीजे आए

चुनाव आयोग के अनुसार, उत्तराखंड में अभी तक 50 सीटों पर नतीजे आ चुके हैं। 35 सीटों पर बीजेपी और 14 सीटों पर कांग्रेस को जीत मिली है।

Mar 10, 2022  |  07:21 PM (IST)
जहूराबाद ओमप्रकाश राजभर जीते

सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर जहूराबाद विधानसभा सीट से जीत गए हैं। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी के कालीचरण को 31599 से हराया। 

Mar 10, 2022  |  06:45 PM (IST)
स्वामी प्रसाद मौर्या फाजिलनगर से हारे

चुनाव से पहले बीजेपी छोड़कर सपा में शामिल होने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य को शिकस्त झेलनी पड़ी है। उन्होंने फाजिलनगर विधानसभा सीट से 26 हजार से अधिक वोटों से गंवाई।

Mar 10, 2022  |  06:18 PM (IST)
योगी और अखिलेश ने दर्ज की जीत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर सदर से जीत हासिल कर ली है। उन्होंने एक लाख 2 हजार वोटों से विजयी पताका फहराई। वहीं, समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने 67504 वोटों से करहल सीट पर जीत हासिल की।

Mar 10, 2022  |  05:20 PM (IST)
ECI Election Results 2022 LIVE - शाम सवा 5 के रुझान जानें, देखें लेटेस्ट अपडेट

शाम सवा 5 के ताजा रुझान देखें। भारतीय जनता पार्टी 268 सीटों से आगे है, सपा 132 सीटों पर है, बीएसपी 1 और कांग्रेस 2 सीटों पर टिकी है। बता दें, ज्यादातर रिजल्ट घोषित किए जा चुके हैं लेकिन अभी भी कई सीटों के लिए रिजल्ट्स आना बाकी है।

Mar 10, 2022  |  05:15 PM (IST)
ECI Election Results 2022 LIVE देवरिया की सभी सीटों पर बीजेपी

जैसा कि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल ने कुछ देर पहले ही कहा था कि देवरिया की सभी सीटों पर बीजेपी का दबदबा है, और हुआ भी कुछ ऐसा ही, क्योंकि देवरिया के सातों सीटे बीजेपी की झोली में आ गईं।

Mar 10, 2022  |  03:25 PM (IST)
ECI Election Results 2022 LIVE - नोएडा में रिकॉर्ड जीत की ओर पंकज सिंह

पंकज सिंह नोएडा में रिकॉर्ड जीत की ओर जा रहे हैं, पूरी संभावना है कि वे जीत नहीं रिकॉर्ड जीत दर्ज करेंगे, पंकज सिंह इस समय यानी खबर लिखे जाने तक 1 लाख 23 हजार वोटो से आगे हैं।

Mar 10, 2022  |  03:14 PM (IST)
ECI Election Results 2022 LIVE - चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीट हारे

पंजाब के मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी दोनों सीटों - चमकौर साहिब और भदौर से चुनाव हार गए हैं। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि चन्नी हार गए हैं, और इन्हें हराने वाला एक साधारण सा मोबाइल रिपेयर करने आदमी है, जिसकी मां एक सरकारी स्कूल में सफाई का काम करती हैं। भदौर में, आम आदमी पार्टी के लाभ सिंह को 57,000 से अधिक वोट मिले, जबकि श्री चन्नी को 23,000 से अधिक वोट मिले

Mar 10, 2022  |  03:09 PM (IST)
ECI Election Results 2022 LIVE - पंजाब में आप की जीत

केजरीवाल ने अपने भाषण में कहा कि, हम ऐक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां नफरत नहीं सिर्फ भाईचारा होगा, खूब मेडिकल व इंजीरियरिंग कॉलेज खोले जाएंगे, ताकि किसी को यूक्रेन जैसे देश में जाकर मेडिकल की पढ़ाई न करनी पड़ी। इसके अलावा यह जीत बताती है कि मैं आंतकवादी नहीं बल्कि देश का सच्चा सपूत हूं।

Mar 10, 2022  |  03:05 PM (IST)
ECI Election Results 2022 LIVE - फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए

बड़ी खबर! फाजिलनगर से स्वामी प्रसाद मौर्य चुनाव हार गए हैं। बता दें, यह सपा पार्टी के नेता है इसी सीट पर बीजेपी उम्मीदवार सुरेंद्र कुमार कुशवाहा ने जीत दर्ज की है।

Mar 10, 2022  |  03:00 PM (IST)
ECI Election Results 2022 LIVE - हार गए नवजोत सिंह​ सिद्दू

अमृतसर सीट को लेकर बड़ा अपडेट, अमृतसर ईस्ट से नवजोत सिंह​ सिद्दू हार गए हैं। बता दें, करीबन 6750 वोटों से नवजोत सिंह​ सिद्दू हारे हैं।

Mar 10, 2022  |  02:35 PM (IST)
ECI Election Results 2022 LIVE - जानें सरोजनी नगर ओर देवरिया का हाल

लखनऊ सरोजनी नगर से भारतीय जनता पार्टी के राजेश्वर सिंह को जीत मिली है। जबकि बीजेपी के ही शलभ्रमणि त्रिपाठी देवरिया से चुनाव जीत चुके है। सिराथू सीट से केशव प्रसाद मौर्य आगे चल रहे हैं केशव प्रसाद मौर्य करीब 1000 वोटों से आगे हैं।

Mar 10, 2022  |  02:06 PM (IST)
ECI Election Results 2022 LIVE - निकलेगा विजय जुलूस

​चुनाव आयोग ने गुरुवार को उन पांच राज्यों में चल रहे मतगणना और परिणामों की घोषणा के दौरान विजय जुलूसों पर प्रतिबंध हटा दिया जहां हाल ही में चुनाव हुए थे। राज्यों ने मतगणना के दौरान और बाद में विजय जुलूसों पर दिशानिर्देशों में ढील देने का फैसला किया है और विजय जुलूस पर पूर्ण प्रतिबंध वापस ले लिया है।

Mar 10, 2022  |  01:32 PM (IST)
ECI Election Results 2022 LIVE - देवरिया के सभी सीटों पर बीजेपी

उत्तर प्रदेश के देवरिया से सभी सातों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी आगे चल रही है, बता दें, यह परिणाम नहीं है केवल रुझान है। यह आंकड़े बदल भी सकते हैं क्योंकि मतगणना अभी चल रही है।

Chandrayaan 3