लाइव टीवी

83 Box Office Collection Day 2: रणवीर सिंह की फिल्म ने दूसरे दिन की इतने करोड़ कमाई, जानिए 83 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Ranveer Singh 83 film Box Office Collection Day 2
Updated Dec 26, 2021 | 16:32 IST

83 Film Box Office Collection: भारत की पहली क्रिकेट विश्वकप जीत 1981 की कहानी पर बनी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 83 को दर्शकों से अच्छे रिव्यू मिले हैं। फिर भी उम्मीद के अनुसार यह मूवी प्रदर्शन नहीं कर सकी है।

Loading ...
Ranveer Singh 83 film Box Office Collection Day 2Ranveer Singh 83 film Box Office Collection Day 2
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
रणवीर सिंह 83 फिल्म बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
मुख्य बातें
  • थिएटरों में 24 दिसंबर को रिलीज हुई है रणवीर सिंह की 83 फिल्म
  • देखने वाले लोगों के साथ क्रिटिक्स से भी फिल्म को मिले शानदार रिव्यू
  • 1983 क्रिकेट वर्ल्डकप पर बनी 83 फिल्म की दूसरे दिन की कलेक्शन रिपोर्ट आई सामने

83 Day 2 Box Office Collection: लंबे इंतजार के बाद, रणवीर सिंह-स्टारर 83 फिल्म 24 दिसंबर को रिलीज़ हुई। इस फिल्म से क्रिसमस पर असाधारण प्रदर्शन की उम्मीद की जा रही थी। हालांकि, स्पोर्ट्स ड्रामा को मिली प्रतिक्रिया उम्मीद से कुछ ठंडी रही और दूसरे दिन 16 करोड़ रुपये कमाने में सफल रही। 83 का दो दिन का कुल कलेक्शन अब 28 करोड़ रुपये हो गया है। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण अभिनीत यह फिल्म भारतीय क्रिकेट के सबसे शानदार अध्याय 1983 विश्व कप पर आधारित है।

83 ने दूसरे दिन 16 करोड़ रुपये कमाए:

रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण-स्टारर 83 साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है, जिसने शुक्रवार, 24 दिसंबर को  पहले दिन 13-14 करोड़ रुपये के अनुमानित कलेक्शन के साथ सिनेमाघरों में शुरुआत की। दूसरे दिन, फिल्म ने बड़े पैमाने पर प्रदर्शन नहीं किया। बॉक्स ऑफिस इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार दूसरे दिन लगभग 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन रहा है।

83filmDay2collectionforBoxOffice

बॉक्सऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, '83 (हिंदी) ने दूसरे दिन में लगभग 16 करोड़ का शुद्ध संग्रह किया है, जो दो दिन में 28 करोड़ नेट तक लाया है। दूसरे दिन की वृद्धि दर लगभग 30 से 35% रही है। फिल्म का कलेक्शन डेवलपमेंट अधिक होना चाहिए था क्योंकि शुरुआती दिन यह कम रहा था और इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि यह क्रिसमस के राष्ट्रीय अवकाश की कमाई है।'

Also Read: 83 Box Office Collection Day 1: रणवीर सिंह की फिल्म 83 ने पहले दिन की 14 करोड़ कमाई? ऐसी रही ओपनिंग

25 दिसंबर क्रिसमस पर रणवीर सिंह ने सेव द चिल्ड्रन फाउंडेशन के प्यारे बच्चों के साथ अपना दिन बिताया। उन्होंने जुहू, मुंबई के एक थिएटर में उनके साथ अपनी ताजा फिल्म 83 देखी। फिल्म हॉल के बाहर रणवीर केक काटते और बच्चों के साथ पोज देते नजर आए।

83 की स्टारकास्ट में रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, ताहिर राज भसीन, साकिब सलीम, चिराग पाटिल, हार्डी संधू, अम्मी विर्क और पंकज त्रिपाठी शामिल हैं। इस फिल्म की कहानी बताती है कि कैसे टीम इंडिया ने 1983 में अपने विश्व कप के सपने का पीछा किया और जीत हासिल की। यह फिल्म 24 दिसंबर को 3डी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।