लाइव टीवी

अभिषेक बच्चन ने शुरू की नई फिल्म की शूटिंग, अजय देवगन संग मिलाया हाथ

Updated Sep 16, 2019 | 20:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

फिल्म मनमर्जियां से बॉलीवुड में कमबैक करने वाले अभिषेक बच्चन ने नई फिल्म साइन कर ली है। इस फिल्म के लिए अभिषेक ने बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन से हाथ मिलाया है...

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन।
मुख्य बातें
  • अभिषेक बच्चन एकबार फिर बड़े परदे पर नजर आने वाले हैं।
  • मनमर्जियां के बाद अभिषेक ने नई फिल्म साइन कर ली है।
  • अभिषेक बच्चन की इस नई फिल्म का नाम द बिग बुल है।

बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बच्चन जल्द अपने फैन्स के लिए नई फिल्म लेकर आ रहे हैं। फिल्म मनमर्जियां से बॉलीवुड में कमबैक करने वाले अभिषेक ने ना सिर्फ नई फिल्म साइन कर ली है बल्कि उन्होंने इसकी शूटिंग भी शुरू कर दी है। अभिषेक बच्चन की इस नई फिल्म का नाम द बिग बुल है। खुद हाल ही में अभिषेक ने मुहूर्त शॉट शेयर करते हुए इसके बारे में जानकारी दी है। 
अभिषेक बच्चन ने मुहूर्त की फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'हम चले एक नया सफर एक नई शुरुआत। आप सभी की शुभकामनाओं की जरूरत है।' अभिषेक फिल्म में स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता का किरदार निभाने वाले हैं। हर्षद को स्टॉक मार्केट का बिग बी कहा जाता है। वैसे फिल्म में अभिषेक के अलावा अजय देवगन और इलियाना डिक्रूज भी हैं। खास बात ये है कि अजय फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं। 


अभिषेक बच्चन की नई फिल्म दम बिग बुल की कहानी साल 1990 से 2000 के बीच की है। इस एक साल में जो सच्ची घटनाएं घटी थीं फिल्म इसी के इर्द-गिर्द है। उन घटनाओं से भारत की आर्थिक स्थिति में बड़ा बदलाव आया था। फिल्म की पूरी कहानी फेमस स्टॉक ब्रोकर हर्षद मेहता की लाइफ पर बेस्ड होगी। हर्षद को साल 1992 में आर्थिक अपराधों के लिए गिरफ्तार किया गया था। साल 2001 में जब हर्षद को इलाज के लिए ठाणे जेल से बाहर ले जाया जा रहा था तभी उनकी दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई थी। फिल्म का डायरेक्शन कूकी गुलाटी कर रहे हैं। साथ ही इसके प्रोड्यूसर अजय देवगन, इंद्र कुमार और अशोक ठकेरिया हैं। फिल्म की कहानी अर्जुन धवन और जूही चतुर्वेदी ने लिखी है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।