लाइव टीवी

Rashtravad: क्या योगी अखिलेश यादव और प्रियंका गांधी का फोन सुनते हैं? यूपी में IT रेड के बाद नया भूचाल

Updated Dec 19, 2021 | 18:29 IST

Rashtravad में बात हुई यूपी की। क्या अखिलेश यादव के करीबियों पर IT रेड के पीछे योगी आदित्यनाथ हैं? क्या योगी अखिलेश-प्रियंका का फोन सुनते हैं?

Loading ...

यूपी की राजनीति में नया भूचाल आ गया है। पहले अखिलेश के करीबियों पर IT रेड और अब अखिलेश और प्रियंका का ये आरोप कि उनके फोन टैप होते हैं। अखिलेश यादव ने तो यहां तक कह दिया कि खुद योगी ही उनका फोन सुनते हैं। अखिलेश यादव कह रहे हैं कि योगी के इशारे पर उनके करीबियों पर IT रेड हुए हैं। ऐसे सवालों पर TIME NOW नवभारत ने सीधे मुख्यमंत्री योगी से ही बात की है। उन्होंने भी जवाब दिया है। आज एक तरफ से अखिलेश ने मोर्चा खोला तो दूसरी तरफ प्रियंका गांधी ने। प्रियंका गांधी रायबरेली में हैं, यहां उन्होंने भी आरोप लगाया कि उनका फोन टैप हो रहा है। यूपी में आज कार्पेट कैंपेन हो रहा है। बीजेपी के 6 बड़े चेहरे मैदान में उतरे हैं। खुद योगी मथुरा से ललकार रहे हैं। सिर्फ कार्पेट कैंपेन ही नहीं हो रहा, हर तरफ से तलवारें खींची हुई हैं। मुख्यमंत्री योगी पर आरोपों की झड़ी है। अब आज के राष्ट्रवाद में सवाल हैं:

  1. अखिलेश के करीबियों पर IT रेड के पीछे योगी? 
  2. अखिलेश-प्रियंका का फोन टैप होता है, योगी सुनते हैं? 
  3. यूपी के लिए कौन उप'योगी' कौन अनुप'योगी'?