लाइव टीवी
  • Hindi News
  • Elections
  • UP Election 2022 Phase 5 Voting Live Updates UP Chunav 2022 Charan 5 Voting Percentage Key Candidates Seats Opinion Poll Election Commission
Live Blog

UP Election 2022 Phase 5 Voting Updates: पांचवें चरण में लगभग 54.53 % मतदान, चित्रकूट जिले में सर्वाधिक वोटिंग

Updated Feb 27, 2022 | 10:41 PM IST

UP Election 2022 Phase 5 Voting , UP Chunav 2022 Charan 5 Voting Percentage Updates: उत्तर प्रदेश के चुनावी समर में आज पांचवें चरण के लिए वोट डाले गए। ये खासा अहम फेज माना जा रहा था क्योंकि इसमें तमाम दिग्गजों की किस्मत दांव पर लगी है। इस फेज के प्रमुख उम्मीदवारों में राज्य के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य हैं जो सिराथू विधानसभा क्षेत्र से हैं, वहीं रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया इस बार अपनी जनसत्ता पार्टी के टिकट पर अपनी परंपरागत सीट कुंडा से चुनाव लड़ रहे हैं।

Loading ...

UP Election 2022 Phase 5 Voting , UP Chunav 2022 Charan 5 Voting Percentage Updates: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में राज्य के 12 जिलों की 61 सीटों के लिए मतदान संपन्न हो गया है मतदान रविवार सुबह सात बजे से शाम छह बजे वोट डाले गए। चुनाव आयोग ने कहा कि 54.53 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा एक अनुमानित प्रवृत्ति थी, क्योंकि कुछ मतदान केंद्रों के आंकड़ों तक पहुंचने में समय लगता है। यहां जानिए मतदान से जुड़ा हर ताजा अपडेट:

Feb 27, 2022  |  10:41 PM (IST)
54.53 प्रतिशत मतदान

चुनाव आयोग ने कहा कि 54.53 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा एक अनुमानित प्रवृत्ति थी, क्योंकि कुछ मतदान केंद्रों के आंकड़ों तक पहुंचने में समय लगता है। सबसे अधिक 59.64 प्रतिशत मतदान चित्रकूट जिले में दर्ज किया गया, इसके बाद अयोध्या में 58.01 प्रतिशत और श्रावस्ती में 57.24 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे कम मतदान प्रयागराज में 51.99 फीसदी, अमेठी में 53.99 फीसदी, बहराइच में 54.60 फीसदी, बाराबंकी में 54.65 फीसदी, गोंडा में 54.66 फीसदी, कौशांबी में 57.01 फीसदी, प्रतापगढ़ में 51.99 फीसदी, रायबरेली में 56.06 फीसदी और सुल्तानपुर में 54.88 प्रतिशत मतदान हुआ।

Feb 27, 2022  |  07:57 PM (IST)
सपा उम्मीदवार के काफिले पर हमला

प्रतापगढ़ जिले के थाना कोतवाली कुंडा के पहाड़पुर बनोही में पूर्वाह्न लगभग 11 बजे समाजवादी पार्टी (सपा) के कुंडा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी गुलशन यादव के काफिले पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया, जिससे उनके वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और उन्हें मामली चोट आयी हैं।
 

Feb 27, 2022  |  06:53 PM (IST)
संपन्न हुआ पांचवे चरण का मतदान

उत्तर प्रदेश में पांचवे चरण का मतदान संपन्न हो चुका है। इस चरण में कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है।  उत्तर प्रदेश के 12 जिलों में फैले 61 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ। चुनाव आयोग ने कहा कि 53.93 प्रतिशत मतदान का आंकड़ा एक अनुमानित आंकड़ा है, क्योंकि कुछ मतदान केंद्रों के डेटा तक पहुंचने में समय लगता है।

Feb 27, 2022  |  06:20 PM (IST)
कुछ ही मिनट का समय बचा है वोटिंग खत्म होने में
पांचवे चरण का मतदान जारी है और 6 बजे वोटिंग खत्म हो जाएगी। हालांकि इस दौरान पोलिंग सेंटर में मौजूद मतदाता जब तक वोट नहीं डाल देते हैं तब तक मतदान जारी रहेगा। चुनाव आयोग के मुताबिक शाम पांच बजे तक आज 53.98 फीसदी वोटिंग हो चुकी है।
Feb 27, 2022  |  05:30 PM (IST)
केशव प्रसाद मौर्य की किस्मत होगी ईवीएम में लॉक

उल्लेखनीय है कि पांचवें चरण में उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अपने गृह जिले कौशांबी के सिराथू विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार हैं जिनके मुकाबले समाजवादी पार्टी ने अपना दल (कमेरावादी) की नेता पल्लवी पटेल को मैदान में उतारा है। इसी चरण में अयोध्या से लेकर प्रयागराज और चित्रकूट जैसे धार्मिक रूप से महत्वपूर्ण क्षेत्रों में मतदान चल रहा है।
 

Feb 27, 2022  |  04:07 PM (IST)
तीन बजे तक 46 फीसदी से अधिक वोटिंग
यूपी में पांचवे चरण का मतदान जारी है जो शाम 6 बजे तक चलेगा। इस बीच दोपहर तीन बजे तक 46.28 % फीसदी मतदान दर्ज किया गया है।
Feb 27, 2022  |  03:14 PM (IST)
प्रतापगढ़ में एक मतदान केंद्र पर समस्या

अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, बी.डी. राम तिवारी ने कहा कि यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में दोपहर 1 बजे तक 34.83 फीसदी मतदान हुआ। प्रतापगढ़ में एक मतदान केंद्र पर कुछ समस्या थी। पुलिस और मतदान अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

Feb 27, 2022  |  02:04 PM (IST)
स्ट्रेचर पर वोट डालने पहुंची बुजुर्ग महिला

प्रयागराज में वोट डालने के लिए एक बुजुर्ग महिला को स्ट्रेचर पर मतदान केंद्र तक ले जाया गया। उन्होंने कहा कि मुझे ऐसे ही आना पड़ा क्योंकि मेरी पीठ में फ्रैक्चर है, लेकिन मैं वोट को बेकार नहीं जाने दे सकती।

Feb 27, 2022  |  01:46 PM (IST)
उत्तर प्रदेश: 1 बजे तक 35% के करीब मतदान
UP Voting
उत्तर प्रदेश चुनाव के पांचवें चरण में दोपहर एक बजे तक 34.83 फीसदी मतदान हुआ
Feb 27, 2022  |  11:57 AM (IST)
UP: 11 बजे तक 21.39% मतदान हुआ

उत्तर प्रदेश चुनाव के पांचवें चरण में सुबह 11 बजे तक 21.39 फीसदी मतदान हुआ। 

Feb 27, 2022  |  09:40 AM (IST)
सुबह 9 बजे तक 8% वोटिंग

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में सुबह 9 बजे तक 8.02% मतदान दर्ज किया गया।

Feb 27, 2022  |  09:36 AM (IST)
राजा भईया ने डाला वोट

जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के रघुराज प्रताप सिंह उर्फ 'राजा भईया' कुंडा से चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने बेंती के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि अपना खुद का रिकॉर्ड तोड़ना अपने आप में एक चुनौती है... मेरा रिकॉर्ड टूटेगा। 

Feb 27, 2022  |  09:34 AM (IST)
अयोध्या: संतों ने डाला वोट

अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर के मुख्य पुजारी महंत ज्ञान दास और अन्य संतों ने निर्वाचन क्षेत्र के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। 

Feb 27, 2022  |  09:33 AM (IST)
यूपी में माफियावाद के लिए बीजेपी जिम्मेदार: प्रमोद तिवारी

कांग्रेस के प्रमोद तिवारी ने कहा कि 1996 में जब भाजपा-सपा ने सरकार बनाई, तब 21 मंत्री माफिया थे, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले थे। यूपी में माफियावाद के लिए बीजेपी जिम्मेदार है, उन्हें ही दोषी ठहराया जाना चाहिए। जब मैंने विधानसभा में इस मुद्दे को उठाया था, तो राजनाथ सिंह ने जवाब दिया था कि 'राजनीति में सब कुछ उचित है'।

Feb 27, 2022  |  08:58 AM (IST)
मायावती ने की ये अपील

मायावती ने ट्वीट कर कहा कि यूपी के 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर आज पांचवें चरण में भी 'हर पोलिंग बूथ को जिताना है, बीएसपी को सत्ता में लाना है' की प्रतिज्ञा व जिद के साथ वोटिंग करते रहना जरूरी, ताकि द्वेष, पक्षपात, उन्माद व तानाशाही आदि से मुक्त यहां सर्वजन हिताय व सर्वजन सुखाय की सरकार बन सके। पिछले चार चरणों के मतदान के बाद विरोधी पार्टियों की नींद व होश भी उड़े हुए हैं और अब वे किस्म-किस्म की अफवाहों के जरिए वोटरों को गुमराह करने में लग गए हैं, जिनके बहकावे में आए बिना अपनी सरकार बनाने की धुन में लगे रहना है। वास्तव में आने वाला कल अपनी पार्टी का है। समस्त गरीबों, मजदूरों, युवाओं, बेरोजगारों, छोटे व्यापारियों, महिलाओं, शोषितों-पीड़ितों, अन्य उपेक्षित व मेहनतकशों को पता है कि उनके दुःख-दर्द का निवराण व उनका हित बीएसपी की आयरन सरकार में ही सुरक्षित। यही विश्वास हमारी पूंजी तथा बीएसपी व दूसरी पार्टियों में खास अन्तर।

Feb 27, 2022  |  08:13 AM (IST)
रामपुर खास के लोग फिर इतिहास रचेंगे: आराधना मिश्रा

कांग्रेस विधायक दल (CLP) की नेता और रामपुर खास से पार्टी की उम्मीदवार आराधना मिश्रा ने संग्रामगढ़ के एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सबसे बड़ी शक्ति आपका वोट है। देश और अपने भविष्य के लिए वोट करें। रामपुर खास के लोग फिर इतिहास रचेंगे। कांग्रेस द्वारा उठाए गए मुख्य मुद्दे- किसान, युवा, महिला सुरक्षा और मुद्रास्फीति वे मुद्दे हैं जिनके साथ हम जनता के बीच गए। यूपी की जनता कांग्रेस पर भरोसा रखेगी।

Feb 27, 2022  |  08:11 AM (IST)
मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने डाला वोट

यूपी के मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह और इलाहाबाद पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार ने ज्वाला देवी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में वोट डाला। उन्होंने कहा कि हम 300 का आंकड़ा पार करेंगे और फिर से सरकार बनाएंगे। लोगों को निर्णय लेना होगा और वे विकास कार्यों के लिए वोट करेंगे।

Chandrayaan 3