लाइव टीवी

Bigg Boss 16 : सलमान खान के रियलिटी शो में दिखेंगी हर हर शंभू फेम फरमानी नाज, भाई ने दिया हिंट

Updated Aug 05, 2022 | 16:43 IST

Farmani Naaz offer Bigg Boss 16: हर हर शंभू फेम फरमानी नाज को सलमान खान का शो बिग बॉस 16 ऑफर हुआ है। इसके बारे में उनके भाई फरमान ने क्या कहा आइए जानते हैं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
farmani naaz offer bigg boss 16
मुख्य बातें
  • हर हर शंभू गाने वाली फरमानी नाज को ऑफर हुआ बिग बॉस 16
  • क्या फरमानी नाज अपनाना चाहती हैं हिंदू धर्म?
  • फरमानी रियलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आई थीं

Farmani Naaz offer Bigg Boss 16: 'हर हर शंभू' गाने वाली फरमानी नाज लगातार सुर्खियों में छाई हुई हैं। सिंगर की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ती जा रही हैं। फरमानी की पॉपुलैरिटी को देखते हुए उन्हें सलमान खान का शो 'बिग बॉस 16' ऑफर हुआ है। इस बारे में फरमानी के भाई फरमान ने जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'अभी तक उनकी बहन ने इस शो में जाने के लिए कोई फैसला नहीं लिया है'। 'हर हर शंभू' गाने को ओरिजनल में अभिलिप्सा पांडा ने गाया है। फरमानी ने उनके गाने को दोबारा गया है। फरमानी का ये गाना यट्यूबर पर छाया हुआ है। हर हर शंभू गाने के बाद फरमानी की जमकर आलोचना हुई थीं क्योंकि वो मुस्लिम हैं

कुछ मौलवियों ने उनके खिलाफ फतवा जारी कर दिया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फरमानी नाज हिंदू धर्म अपनाना चाहती हैं। फरमानी नाज के भाई फरमान ने इन सभी बातों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।

फरमानी नाज को ऑफर हुआ बिग बॉस 16

फरमान ने जागरण डॉट कॉम को दिए इंटरव्यू में कहा कि उनकी बहन के खिलाफ कोई फतवा जारी नहीं हुआ था। उन्होंने आगे कहा- उनकी बहन मुस्लिम धर्म को छोड़कर हिंदू धर्म नहीं अपना रही हैं। ये सभी बातें पूरी तरह से झूठी है। उन्होंने बताया कि मेरे बहन को सलमान खान का शो बिग बॉस 16 जरूर ऑफर हुआ है, लेकिन अभी तक उन्होंने इस शो में जाने का कोई फैसला नहीं लिया है।

ये भी पढ़ें - रणवीर सिंह के बाद अब कुणाल वर्मा हुए न्यूड, टीवी एक्टर बोले- जब मेहनत की है तो दिखाऊं क्यों नहीं

इंडियन आइडल में नजर आई थीं फरमानी नाज

साल 2021 में फरमानी नाज सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन आइडल में नजर आई थीं। शो पर उन्होंने अपने भाई के साथ स्टेज पर परफॉर्मेंस दी थी। फरमानी की अवाज को जजेस ने भी पसंद किया था लेकिन उनका सफर ज्यादा लंबा नहीं चला। मुश्किल के समय में म्यूजिक ने फरमानी और उनके भाई का बहुत  साथ दिया। फरमानी गाना गाती थीं और उनके भाई उसे यूट्यूब पर रिकॉर्ड करते थे। धीरे-धीरे लोगों को उनका गाना पंसद आने लग गया। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।