लाइव टीवी
Live Blog

Punjab Election Results 2022: पंंजाब में चली AAP की आंधी, कांग्रेस का हुआ सफाया

Updated Mar 10, 2022 | 05:23 PM IST

Punjab Election Result 2022, Punjab Vidhan Sabha Chunav Result 2022 : पंजाब विधानसभा चुनाव में सभी 117 सीटों पर नतीजे आ गए। यहां आप विस्तार जाने सकते हैं, किसे मिली जीत और किसे मिली हार। दिल्ली के बाद पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन रही है। भगवंत मान के नेतृत्व में सरकार बन रही है। सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंदर सिंह, प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर सिंह बादल चुनाव हार गए।

Loading ...
पंजाब चुनाव रिजल्ट 2022 लाइव

Punjab Election Result 2022: पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों पर वोटों की गिनती हुई। पंजाब की जनता ने आम आदमी पार्टी को भारी मतों से सत्ता शीर्ष पर पहुंचा दिया। भगवंत मान के नेतृत्व में आप की सरकार बनने जा रही है। जबकि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी, नवजोत सिंह सिद्धू, कैप्टन अमरिंद सिंह, अकाली दल के प्रकाश सिंह बादल और सुखबीर बादल चुनाव हार गए। 

Punjab Election Result 2022 Constituency Wise: Check here

राज्य के पांच बार के मुख्यमंत्री एवं शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के नेता प्रकाश सिंह बादल अपने गढ़ लाम्बी विधानसभा सीट पर हार गए हैं। पंजाब में हर सीट के अपडेट

Election Commission of India Punjab Election Results 2022 LIVE: Check here

Mar 10, 2022  |  04:52 PM (IST)
पंजाब में शाम 4:50 बजे पार्टी की स्थिति 

पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना में बृहस्पतिवार अपराह्न 4:50 बजे तक की दलीय स्थिति इस प्रकार है। कुल 117 सीटें, आम आदमी पार्टी 65 सीटें जीती, 27 पर आगे। कांग्रेस 11 जीती, 7 पर आगे। शिरोमणि अकाली दल एक जीते, 2 पर आगे। बीजेपी 2 जीती, बीएसपी एक पर आगे, निर्दलीय एक जीते।

Mar 10, 2022  |  04:49 PM (IST)
प्रकाश सिंह बादल लम्बी में 11,396 वोटों से हारे

 शिरोमणि अकाली दल (शिअद) संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल पंजाब के मुक्तसर जिले में अपनी पारंपरिक लम्बी सीट से आम आदमी पार्टी के गुरमीत सिंह खुडियां से चुनाव हार गए हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव में इस सीट के लिए घोषित नतीजों के अनुसार, इस मुकाबले में सबसे बुजुर्ग उम्मीदवार बादल (94) को खुडियां ने 11,396 मतों के अंतर से हराया। पंजाब में आम आदमी पार्टी बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है।

Mar 10, 2022  |  04:43 PM (IST)
हमने पंजाब के लोगों के मुताबिक काम किया-मनीष सिसोदिया

आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पंजाब के लोगों की जरुरतों और केजरीवाल जी के वादे के मुताबिक काम किया जाएगा। हमने पंजाब में सरकार बनाई है, गोवा में भी शानदार एंट्री मिली है, वो भी पहले प्रयास में।

Mar 10, 2022  |  04:40 PM (IST)
अमरिंदर सिंह की 4.5 साल की सत्ता विरोधी लहर की वजह से कांग्रेस हारी- सुरजेवाला 

कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि पंजाब में, कांग्रेस ने चरणजीत सिंह चन्नी के माध्यम से एक नया नेतृत्व प्रस्तुत किया, जो धरती पुत्र हैं, लेकिन कैप्टन अमरिंदर सिंह के तहत 4.5 साल की पूरी सत्ता विरोधी लहर को दूर नहीं किया जा सका और इसलिए लोगों ने बदलाव के लिए आप को वोट दिया। उन्होंने कहा कि 5 राज्यों के नतीजे कांग्रेस पार्टी की उम्मीदों के विपरीत आए हैं लेकिन हम मानते हैं कि हम लोगों का आशीर्वाद पाने में नाकाम रहे। सोनिया गांधी ने परिणामों का आत्मनिरीक्षण करने के लिए जल्द ही कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक बुलाने का फैसला किया है।

Mar 10, 2022  |  03:44 PM (IST)
चुनाव परिणाम से हम सीखेंगे- राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि जनता के फैसले को विनम्रता से स्वीकार करें। जनादेश जीतने वालों को शुभकामनाएं। मैं सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों को उनकी कड़ी मेहनत और समर्पण के लिए धन्यवाद देता हूं।  हम इससे सीखेंगे और भारत के लोगों के हित के लिए काम करते रहेंगे।


