लाइव टीवी

रातों-रात स्टार बन गईं Rashmika Mandanna-Momina Mustehsan सहित ये 10 हसीनाएं, गूगल ने घोषित किया नेशनल क्रश

Updated Jun 10, 2021 | 15:40 IST

10 Girls Became The National Crush Overnight: ऐसी कई हसीनाएं हैं जो अपने एक लुक से लाखों लोगों के होश उड़ा चुकी हैं। इन हसीनाओं को रातों-रात नेशनल क्रश का टैग मिल चुका है। जानें इंडिया की 10 नेशनल क्रश।

Loading ...
सेलिब्रिटीज।
मुख्य बातें
  • रातों-रात इन दिलकश हसीनाओं को मिला था नेशनल क्रश का खिताब, बन गई थीं सोशल मीडिया सेंसेशन।
  • फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी से दिशा पटानी को मिला था काफी फेम, नेशनल क्रश की लिस्ट में हैं शामिल।
  • साउथ इंडियन एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना को मिला है गूगल से नेशनल क्रश का टैग, हाथ में है 3 बड़े बॉलीवुड प्रोजेक्ट्स।

क्या आप जानते हैं आप कितने लोगों के क्रश हैं? हैं या नहीं, और अगर हैं तो कितने लोगों के यह बताना आपके लिए आसान होगा। जिंदगी में कोई लड़का या लड़की सिर्फ एक या दो के क्रश होते हैं लेकिन कुछ ऐसी हसीनाएं हमारे बीच मौजूद हैं जो लाखों लोगों की क्रश हैं। और वह कितने लोगों की क्रश हैं इसका पता लगा पाना बेहद मुश्किल है। फिल्म, टीवी और म्यूजिक फील्ड से जुड़ी यह दिलकश हसीनाएं लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। उनकी एक झलक देखने के लिए लोग बेचैन रहते हैं। सोशल मीडिया पर तो यह दिलरुबा हसीनाएं लोगों के होश उड़ा देती हैं। कहते हैं ना किस्मत कब चमक जाए किसी को पता नहीं चलता है। ठीक ऐसा ही इन हसीनाओं के साथ हुआ जब यह रातों-रात स्टार बन गई थीं और इन्हें नेशनल क्रश का टैग मिल गया था। 

कौन हैं भारत की टाॅप 10 नेशनल क्रश

दिशा पाटनी

पूर्व अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी में नजर आईं दिशा पाटनी रातों-रात पूरे भारत में फेमस हो गई थीं। इस फिल्म वजह से आज दिशा पाटनी का बॉलीवुड इंडस्ट्री में काफी नाम है। सिर्फ बॉलीवुड इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि वह सोशल मीडिया सेंसेशन भी हैं और करोड़ों में उनकी फैन फॉलोइंग है। 

मानुषी छिल्लर

वर्ष 2017 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीतने वाली मानुषी छिल्लर रातों-रात पूरे विश्व में मशहूर हो गई थीं। कहा जाता है कि मानुषी छिल्लर ब्यूटी विद ब्रेन का परफेक्ट एग्जांपल हैं। लोग ना ही सिर्फ मानुषी छिल्लर की सुंदरता बल्कि उनके सौम्य स्वभाव के भी फैन हैं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, मानुषी छिल्लर अक्षय कुमार की फिल्म पृथ्वीराज के साथ अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं।

शर्ली सेतिया 

शर्ली सेतिया ना ही सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया में एक गायिका के तौर पर मशहूर हैं। आए दिन वह सोशल मीडिया पर अपनी फोटोज और गाने की वीडियोज शेयर करती रहती हैं जिन्हें फैंस का ढेर सारा प्यार मिलता है। कहा जा रहा है कि फिल्म निकम्मा से शर्ली सेतिया जल्द बॉलीवुड डेब्यू करेंगी।  

प्रिया प्रकाश वॉरियर

प्रिया प्रकाश वारियर की किस्मत रातों-रात चमक गई थी जब उनकी फिल्म ओरू अदार लव का एक वीडियो क्लिप वायरल हो गया था जिसे पूरे देश की जनता ने काफी पसंद किया था। यह वीडियो लोगों को इतना पसंद आया था कि उन्हें नेशनल क्रश कहा जाने लगा था। इसके साथ उन्हें विंक गर्ल का भी नाम दिया गया था। 

साएमा हुसैन मीर

शाहरुख खान ने खुद साएमा हुसैन मीर की किस्मत चमका दी थी जब वह अपने फैंस के साथ सेल्फी ले रहे थे जिसमें साएमा भी मौजूद थीं। यह सेल्फी सोशल मीडिया पर इतनी वायरल हो गई थी कि लोग उन्हें शादी के प्रपोजल देने लग गए थे। 

साक्षी मलिक

फिल्म सोनू के टीटू की स्वीटी के एक गाने में साक्षी मलिक के एक लुक ने करोड़ों लोगों के होश उड़ा दिए थे। वह अपने बॉडी फीचर्स के लिए काफी फेमस हैं। इतना ही नहीं वह बिग बॉस 13 फेम आसिम रियाज के साथ म्यूजिक एल्बम भी कर चुकी हैं। 

संजना सांघी

पूर्व अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा में काम करके संजना सांघी ने खूब वाहवाही लूटी थी। इस फिल्म की वजह से उन्हें काफी प्रेम मिला था। 

जेनिफर विंगेट

जेनिफर विंगेट ना ही सिर्फ दर्शकों की बल्कि कई टीवी सेलिब्रिटीज की भी क्रश हैं। अपने लुक, एक्टिंग और सुंदरता से लाखों लोगों का दिल जीतने वाली जेनिफर विंगेट भी नेशनल क्रश हैं।

मोमिना मुस्तेहसन 

मोमिना पाकिस्तान की एक फेमस गायिका हैं जिन्होंने राहत फतेह अली खान के साथ आफरीन में काम किया था। उनकी आवाज लोगों को इतनी पसंद आई थी कि वह नेशनल क्रश बन गई थीं। 

रश्मिका मंदाना

साउथ इंडियन फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अदाकारा रश्मिका मंदाना को गूगल ने खुद नेशनल क्रश का टैग दिया था। सोशल मीडिया पर रश्मिका मंदाना छा गई थीं। कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, यह कहा जा रहा है कि उनके पास अभी बॉलीवुड के 3 बड़े प्रोजेक्ट्स हैं। 
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।