लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Elections
  • up assembly election 3rd phase voting live 2022 constituency voting percentage update Uttar Pradesh vidhan sabha chunav voting breaking live news headline
Live Blog

UP Election 2022 3rd Phase voting: उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण में 1 बजे तक 35.88 फीसदी मतदान

Updated Feb 20, 2022 | 03:31 PM IST

UP Assembly Election 2022 3rd Phase voting: उत्‍तर प्रदेश में आज विधानसभा चुनाव के लिए तीसरे चरण के तहत 59 सीटों पर मतदान हुआ। लगभग 2 करोड़ 15 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल कर रहे हैं। इस चरण के चुनाव में जिन दिग्‍गज उम्‍मीदवारों की किस्‍मत का फैसला होना है, उनमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव भी शामिल हैं। चुनाव को लेकर तमाम इंतजाम पहले ही पूरे किए जा चुके हैं, वहीं सुरक्षा की भी कड़ी व्‍यवस्‍था है।

Loading ...
UP Election 2022 3rd Phase voting

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के तहत 59 सीटों के लिए वोटिंग हुई है। जिसमें दो करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का इस्‍तेमाल करते हुए जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे। इस चरण के चुनाव में 627 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ-साथ योगी सरकार के कई मंत्री भी शामिल हैं। मतदान शाम 7 बजे तक चलेगा। इस चुनाव में यूं तो कई पार्टियां किस्‍मत आजमा रही हैं, लेकिन मुख्‍य मुकाबला बीजेपी और सपा के बीच माना जा रहा है। यूपी के चुनाव मैदान में इस बार आम आदमी पार्टी भी किस्‍मत आजमा रही है।

Feb 20, 2022  |  02:18 PM (IST)
यूपी में 1 बजे तक 35.88 फीसदी लोगों ने डाले मत
कासगंज 37 फीसदी, हाथरस में 36.6, एटा में 42, कानपुर में 29.89 तो महोबा में 38.12 फीसदी मतदान हुआ है।
Feb 20, 2022  |  12:51 PM (IST)
मुलायम सिंह यादव ने अपना वोट डाला
समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं संरक्षक मुलायम सिंह यादव वोट डालने सैफई के जसवंतनगर मतदान केंद्र पर पहुंचे और वहां अपना मत डाला।
Feb 20, 2022  |  11:27 AM (IST)
अखिलेश यादव ने वोट डालने के बाद कहा- 'किसान माफ नहीं करेगा, यूपी में बीजेपी को साफ करेगा'
अखिलेश यादव ने वोट डालने के बाद कहा- 'कोई आतंकवादी है तो उस पर कड़ी कार्रवाई हो, जो मुझ पर आरोप लगा रहे हैं वो झूठे हैं, क‍िसी को नहीं पता क‍ि BJP की बीमारी क्‍या है, इस बार बीजेपी का सफाया होगा' साथ ही उन्होंने कहा कि 'किसान माफ नहीं करेगा, यूपी में बीजेपी को साफ करेगा' उन्होंने आगे कहा कि 'बीजेपी चुनाव हार रही है इसलिए उसकी भाषा बदली हुई है'
Feb 20, 2022  |  10:09 AM (IST)
यूपी में सुबह 9 बजे तक 8.15 फीसदी मतदान

यूपी के तीसरे चरण में सुबह 9 बजे तक 8.15 फीसदी मतदान हुआ है, हाथरस में 7.62%, फिरोजाबाद में 9.85%, कासगंज में 9.53%,एटा में 10.16%, मैनपुरी में 11.02%, फर्रुखाबाद में 5.88%, कन्नौज में 10.11%, इटावा में 6.83%, औरैया में 7.74%, कानपुर देहात में 6.83%, कानपुर में 5.66%, मतदान की खबर है 

