लाइव टीवी

Sonam kapoor birthday wishes: 35 साल की हुईं सोनम कपूर, अनिल कपूर- अक्षय कुमार सहित सभी ने ऐसे किया विश

Updated Jun 09, 2020 | 12:05 IST

Happy Birthday Sonam Kapoor: सोनम कपूर को उनके 35वें जन्मदिन पर हर तरफ से बधाइयां मिल रही हैं। पिता अनिल कूपर से लेकर बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार सहित कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
सोनम कपूर का जन्मदिन
मुख्य बातें
  • 35 साल की हुईं बॉलीवुड की फैशन क्वीन सोनम कपूर
  • पिता अनिल कपूर और पति आनंद अहूजा सहित इन लोगों ने किया विश
  • लॉकडाउन में लंबे समय तक फंसे रहने के बाद हाल ही में मुंबई लौटी हैं सोनम

मुंबई: बॉलीवुड में अपने फैशन को लेकर चर्चा में रहने वालीं सोनम कपूर अपना 35वां जन्मदिन मना रही हैं। लंबे समय से पति आनंद आहूजा के साथ घर में रहने के बीच सोनम एक बार फिर चर्चा में हैं। उनके चाहने वाले उन्हें लगातार सोशल मीडिया पर बधाई दे रहे हैं और सोनम कपूर से जुड़ी तस्वीरें इंटरनेट पर हर तरफ वायरल हो रही हैं।

सोनम के पिता अनिल कपूर ने भी अभिनेत्री के जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी हैं। वह लिखते हैं, 'बेटी जैसा कोई और नहीं, @anandahuja परफेक्ट पार्टनर, स्क्रीन पर एक स्टार और अनमोल अंदाज वाली आइकन। वह मेरी विश्वासपात्र, मेरी खुशी, मेरा गौरव, सबसे उदार हृदय वाली जिसे मैं जानता हूं, (एक ही व्यक्ति जिससे मैं डरता हूं) और अब एक मास्टर शेफ! जन्मदिन मुबारक हो, @sonamkapoor! मैं बहुत खुश हूं कि आप आज हम सब के साथ यहां हैं! आपको हमेशा प्यार!'

दूसरी ओर, पति आनंद आहूजा ने भी स्पेशल डे यानी सोनम के जन्मदिन को लेकर मजेदार पोस्ट लिखा है। आनंद के अलावा, सोनम की सास प्रिया आहूजा ने अभिनेत्री के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है। दूसरी ओर, वीरे दी वेडिंग स्टार की मां सुनीता कपूर ने एक तस्वीर को कैप्शन के साथ लिखा है, 'लव यू लॉट।'

शनाया कपूर और अक्षय मारवाह परिवार के अन्य सदस्यों में से हैं, जिन्होंने सोनम कपूर के लिए जन्मदिन की शुभकामनाएं भेजी हैं। शनाया ने फेक तस्वीरों का कोलाज शेयर किया है और एक कैप्शन जोड़ा है जिसमें लिखा है, 'जन्मदिन मुबारक हो सोनम दीदी। मैं तुमसे प्यार करती हूं।' दूसरी ओर, अक्षय ने सोशल मीडिया पर अभिनेत्री के साथ कुछ यादें शेयर की हैं। इसके अलावा, सोनम के कई करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों ने सोशल मीडिया पर उनके लिए शुभकामनाएं भेजी हैं।

सोनम कपूर ने खुद अपने मिनी बर्थडे सेलिब्रेशन से कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। अभिनेत्री का जन्म 9 जून 1985 को हुआ था। उन्होंने 2007 में फिल्म सांवरिया से रणबीर कपूर के साथ फिल्मी दुनिया में पदार्पण किया। बाद में, अभिनेत्री कई लोकप्रिय और हिट फिल्मों में दिखाई दी, जिनमें दिल्ली 6, रांझणा, नीरजा, प्रेम रतन धन पायो, वीरे दी वेडिंग शामिल हैं। उन्हें आखिरी बार 'द ज़ोया फैक्टर' में सलमान के साथ देखा गया था। खबरों के अनुसार सोनम करीना कपूर खान के साथ फिर से वीरे दी वेडिंग के सीक्वल में दिख सकती हैं।

8 मई, 2018 को सोनम आनंद आहूजा के साथ शादी के बंधन में बंधी थीं। सोनम और आनंद लंदन से दिल्ली लौटे थे और इसी दौरान लॉकडाउन का ऐलान हो गया। यही कारण है कि दोनों मुंबई वापस नहीं आ सके। कुछ समय पहले दोनों मुंबई लौट आए हैं और एक लंबे समय के बाद अपने प्रियजनों से फिर से मिले।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।