 

Mar 10, 2022  |  03:34 PM (IST)
पंजाब के किसानों के दिल में पीएम मोदी के खिलाफ गुस्सा- शरद पवार

एनसीपी चीफ शरद पवार ने कहा कि पंजाब की जनता ने बीजेपी और कांग्रेस को हराकर आम आदमी पार्टी को जनादेश दिया। पंजाब के किसानों के दिल में पीएम मोदी के खिलाफ गुस्सा था। महाराष्ट्र में बीजेपी को ढाई साल इंतजार करना होगा।

Mar 10, 2022  |  03:18 PM (IST)
पंजाबियों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हैं- सुखबीर सिंह बादल

अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि हम पूरे दिल से और पूरी विनम्रता के साथ पंजाबियों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हैं। मैं उन लाखों पंजाबियों का आभारी हूं जिन्होंने हम पर और शिअद-बसपा कार्यकर्ताओं को उनके निस्वार्थ परिश्रम के लिए भरोसा दिया। उन्होंने हमें जो भूमिका सौंपी है, उसमें हम नम्रता के साथ उनकी सेवा करते रहेंगे।
 

Mar 10, 2022  |  03:14 PM (IST)
मोबाइल रिपेयर करने वाले ने सीएम चन्नी को हरा दिया- केजरीवाल

शानदार जीत के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मोबाइल रिपेयर करने वाले ने सीएम चन्नी को हरा दिया। हमारे साधारण कार्यकर्ता ने सिद्धू को हरा दिया। उन्होंने अपील की कि देश के लोग आम आदमी पार्टी में शामिल हों। अब देश भर में आप का इंकलाब होगा। हमें देश की राजनीति बदलनी है। हमें सेवा की राजनीति करनी है। बडे बहुमत के साथ बड़ी जिम्मेदारी मिली है।

Mar 10, 2022  |  03:08 PM (IST)
जनता ने बता दिया केजरीवाल आतंकवादी नहीं है

पंजाब में शानदार जीप पर केजरीवाल ने कहा कि सिस्टम नहीं बदला तो कुछ नहीं होने वाला है। पंजाब तुस्सी कमाल कर दिया। पंजाब के लोगों को जानबूझकर गरीब रखा गया। देश की जनता ने बोल दिया कि केजरीवाल देश का सच्चा सपूत है। केजरीवाल आतंकवादी नहीं है। आतंकवादी वो हो जो जनता को लूटा है। हम सबलोगों को संकल्प लेना है एक ऐसा भारत बनाएंगे, जहां सभी प्यार से रहेंगे। ऐसा भारत बनाएंगे, जहां से भारत के बच्चों को यूक्रेन नहीं जाना पड़ेगा। 
 

Mar 10, 2022  |  02:49 PM (IST)
भगवंत मान धुरी विधानसभा सीट पर 58,000 से अधिक मतों से जीते

आम आदमी पार्टी से सीएम उम्मीदवार भगवंत मान धुरी विधानसभा क्षेत्र से जीते, चुनाव आयोग ने गुरुवार को अपनी वेबसाइट पर इसकी पुष्टि की। मान ने कांग्रेस उम्मीदवार दलवीर सिंह गोल्डी को 58,000 से अधिक मतों के अंतर से हराया। अभी तक आप की 117 में से 13 सीटों पर जीत की पुष्टि हो चुकी है। वे 79 अन्य सीटों पर आगे चल रहे हैं।

Mar 10, 2022  |  02:37 PM (IST)
पंजाब में आप की शानदार जीत के बाद हनुमान मंदिर में पहुंचे अरविंद केजरीवाल
पंजाब में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के साथ दिल्ली के हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। ताजा रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) कुल 117 विधानसभा सीटों में से 90 पर आगे चल रही है। कांग्रेस 19 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन दो सीटों पर आगे है। अकाली दल 5 सीटों पर आगे है।
Mar 10, 2022  |  02:27 PM (IST)
बीजेपी के पंजाब अध्यक्ष अश्विनी कुमार शर्मा जीते

पंजाब विधानसभा चुनाव में बीजेपी के पंजाब प्रमुख अश्विनी कुमार शर्मा ने पठानकोट सीट से जीत गए हैं। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार, शर्मा ने अपने करीबी प्रतिद्वंद्वी एवं कांग्रेस उम्मीदवार अमित विज को 7759 वोट से मात दी। पंजाब में विधानसभा की 117 सीटों के लिए 20 फरवरी को मतदान हुआ था।  ताजा रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) कुल 117 विधानसभा सीटों में से 90 पर आगे चल रही है। कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन दो सीटों पर आगे है। अकाली दल 7 सीटों पर आगे है।

