लाइव टीवी

50 मिलियन का जश्न मनाने के बाद, इंस्टाग्राम पर फिर घटे Alia Bhatt के फॉलोवर्स!

Updated Oct 26, 2020 | 06:50 IST

Alia Instagram Followers: शुक्रवार को ही आलिया भट्ट ने इंस्टाग्राम पर 50 मिलियन फॉलोवर्स पूरे होने का जश्न मनाते हुए पोस्ट साझा की थी। लेकिन इसके बाद अभिनेत्री की इंस्टा फॉलोइंग वापस गिरावट आई।

Loading ...
आलिया भट्ट
मुख्य बातें
  • 50 मिलियन पहुंचने के बाद फिर कुछ कम हुए आलिया भट्ट के फॉलोवर्स
  • एक्ट्रेस ने फैंस के साथ पोस्ट शेयर करके बताई थी मन की बात
  • सोशल मीडिया की अहमियत और सीमा को लेकर कही थीं बातें

मुंबई: पिछले कुछ महीने आलिया भट्ट के लिए बहुत अच्छे नहीं रहे हैं, खासकर सोशल मीडिया पर उन्हें लगातार नफरत और आलोचना का सामना करना पड़ा है। जून में बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दुखद निधन के बाद, कई लोगों ने नेपोटिज़्म की बहस के बीच आलिया को निशाना बनाना शुरू कर दिया था। हालात इतने खराब हो गए कि अभिनेत्री को अपने इंस्टाग्राम पर कमेंट को सीमित करना पड़ा।

आलिया ने नकारात्मकता से खुद को प्रभावित नहीं होने देने की पूरी कोशिश की। हाल ही में फिल्म उद्योग में आठ साल पूरे करने वाली अभिनेत्री ने कल इंस्टा पर एक पोस्ट साझा की, जिसमें उन्होंने अपने 50 मिलियन फॉलोवर होने की खुशी मनाई लेकिन उनकी फ। इंस्टा पर आलिया की फॉलोइंग अब 49.9 मिलियन हो गई है।

इस बीच, आलिया ने 50 मिलियन पूरे होने के मौके पर अपनी पोस्ट में लिखा था कि किसी को भी यह अधिकार नहीं है कि वह एक बटन को टच करके किसी को कम या ज्यादा महसूस करा सके। उन्होंने पोस्ट में सोशल मीडिया को अहम बताया लेकिन साथ ही यह भी कहा कि यह हम नहीं हैं यह सिर्फ जीवन का एक हिस्सा है।

कुछ समय के लिए ही आई कमी: हालांकि 50 मिलियन होने के बाद फॉलोवर्स में यह कमी कुछ समय के लिए ही आई और वापस एक्ट्रेस के फॉलोवर की संख्या 50 मिलियन के पार पहुंच गई।

मनाया मां सोनी राजदान का जन्मदिन (Alia celebrate Mother Soni Birthday):
रविवार को आलिया ने मम्मी सोनी राजदान का जन्मदिन मनाते हुए तस्वीर शेयर की थी। तस्वीर में आलिया के साथ बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर और उनकी मां नीतू सिंह और बहन रिद्धिमा कपूर साहनी भी शामिल थे।

काम की बात करें तो आलिया के पास पाइपलाइन में कई प्रोजेक्ट हैं। अभिनेत्री फिल्म निर्माता संजय लीला भंसाली के साथ गंगूबाई काठियावाड़ी में काम कर रही हैं।

अभिनेत्री रणबीर के साथ अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र में भी नजर आएंगी। इस फिल्म में अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी मुख्य भूमिकाओं में होंगे। इसके अलावा, एस.एस.राजामौली की आरआरआर में भी आलिया की अहम भूमिका होगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।