Feb 20, 2022  |  09:13 AM (IST)
राम गोपाल यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के चौथे चरण तक हम बहुमत हासिल कर लेंगे
शिवपाल सिंह यादव और रामगोपाल यादव एक साथ पोलिंग बूथ पर पहुंचे बताते हैं कि इस दौरान दोनों के बीच बातचीत हुई शिवपाल यादव ने कहा कि अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनने से कोई रोक नहीं सकता है वहीं समाजवादी पार्टी के सांसद राम गोपाल यादव ने कहा कि विधानसभा चुनाव के चौथे चरण तक हम बहुमत हासिल कर लेंगे। बाकी चरणों के चुनाव में जीती गई सीटें ज्यादा होंगी।
Feb 20, 2022  |  08:40 AM (IST)
शिवपाल सिंह यादव ने मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लिया
शिवपाल सिंह यादव ने मतदान से पहले सपा संरक्षक और बड़े भाई मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद लिया, शिवपाल जसवंतनगर सीट से चुनाव लड़ रहे हैं।
Feb 20, 2022  |  08:35 AM (IST)
मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने डाला वोट
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के भाई अभय राम यादव ने आज सैफई में वोट डाला उनका कहना है कि इस चुनाव में समाजवादी पार्टी को भारी जीत देखने को मिलेगी।
Feb 20, 2022  |  08:24 AM (IST)
लुईस खुर्शीद बोलीं- प्रियंका गांधी की वजह से महिलाओं ने मतदान में दिलचस्पी दिखाई है''
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद और उनकी पत्नी और फर्रुखाबाद सदर से पार्टी के उम्मीदवार लुईस खुर्शीद ने निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर मतदान किया, लुईस खुर्शीद कहती हैं, ''उत्साह महसूस हो रहा है उन्होंने कहा कि मैं हर जगह गई और देखा प्रियंका गांधी की वजह से महिलाओं ने मतदान में दिलचस्पी दिखाई है''
Feb 20, 2022  |  07:41 AM (IST)
जसवंतनगर सीट पर दांव पर शिवपाल सिंह यादव की साख पर
तीसरे चरण की 59 सीटों पर वोटिंग हुई शुरू, जसवंतनगर सीट पर दांव पर शिवपाल सिंह यादव की साख पर है तो वहीं मैनपुरी की करहल सीट पर अखिलेश और एसपी बघेल के बीच मुकाबला है।
Feb 20, 2022  |  07:26 AM (IST)
यूपी के तीसरे चरण के लिए मतदान शुरू
राज्य के 16 जिलों की 59 विधानसभा सीटों पर मतदान हो रहा है, करहल से चुनाव लड़ रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव और उनके प्रतिद्वंद्वी व भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल की किस्मत आज सील हो जाएगी।
Feb 20, 2022  |  01:00 AM (IST)
कुछ ही देर में शुरू होगा मतदान

निर्वाचन अधिकारियों के मुताबिक, उत्तर प्रदेश में तीसरे चरण के लिए मतदान सुबह 7 बजे से शुरू होकर शाम 6 बजे तक चलेगा। राज्‍य के मुख्‍य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला के मुताबिक, चुनाव आयोग ने संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं कि मतदाताओं को अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने में किसी तरह की परेशानी न हो।

Feb 20, 2022  |  01:00 AM (IST)
2.15 करोड़ से अधिक मतदाता

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में राज्य के 16 जिलों में के 59 निर्वाचन क्षेत्रों में वोट डाले जाने हैं, जहां दो करोड़ 15 लाख से अधिक मतदाता रजिस्‍टर्ड हैं। इनमें एक करोड़ 16 लाख से अधिक पुरुष मतदाता हैं, जबकि महिला मतदाताओं की संख्‍या 99 लाख से ज्यादा है। वहीं किन्नर (थर्ड जेंडर) मतदाताओं की संख्‍या लगभग 1000 है। ये सभी मिलकर इस चरण के चुनाव मैदान में उतरे 627 प्रत्‍याशियों की किस्‍मत का फैसला करेंगे।

Feb 20, 2022  |  01:00 AM (IST)
दांव पर दिग्‍गजों की किस्‍मत

यूपी विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण में जिन दिग्‍गजों की किस्‍मत दांव पर है, उनमें राज्‍य के पूर्व मुख्‍मयंत्री व सपा के अध्‍यक्ष अखिलेश यादव भी शामिल हैं, जो मैनपुरी जिले की करहल विधानसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। बीजेपी ने यहां से केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को मैदान में उतारा है। अखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव के पारंपरिक चुनाव क्षेत्र जसवंतनगर में भी आज ही वोट डाले जाएंगे। वहीं, राज्‍य सरकार के मंत्री सतीश महाना, रामनरेश अग्निहोत्री की किस्‍मत का फैसला भी इसी चरण के चुनाव में होगा।

Chandrayaan 3