लाइव टीवी

प्रियंका चोपड़ा, बिपाशा बसु से काजोल तक, जब इन अभिनेत्रियों ने अपने निगेटिव रोल से जीता फैंस का दिल

Updated Apr 06, 2022 | 21:24 IST

Superhit negative roles: बॉलीवुड फिल्मों में अक्सर आपने हीरो को ही विलेन का रोल करते देखा होगा। लेकिन अब बॉलीवुड की कई बड़ी हिरोइन भी निगेटिव रोल में नजर आ जाती है, और उन्हें अनके किरदार के लिए खूब सराहा भी जाता है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
When Bollywood actresses were hit in negative roles
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड में एक्टर और ऐक्ट्रेस विलेन का रोल करने से घबराते थे।
  • बिपाशा लेकर प्रीति जिंटा तक ये हिरोइन निगेटिव रोल में आए नजर।
  • निगेटिव रोल में भी जीता फैंस का दिल।

Bollywood Actress in Negative Role: एक वक्त था जब हिंदी सिनेमा में बॉलीवुड एक्टर और ऐक्ट्रेस विलेन बनने से घबराते थे। माना जाता था कि अगर कोई मेन लीड विलेन का रोल करता है, तो उसका करियर खत्म हो जाता था। लेकिन बदलते समय के साथ हिंदी सिनेमा में भी काफी बदलाव आया है। बॉलीवुड की बड़ी हिरोइन को निगेटिव रोल में देखा गया और खूब पसंद भी किया गया। वहीं उनका करियर उस किरदार के बाद और बुलंदियों पर पहुंच गया। आइए जानते है कौन कौन सी ऐक्ट्रेस ने बड़े पर्दे पर सुपरहिट निगेटिव  किरदार निभाए है।

प्रीति जिंटा

प्रीति जिंटा ने साल 2003 में आई उनकी फिल्म अरमान में निगेटिव रोल किया था। हालांकी फिल्म फ्लॉप हो गई थी। लेकिन इसमें प्रीति के किरदार को काफी पसंद किया गया था। फिल्म में अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर और प्रीति जिंटा कई स्टार्स भी थे।

अमृता सिंह

अमृता सिंह ने साल 2005 में आई फिल्म 'कलयुग' में पोर्न बैरन की भूमिका निभाई थी। अमृता के किरदार को बड़े परदे पर देखने के बाद दर्शकों ने काफी पसंद किया था। अमृता को निगेटिव रोल के लिए खूब वाह वाही मिली थी।

Also Read: बॉलीवुड हो या टॉलीवुड, जानें फिल्म जगत में क्या है 'वुड' का मतलब,क्यों होता है इस शब्द का इस्तेमाल

प्रियंका चोपड़ा
साल 2004 में आई फिल्म 'ऐतराज' में फैंस को प्रियंका का निगेटिव रोल देखने को मिला था। फिल्म की कहानी एक ऐसी महिला के इर्द-गिर्द घूमती है, जो किसी भी तरीके से सब कुछ पाना चाहती है। सफल होना चाहती है। प्रियंका के अलावा फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर खान भी लीड रोल में थे।

बिपाश बासु और काजोल
साल 2003 में रिलीज हुई जॉन अब्राहम और बिपाशा बसु की फिल्म 'जिस्म' सुपरिहट हुई थी। फिल्म में बिपाशा बेहद सिजलिंग और हॉट नजर आई थीं। बिपाशा को नेगेटिव किरदार निभाने के लिए खूब तारीफें मिली थी। 

1997 में रिलीज हुई काजोल की फिल्म गुप्त काफी हिट हुई थी। फिल्म में काजोल का निगेटिव रोल काफी दमदार था, और लोगों को काफी पसंद आया था। काजोल पहली ऐसी हिरोइन थी जिन्हें निगेटिव रोल के लिए फिल्मफेयर अवार्ड मिला था।  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।