लाइव टीवी

गिनीज बुक में शामिल है इन 10 बॉलीवुड सेलेब्स का नाम,अमिताभ बच्चन से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक है लिस्ट में शामिल

Updated Jan 14, 2021 | 07:47 IST

क्या आप जानते हैं कि कई बॉलीवुड सेलेब्स का नाम गिनीज बुक में दर्ज है जिसमें अमिताभ बच्चन से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक शामिल हैं? जानें किन 10 बॉलीवुड सेलेब्स के नाम है गिनीज रिकॉर्ड।

Loading ...
Bollywood Celebrities Who Hold Guinness World Records
मुख्य बातें
  • क्या आप जानते हैं कि कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज का नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज है?
  • इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर सोनाक्षी सिन्हा तक का नाम शामिल है।
  • जानें कौन हैं इस लिस्ट में शामिल 10 बॉलीवुड सेलेब्स।

बॉलीवुड में ऐसे कई सेलेब्स हैं जो बेहतरीन एक्टर व सिंगर हैं और इसी के दम पर उन्होंने अपनी पहचान भी बनाई है। उनके नाम गिनीज बुक में भी दर्ज हैं। जहां कुछ सेलेब्स का नाम उनके काम के नाम पर दर्ज हुआ है तो वहीं कुछ का नाम गिनीज बुक में होने की वजह जानकर आपको हैरानी भी हो सकती है। जानें किन बॉलीवुड सेलेब्स का नाम है गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल।

1. आशा भोसले

बॉलीवुड को हजारों बेहतरीन गाने देने वाली जानी मानी सिंगर आशा भोसले के नाम भी खास गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। उन्होंने नाम साल 1947 से अब तक 20 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में 11000 हजार से ज्यादा सोलो व युगल (डुएट) गाने गाने का विश्व रिकॉर्ड है। उन्होंने जाइए आप कहां, दम मारो दम, पिया तू अब तो आजा, हो जा रंगीला रे और चुरा लिया है तुमने जो दिल को जैसे बेहतरीन गाने गाए हैं।

2. अमिताभ बच्चन

बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन के लाखों फैंस हैं लेकिन उनमें से कई यह बात नहीं जानते होंगे कि बिग बी का नाम भी गिनीज बुक में दर्ज है। दरअसल अमिताभ बच्चन 19 मशहूर सिंगर्स के साथ 'श्री हनुमान चालीसा' गाने वाले इकलौते  एक्टर का खिताब उनके नाम है। अमिताभ बच्चन ने इसे कुमार सानू, कैलाश खेर, शान, शंकर महादेवन, सोनू निगम, सुखविंदर सिंह, उदित नारायण, आदेश श्रीवास्तव, अभिजीत, बाबुल सुप्रियो और हंसराज हंस जैसे सिंगर्स के साथ गाया था। 

3. अभिषेक बच्चन

अमिताभ बच्चन ही नहीं बल्कि उनके बेटे व एक्टर अभिषेक बच्चन के नाम भी गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड है। दरअसल अपनी फिल्म दिल्ली 6 के प्रमोशन के लिए अभिषेक ने 12 घंटे में 1800 किलोमीटर सफर किया था और 12 घंटे में कई शहरों में एक फिल्म स्टार द्वारा सार्वजनिक रूप से सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज करवाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस दौरान अभिषेक गाजियाबाद, नोएडा, फरीदाबाद, चंडीगढ़ और मुंबई के मॉल्स में गए थे। 

4. शाहरुख खान

बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान ने साल 2013 में अपना नाम गिनीज बुक में दर्ज करवाया था। वो 220.5 करोड़ रुपये की कमाई के साथ सबसे ज्यादा कमाई करने वाले बॉलीवुड एक्टर बने थे और इसी के चलते उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज किया गया था। 

5. कैटरीना कैफ

बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस की लिस्ट में शामिल कैटरीना कैफ का नाम भी गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में शामिल है। साल 2013 में कैटरीना ने सबसे ज्यादा कमाई करने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस बनकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया था। कैटरीना ने 63.75 करोड़ रुपये की कमाई की थी। 

6. सोनाक्षी सिन्हा

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का नाम गिनीज बुक में मार्च 2016 में दर्ज किया गया था और इसकी वजह थोड़ी सी अजीब है। दरअसल एक्ट्रेस एक इवेंट में शामिल हुई थीं जहां एक समय पर सबसे ज्यादा महिलाओं ने अपने नाखूनों को पेंट किया था।

7. कुमार सानू

जाने माने बॉलीवुड सिंगर कुमार सानू का नाम भी इस रिकॉर्ड बुक में दर्ज है। उन्होंने एक दिन में सबसे ज्यादा 28 गाने गाकर गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करवाया था। 

8. ललिता पवार

वेटेरन एक्ट्रेस ललिता पवार अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जानी जाती थीं। बॉलीवुड में सबसे लंबे समय तक काम करने वाली एक्ट्रेस बनने के लिए उनका नाम गिनीज बुक में दर्ज है। उन्होंने 12 साल की उम्र में डेब्यू किया था और 70 साल से ज्यादा समय तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक्टिव रहीं। ललिता ने करीब 700 हिंदी, गुजराती और मराठी फिल्मों में काम किया। 

9. जगदीश राज

दिवंगत एक्टर जगदीश राज का नाम गिनीज बुक में दर्ज है क्योंकि उन्होंने करीब 150 फिल्मों में पुलिस इंस्पेक्टर का रोल प्ले किया। 

10. कपूर फैमिली

बॉलीवुड के कपूर खानदान का नाम भी गिनीज बुक में दर्ज है और इसकी वजह है उनके परिवार के सबसे ज्यादा लोगों का बॉलीवुड इंडस्ट्री में होना। कपूर खानदान के बॉलीवुड सफर की शुरुआत साल 1929 में पृथ्वीराज कपूर के साथ हुई थी।  
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।