लाइव टीवी

bollywood Movies Based ON Book: बड़े राइटर्स की इन किताबों पर बन चुकी हैं ये सुपरहिट बॉलीवुड फिल्में

Books Made Movies
Updated Apr 16, 2022 | 17:22 IST

Bollywood Movies: बॉलीवुड में कई फिल्में सच्ची घटनाओं पर आधारित हैं, जो अहम कहानियों को दर्शाती है। वहीं कई ऐसे राइटर्स भी है जिनकी किताबों पर बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्में बन चुकी हैं...

Loading ...
Books Made MoviesBooks Made Movies
बड़े राइटर्स की किताबों पर बन चुकीं ये सुपरहिट बॉलीवुड फिल्म
मुख्य बातें
  • किताबों पर बॉलीवुड में सुपरहिट फिल्में बन चुकी हैं
  • चेतन भगत की कई किताबों पर बनीं फिल्में
  • किताब पढ़ने वालों को उन पर बनी फिल्में देखने में भी आता है मजा

Books Made Bollywood  Movies: बॉलीवुड में सच्ची घटनाओं पर आधारित फिल्मों का दौर चल रहा है। जोकि जिंदगी के वास्तविक पहलुओं से रुबरु कराती है। ऐसे में जरूरी नहीं की ये कहानियां असल जिंदगी से ली गई हों। कई कहानियां किताबों से भी ली जाती हैं जिनसे लोग खुद को जोड़ पाते हैं। इसमें खास ये भी होता है कि जिन्होंने किताब पढ़ी हो वो इन फिल्मों को देखना ज्यादा पसंद करते हैं। फिल्में इस कारण अच्छी कमाई भी कर लेती हैं। ऐमें कई फिल्में ऐसी है जो आज के दौर में हो या पहले के दौर में लेखकों की किताबों पर बनी है। वहीं इन फिल्मों ने पर्दे पर भी धूम मचाया है। आईए जानते हैं ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में जो राइटर्स के किताबों के आधार पर बनाई गई।

पढ़ें- कपाड़िया हाउस में होगी अनुपमा-अनुज की सगाई, क्या इंगेजमेंट के बाद पोस्टपोन हो जाएगी मान की शादी?

2 स्टेट्स और 3 इडियट्स


यह दोनों फिल्में चेतन द्वारा लिखी गई है। उनकी किताबों पर अब तक चार फिल्में बनी हैं। जिसमें से 2 सुपरहिट रही हैं और दर्शकों ने इन फिल्मों को खूब पसंद किया। वन नाईट एट कॉल सेंटर पर हेलो बनी थी। फाइव पॉइंट समवन पर 3 इडियट्स बनी थी। यह सभी फिल्में किताबों से उठाकर फिल्मी स्क्रीन पर दिखाया गया है। 2 स्टेट्स पर दो अलग अलग जगहों की कहानी बताई गई थी। द 3 मिस्टेक्स ऑफ माय लाइफ पर काई पो छे बनी थी।

देवदास


आपको बता दें कि, शरत चंद्र चट्टोपाध्याय एक बंगाली उपन्यासकार हैं। लेखक चट्टोपाध्याय इनकी किताबों पर बहुत सी हिंदी और बंगाली भाषा में फ़िल्में बनाई गई है। हिंदी फिल्म देवदास और परिणीता इनके उपन्यास पर आधारित है। इनके द्वारा लिखी गई किताब पर बनी फिल्म सुपर हिट रही है।

ओमकारा


साल 2006 में विशाल भारद्वाज ने ओमकारा फिल्म बनाई। शेक्सपियर ने अपनी नॉवेल ओथेलो लिखी थी। इस फिल्म में कलाकारों की बात करें तो अजय देवगन, करीना कपूर, सैफ अली खान समेत कई सितारे थे।

आयशा


जेन ऑस्टेन एम्मा पर एक्ट्रेस सोनम कपूर की फिल्म बनी थी आयशा जिसमे जेन ऑस्टेन उपन्यास एम्मा पर आधारित थी। उन दिनों यह फिल्म सबसे अच्छी बताई गई है।

7 खून माफ


लेखक रस्किन बॉन्ड की किताब सुसैन सेवेन हस्बैंड पर आधारित 7 खून माफ फिल्म बनाई गई। विशाल भारद्वाज ने फिल्म को डायरेक्ट किया। फिल्म में मुख्य भूमिका में प्रियंका चोपड़ा थीं। यह फिल्म उन दिनों की यादगार फिल्म रही।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।