लाइव टीवी

Dussehra 2020: अरुण गोविल से लेकर जीतेंद्र तक, पर्दे पर ये सितारे निभा चुके हैं भगवान राम का किरदार

Updated Oct 24, 2020 | 08:28 IST

Dussehra 2020: 25 अक्‍टूबर को देशभर में दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। यह उत्‍सव असत्‍य का पर्याय बन चुके राक्षस रावण पर सत्‍य के प्रतीक भगवान राम की जीत का पर्व है।

Loading ...
List of actors who played Lord Ram on TV and in films
मुख्य बातें
  • 25 अक्‍टूबर को देशभर में दशहरा का पर्व मनाया जाएगा।
  • यह उत्‍सव असत्‍य पर सत्‍य की जीत का पर्व माना जाता है।
  • स‍िनेमा और टीवी पर्दे पर भी खूब बताई है रामायण की महिमा।

Dussehra 2020: 25 अक्‍टूबर को देशभर में दशहरा का पर्व मनाया जाएगा। यह उत्‍सव असत्‍य का पर्याय बन चुके राक्षस रावण पर सत्‍य के प्रतीक भगवान राम की जीत का पर्व है। भगवान श्रीराम हिंदुस्‍तानियों और सनातन धर्म संस्‍कृति का आधार कहे जाते हैं। इसका विस्‍तार रामायण में पढ़ने, देखने और सुनने को मिलता है। जिंदगी के हर पहलु में रामायण का महत्‍व है, जिंदगी का हर समाधान रामायण में है। यही वजह है कि हिंदी सिनेमा में भी रामायण को भव्‍य तरीके से प्रदर्शित किया गया है। 

कई ऐसे अभिनेता हैं जिन्‍होंने फ‍िल्‍मों और टीवी पर रामायण को जीया है और भगवान राम के किरदार को निभाया है। इन सभी अभिनेता भगवान राम के रूवरूप में प्रसिद्ध हुए और इस अहम किरदार की बदौलत लोगों के दिलों में बस गए। आइये जानते हैं ऐसे ही कुछ अभिनेताओं के बारे में-

अरुण गोविल: पर्दे पर रामायण धारावाहिक का नाम आता है तो सबसे पहले रामानंद सागर की ही रामायण का स्‍मरण होता है। इस धारावाहिक ने व्‍यूज के मामले में ना जाने कितने कीर्तिमान स्‍थापित किए हैं। इस सीरियल में एक्‍टर अरुण गोविल ने भगवान राम का किरदार निभाया था। आलम ये था कि अरुण गोविल कहीं जाते थे तो लोग उनके पैर छूने चले आते थे। घरों में भगवान राम के रूप में अरुण गोविल की पूजा होती थी।

जीतेंद्र: बॉलीवुड एक्‍टर जीतेंद्र ने भी पर्दे पर भगवान राम के किरदार को जीया है। साल 1997 में आई फ‍िल्‍म लवकुश में जीतेंद्र ने भगवान राम का किरदार बेहद खूबसूरती से न‍िभाया था। भगवान राम के किरदार में जीतेंद्र को जबरदस्‍त प्रशंसा मिली थी। 

आशीष शर्मा: टीवी के लोकप्रिय कलाकार आशीष शर्मा ने भी रामायण धारावाहिक में भगवान राम का किरदार निभाया था। साल 2016 में माता सीता को केंद्र में रखकर बनाई गई रामायण में आशीष शर्मा भगवान राम बने थे। यह सीरियल भी काफी लोकप्रिय हुआ था। 

गुरमीत चौधरी: साल 2008 में प्रदर्शित हुआ रामायण धारावाहिक भी नए अंदाज के चलते काफी लोकप्रिय हुआ। इस सीरियल में गुरमीत चौधरी ने भगवान राम और देबीना बनर्जी ने माता सीता का किरदार निभाया था। इस सीरियल में दोनों साथ नजर आए और हमेशा के लिए साथ हो गए। 

नीतीश भारद्वाज: महाभारत धारावाहिक में भगवान कृष्‍ण का रोल निभाने वाले एक्‍टर नीतीश भारद्वाज ने साल 2002 में प्रदर्शित हुए रामायण सीरियल में भगवान राम का किरदार निभाया था। हालांकि उन्‍हें भगवान कृष्‍ण के किरदार से जितनी प्रशंसा मिली, उतनी श्रीराम के किरदार से नहीं मिली। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।