लाइव टीवी

40 से ज्यादा उम्र में इतने शानदार एब्स! Malaika Arora से Shilpa Shetty तक- देखें इन एक्ट्रेस की गजब फिटनेस!

Updated Jun 02, 2021 | 10:30 IST

Most Fit Bollywood Actress: बॉलीवुड में फिटनेस को लेकर कितनी जागरुता है ये अंदाजा इसी बात से लग सकता है कि 40 से अधिक उम्र की यहां एक या दो नहीं बल्कि कई एक्ट्रेस हैं, जिनके पास बेहद फिट कमर और टोंड एब्स हैं।

Loading ...
40 से ज्यादा उम्र में शानदार एब्स वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस
मुख्य बातें
  • पतली कमर और शानदार एब्स की मालिक हैं बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस।
  • अक्सर सोशल मीडिया पर शेयर करती हैं अपनी टोन्ड बॉडी की तस्वीरें।
  • एक नजर शानदार एब्स वाली 40 साल से ज्यादा उम्र की बॉलीवुड एक्ट्रेस पर।

मुंबई: बॉलीवुड या किसी अन्य फिल्म उद्योग में अभिनेत्री होना आसान नहीं है! यह बेहद मांग करने वाला पेशा है जिसमें बहुत मेहनत की जरूरत भी होती है। किसी को अपना अगला प्रोजेक्ट हासिल करने के लिए बहुत जद्दोजहद करनी पड़ती है। अभिनय कौशल को चमकाने के अलावा एक्टर्स को फिट रहने के लिए सख्त डायट और व्यायाम वाली दिनचर्या फॉलो करनी होती है। यही कारण है कि कई अभिनेता फिटनेस के प्रति उत्साही नजर आते हैं।

बॉलीवुड में 40 साल से ऊपर की कई एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने टोंड एब्स और पतली कमर से दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा है। उन्होंने साबित कर दिया है कि उम्र सिर्फ एक आंकड़ा है। सच्ची प्रेरणा होने के कारण, उन्होंने कई लोगों को जिम जाने या होम वर्कआउट के लिए प्रेरित किया है। कई अभिनेत्रियों ने अपने YouTube चैनल शुरू किए, तो कुछ अपने सोशल मीडिया हैंडल के जरिए फिटनेस टिप्स शेयर करती हैं।

टोंड एब्स पाने के लिए कड़ी मेहनत करने के बाद एक्ट्रेस अक्सर फिटनेस गोल को पूरा करने वाली तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती हैं। हमने 40 से ऊपर की कुछ सबसे फिट बी-टाउन अभिनेत्रियों की लिस्ट तैयार की है, जिनके बेहद शानदार एब्स हैं।

1. मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora):

मलाइका अरोड़ा को योग केंद्र या जिम जाते देखना आम लोगों के लिए एक सामान्य सीन बन गया है क्योंकि वह अपने वर्कआउट सेशन को कभी मिस नहीं करती हैं। वह वास्तव में अपनी फिटनेस को गंभीरता से लेती हैं और अपने खूबसूरत एब्स और टोंड कमर को बनाए रखने के लिए सबसे अधिक मेहनत भी करती हैं। मलाइका अपनी तस्वीरें और वीडियो में अक्सर अलग अलग तरह के वर्कआउट करती नजर आती हैं।

एक्ट्रेस नियमित रूप से इंस्टाग्राम पर अपने फॉलोवर्स के साथ योगासन के लिए ट्यूटोरियल शेयर करती हैं और उनका जिम लुक भी खूब सुर्खियां बटोरता है। मलाइका ने हाल ही में अपने एब्स की एक तस्वीर शेयर की थी।

2. मंदिरा बेदी (Mandira Bedi):

मंदिरा बेदी अपने फैंस को लगातार नए फिटनेस गोल देती रहती हैं। वह जब भी बिकिनी फोटो शेयर करती हैं तो उनका इंस्टा अकाउंट चर्चा का विषय बन जाता है. उनके पूरी तरह से तराशे हुए एब्स को अक्सर उनके फैंस से तारीफ मिलती है। मंदिरा के वर्कआउट सेशन में बेसिक स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज के साथ-साथ कई क्रॉस-ट्रेनिंग एक्सरसाइज शामिल होती हैं।

3. बिपाशा बसु (Bipasha Basu):

फिट लाइफस्टाइल के प्रति बिपाशा बसु का लगातार समर्पण काबिले तारीफ रहा है। वह कई फिल्मों में अपने एब्स फ्लॉन्ट कर चुकी हैं और उनकी बिकिनी तस्वीरें अक्सर वायरल होती रहती हैं. अपने पति और फिटनेस फ्रीक करण सिंह ग्रोवर के साथ, एक्ट्रेस एक फिट जोड़ी बनाए रखती है जिसे उन्होंने बहुत मेहनत के बाद हासिल किया है। अपनी मालदीव ट्रिप के बाद, बिपाशा अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल पर कई तस्वीरें साझा की हैं।

4. शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty):

यह कोई रहस्य नहीं है कि शिल्पा शेट्टी फिटनेस के प्रति कितनी उत्साहित रहती हैं। पौष्टिक भोजन खाने से लेकर नियमित रूप से घर पर वर्कआउट करने तक, शिल्पा की दिनचर्या में स्वस्थ जीवनशैली के ढेर सारे विकल्प शामिल हैं। उसका एक यूट्यूब चैनल भी है जहां वह अपने फैंस के साथ हैक्स, टिप्स और रेसिपी शेयर करती है।

योग आसन करने का सही तरीका हो या खाने के लिए सही चीजों का चयन, वह अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के माध्यम से अपने ज्ञान को प्रशंसकों के साथ शेयर करती हैं।

5. सनी लियोन (Sunny Leone):

बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोन बॉलीवुड की सबसे फिट सेलेब्स में से एक हैं। कई तस्वीरों में उन्होंने अपने टोंड एब्स और खूबसूरत कमर को फ्लॉन्ट किया है। उनके फॉलोवर अक्सर उनके दिए फिटनेस टिप्स फॉलो करते हैं। उन्होंने बिग बॉस से अपने सफर की शुरुआत की थी और फिर महेश भट्ट के निर्देशन में फिल्म के अंदर मुख्य भूमिका निभाई। आज उनके पास एक दर्जन से ज्यादा फिल्में हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।