Mar 10, 2022  |  02:17 PM (IST)
नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनाव हारे

पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू अमृतसर ईस्ट से चुनाव हार गए हैं। अमृतसर ईस्ट में आम आदमी पार्टी की जीवनज्योत कौर की जीत हुई है, यहां से अकाली दल के बिक्रम सिंह मजीठिया की हार हुई है। ताजा रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) कुल 117 विधानसभा सीटों में से 90 पर आगे चल रही है। कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन दो सीटों पर आगे है। अकाली दल 7 सीटों पर आगे है।

Mar 10, 2022  |  02:14 PM (IST)
पंजाब के किसी भी सरकारी ऑफिस में नहीं लगेगी सीएम की तस्वीर: भगवंत मान

आप नेता भगवंत मान ने समर्थन के लिए पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि मैं अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद देता हूं कि उन्होंने बिना एक मिनट आराम किए 20 दिन यहां पंजाब में गुजारे। उनकी पार्टी पहले से ही दिल्ली में शासन कर रही है और अब हम पंजाब में सत्ता में आ गए हैं। पंजाब के किसी भी सरकारी दफ्तर में सीएम की फोटो नहीं लगेगी। सरकारी कार्यालयों में केवल डॉ अम्बेडकर और भगत सिंह के चित्र ही प्रदर्शित किए जाएंगे। जब आप व्याख्यान की शुरुआत और अंत में इंकलाब जिंदाबाद कहते हैं, तो भगत सिंह की आत्मा रहती है और यह दर्शाता है कि उनकी आत्मा अभी भी जीवित है। उन्होंने कहा कि खतखत कलां में हम शपथ लेंगे। हम आप सभी को तारीख के बारे में सूचित करेंगे। हम शहीद भगत सिंह का आशीर्वाद लेंगे। मैं आप के आलाकमान को धन्यवाद देता हूं। कुछ चीजें हैं जो हम बेहतर कर सकते हैं और दिल्ली हमसे सीख सकती है। हमारे अस्पताल अच्छे होने चाहिए। हमारे उद्योगों को रोजगार देना चाहिए। हमारी माताओं और बहनों को सुरक्षित रहना चाहिए। हम जालंधर में एक खेल विश्वविद्यालय बनाएंगे। पंजाब के करीब सभी गांवों में ट्रैक और स्टेडियम स्थापित करें।

Mar 10, 2022  |  02:08 PM (IST)
हम युवाओं के हाथ से नशे का इंजेक्शन निकालकर उन्हें रोजगार देंगे- भगवंत मान

आप की जीत के लिए समर्थकों को धन्यवाद देने के बाद नेता भगवंत मान ने कहा कि वह राज्य में बेरोजगारी की स्थिति को लेकर सबसे ज्यादा चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी खत्म करने के लिए पहले दिन मेरी कलम का इस्तेमाल किया जाएगा। हम आपको नेताओं के काफिले से बाहर निकालेंगे। किसी ने मुझसे पूछा कि आपके सामने बाइक पर सवार कितने युवा हैं, आप कैसे हैं महसूस करो। मैंने कहा कि मुझे बहुत बुरा लग रहा है, क्योंकि इससे पता चलता है कि बहुत सारे लोग बेरोजगार हैं जो अपनी बाइक पर मेरा पीछा कर रहे हैं। पंजाब में बढ़ती नशे की समस्या को संबोधित करते हुए मान ने कहा कि हम युवाओं के हाथ से नशे का इंजेक्शन निकालकर उन्हें रोजगार देंगे।'
 

Mar 10, 2022  |  01:55 PM (IST)
Punjab Election Result 2022 LIVE : सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भदौर सीट से चुनाव हारे

कांग्रेस के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी भदौर सीट से चुनाव हार गए हैं। चमकौर साहिब से पीछे चल रहे हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव की मतगणना के ताजा रुझानों में आम आदमी पार्टी (आप) कुल 117 विधानसभा सीटों में से 90 पर आगे चल रही है। कांग्रेस 17 सीटों पर आगे चल रही है। बीजेपी गठबंधन दो सीटों पर आगे है। अकाली दल 7 सीटों पर आगे है।
 

Mar 10, 2022  |  01:49 PM (IST)
सभी पंजाबियों को दिल की गहराई से धन्यवाद- भगवंत मान
भगवंत मान ने इंकलाब जिंदाबाद से भाषण शुरू किया। सभी पंजाबियों को दिल की गहराई से धन्यवाद। सभी को पंजाबियों को सम्मान करना होगा। केजरीवाल और मुझ पर निजी आरोप लगाए गए। आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान और उनकी मां हरपाल कौर ने संगरूर में पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अभिवादन करते हुए एक भावनात्मक क्षण शेयर किया।
Chandrayaan 3