लाइव टीवी

Sherlyn Chopra Nude Photoshoot: बॉलीवुड की वो हीरोइन जो प्लेबॉय मैगजीन के लिए करवा चुकी हैं न्यूड फोटोशूट

Updated Apr 18, 2022 | 23:19 IST

Actress Sherlyn Chopra Nude Photoshoot: एक्ट्रेस और मॉडल शर्लिन चोपड़ा अपने बोल्डनेस के लिए मशहूर हैं। शर्लिन पहली ऐसी भारतीय एक्ट्रेस हैं जिन्होंने प्लेबॉय मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया था। इसे लेकर काफी विवाद भी हुआ था। लेकिन प्लेबॉय मैगजीन को लेकर शर्लिन ने खूब सुर्खियां बटोरीं थीं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspTwitter
शर्लिन चोपड़ा
मुख्य बातें
  • प्लेबॉय मैगजीन के लिए शर्लिन चोपड़ा ने उतार डाले थे सारे कपड़े
  • इंटरनेशनल प्लेबॉय मैगजीन के कवर पेज के लिए शर्लिन ने कराई थी न्यूड फोटोशूट  
  • शर्लिन पहली भारतीय एक्ट्रेस हैं जिन्होंने प्लेबॉय मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट कराया

Actress Nude Photoshoot: ऐसा कई बार देखा जा चुका है, जब बॉलीवुड सितारों ने अपने करियर के चलते सारी हदों को पार किया है। भले ही वो फिल्मों के लिए हो या किसी मैगजीन के कवर के लिए। वहीं कुछ बॉलीवुड हिरोइन्स ने प्ले बॉय मैगजीन के लिए अपने कपड़े उतार दिए। तो बिना ज्यादा देर किए आइए एक नजर डालते हैं उस बॉलीवुड एक्ट्रेस पर जिन्होंने इस इंटरनेशनल मैगजीन के लिए न्यूड फोटोशूट करवाया था।  

Also Read: हॉलीवुड से आगे निकला बॉलीवुड, अब तक कई फिल्मों के नाम गिनीज बुक में हुए दर्ज

अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं 

मॉडल और एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अपनी बोल्डनेस के लिए जानी जाती हैं, जिन्हें फेमस प्लेबॉय मैगजीन के फ्रंट पेज पर जगह मिली थी। उन्होंने 2012 में प्लेबॉय मैगजीन के लिए पोज देते हुए काफी चर्चा बटोरी थी। उन्होंने प्लेबॉय मैगजीन की शूटिंग के दौरान न्यूड फोटोशूट करवाया था। ये अभिनेत्री प्लेबॉय मैगजीन के लिए न्यूड पोज देने वाली पहली भारतीय महिला या अभिनेत्री बनीं। उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रशंसित ह्यूग हेफनर की प्लेबॉय पत्रिका में फीचर मिला, जिसके बाद उन्होंने न्यूड फोटोशूट करवाकर तहलका मचा दिया था। इसके बाद शर्लिन पर कई उंगलियां उठी थीं। बोल्ड इमेज के लिए मशहूर शर्लिन चोपड़ा ने इसका जवाब बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ दिया था। 

Also Read: Terence Lewis Story: फिटनेस इंस्ट्रक्टर से कैसे कोरियोग्राफर बने टेरेंस लुईस, क्या है इसके पीछे की कहानी

फिल्म 'टाइमपास' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस टेलिवीजन के बहुचर्चित शो बिग बॉस सीजन -3 के घर में भी 2009 में अपना कमाल दिखा चुकी हैं। वो एमटीवी के फेमस शो स्पिल्ट्सविला का भी हिस्सा रह चुकी हैं। शर्लिन ने हिंदी और तेलगू समेत कई भाषाओं की फिल्मों में काम किया है। हालांकि, उनका एक्टिंग करियर कुछ खास असरदार नहीं रहा। सिने जगत की मशहूर एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा से विवादों के चलते शर्लिन ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।