लाइव टीवी

9 फरवरी की 5 बड़ी बॉलीवुड खबरें: कंगना ने खुद की तुलना मेरिल स्ट्रीप से की, आलिया का सहेलियों संग फोटो वायरल

Updated Feb 09, 2021 | 21:41 IST

9 February Bollywood News: आज हिंदी फिल्मी दुनिया से कई अहम और दिलचस्प खबरें सामने आईं। एक नजर ऐसी ही कुछ बड़ी खबरों पर।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
आज की बड़ी बॉलीवुड खबरें

बॉलीवुड में रोजाना कोई न कोई हलचल बनी रहती है। फिल्म स्टार्स किसी ना किसी वजह से लगातार सुर्खियों में रहते हैं। मंगलवार को  यानी 9 फरवरी को भी हिंदी फिल्मी दुनिया से कई अहम और दिलचस्प खबरें सामने आईं, जो दिनभर चर्चा में रहीं। आइए आपको ऐसी ही 5 बड़ी खबरों से रूबरू करवाते हैं।

कंगना रनौत ने खुद की तुलना मेरिल स्ट्रीप से की

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मंगलवार को सोशल मीडिया पर अपनी तारीफ की। उन्होंने खुद की तुलना जानी-मानी एक्ट्रेस मेरिल स्ट्रीप और गैल गडॉट से की। कंगना ने अपनी ट्विटर पर दो तस्वीरें पोस्ट कीं, जिसमें एक में वह थलाइवी लुक में दिखाई दे रही हैं जबकि दूसरी फोटो में एक्ट्रेस का धाकड़ वाला लुक नजर आ रहा है। उन्होंने साथ ही कैप्शन लिखा, 'जिस तरह की रेंज मैं एक परफॉर्मर के रूप में अपने किरदारों में दिखाती हूं, वह इस पूरे विश्व में कोई एक्ट्रेस नहीं दिखा पाई है। मेरे अंदर टैंलेंट कूट-कूटकर भरा है जैसे मेरिल स्ट्रीप अपने किरदारों में परतें खोलती हैं। और हां, मेरे अंदर ग्लैमर और एक्शन भी भरा है, एकदम गैल गडॉट जैसा। थलाइवी और धाकड़, यह है मेरा ट्रांसफॉर्मेशन अलर्ट।'

राज कपूर के छोटे बेटे राजीव कपूर का निधन

स्वर्गीय राज कपूर के सबसे छोटे बेटे राजीव कपूर का मंगलवार को मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। 58 वर्षीय राजीव, रणधीर कपूर और ऋषि कपूर के छोटे भाई थे। राजीव कपूर ने अपने करियर की शुरुआत साल 1983 में फिल्म एक जान हैं हम से की थी। इसके बाद वह एक जान है हम और आसमान जैसी फिल्मों में नजर आए थे। बॉलीवुड में अपने उपनाम चिम्पू से जाने जाने वाले राजीव की 1985 आई फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' ब्लॉकबस्टर रही थे। हालांकि, राजीव को अपने भाई ऋषि जैसी कामयाबी हासिल नहीं मिल सकी।

मलयालम इंडस्ट्री में डेब्यू करेंगी डायना पेंटी

बॉलीवुड एक्ट्रेस डायना पेंटी मलयालम फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू करने जा रही है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पर इस बारे में घोषणा की। वह रोशन द्वारा निर्देशित एक अनटाइटल्ड फिल्म में जाने-माने मलयालम एक्टर दुलकीर सलमान के साथ नजर आएंगी। फिल्म का निर्माण दुलकीर कर रहे हैं। हालांकि, फिल्म से संबंधि अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। एक्ट्रेस ने दुलकीर के साथ फोटो शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, 'नए सफर का जश्न। रोशन, दुलकर और पूरी टीम को ज्वाइन करने के लिए सुपर एक्साइटेड हूं। मेरी पहली मलयालम फिल्म। इस सफर के लिए आगे बढ़ रही।'
 

आलिया भट्ट का सहेलियों संग फोटो वायरल

हाल ही में आलिया भट्ट ने दो हॉट बिकिनी फोटो शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर खूब छाई रही हैं। अब एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर अपनी सहेलियों संग फोटो शेयर की है, जो फैंस को काफी पसंद आ रही हैं। आलिया फोटो में हॉट पिंक बिकिनी पहने हुए हैं और अपनी बेस्ट फ्रेंड्स अनुष्का और आकांक्षा रंजन कपूर के साथ पोज दे रही हैं। इस फोटो के कैप्शन में एक्ट्रेस लिखा, 'अच्छे से रहो, सीखो, विकसित हो और प्यार करो।' कुछ ही घंटों के अंदर फोटो पर 12 लाख से अधिक लाइक्स आ चुके हैं। बता दें कि अपनी 'गर्ल गैंग' के साथ इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं।

'हम अपना केवल बहादुरी वाला भाग दिखाते हैं'

शिल्पा शेट्टी का कहना है कि हर कोई संघर्ष करता है, पर हमे पता नहीं रहता। शिल्पा ने एक इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'आप जिस किसी से भी मिलते हैं, वह एक ऐसी लड़ाई लड़ रहा होता है, जिसके बारे में आप कुछ नहीं जानते। हमेशा विनम्र, दयालु रहें।' उन्होंने आगे कहा, 'हमारे पास काफी तजुर्बा होता है। हमारे जीवन में काफी कुछ होता रहता है, लेकिन हम अपना केवल बहादुरी वाला भाग दिखाते हैं। अभी लड़ाई खुद से लड़ते हैं और आगे बढ़ते हैं। बहुत से लोग जानते नहीं हैं कि हम क्या कर रहे हैं। इसी तरह, हम यह भी नहीं जान सकते हैं कि अगला व्यक्ति क्या कर रहा है।' उन्होंने कहा, 'किसी अपनों को खोना, काम का तनाव जीवन का दबाव या किसी भी तरह के व्यक्तिगत मुद्दे किसी व्यक्ति के दिमाग पर कहर ढा सकते हैं। शांति और सद्भाव बनाए रखने का सबसे अच्छा तरीका है कि हम सभी से मिलें। उसके सामने विनम्र तरीके से पेश आएं।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।