लाइव टीवी

सुशांत सिंह राजपूत को ऐसे श्रद्धांजलि देंगे अभिषेक कपूर, 3400 गरीब परिवारों को खिलाएंगे खाना

Updated Jun 16, 2020 | 23:37 IST

Abhishek Kapoor Tribute to Sushant: सुशांत सिंह राजपूत की डेब्यू फिल्म काय पो छे और केदारनाथ के डायरेक्टर अभिषेक कपूर 3400 गरीब परिवारों को खाना खिलाकर एक्टर को श्रद्धांजलि देंगे।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Sushant Singh Rajput with Abhishek Kapoor
मुख्य बातें
  • सुशांत सिंह राजपूत को श्रद्धांजलि देंगे अभिषेक कपूर
  • 3400 गरीब परिवारों को खाना खिलाएंगे अभिषेक
  • सुशांत सिंह राजपूत की डेब्यू फिल्म काय पो छे के डायरेक्टर हैं अभिषेक

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून (रविवार) को बांद्रा स्थित अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुशांत पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे। 34 साल के एक्टर के सुसाइड की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। 

3400 गरीब परिवारों को खिलाएंगे खाना

सुशांत के सुसाइड के बाद सोशल मीडिया पर सेलेब्स से लेकर आम लोग तक उन्हें याद कर रहे हैं और उनसे जुड़े पोस्ट कर रहे हैं। इस बीच सुशांत के करीबी और उनकी डेब्यू फिल्म काय पो छे के डायरेक्ट अभिषक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा यादव ने बड़ा फैसला लिया है। अभिषेक और प्रज्ञा 3400 गरीब परिवारों को भोजन करवाकर सुशांत को श्रद्धांजलि देंगे।

अभिषेक कपूर ने सुशांत को याद कर लिखा था भावुक पोस्ट

सुशांत के निधन के बाद अभिषेक ने शोक जताते हुए एक सोशल मीडिया पोस्ट किया था। अभिषेक ने ट्वीट कर लिखा था, 'अपने दोस्त के जाने से मैं हैरान हूं और गहरे दुख में हूं। हमने साथ में दो स्पेशल फिल्में बनाईं थीं। वो उदार और बेहतरीन एक्टर था जिसने अपने किरदार में जान फूंकने के लिए बहुत मेहनत की। मैं उनके परिवार के लिए दुआ करता हूं जिन्होंने बहुत कुछ खो दिया। वह विज्ञान से बहुत प्यार था। भाई मैं तुम्हें बहुत याद करूंगा।'

दो फिल्मों में किया था साथ काम

सुशांत सिंह राजपूत ने साल 2013 में फिल्म काय पो छे से बॉलीवुड में कदम रखा था जिसमें उनके अलावा एक्टर राजकुमार राव और अमित साध थे। इस फिल्म को अभिषेक कपूर ने डायरेक्ट किया था, इस फिल्म को और सुशांत के काम दोनों को बहुत पसंद किया गया था। इसके बाद साल 2018 में रिलीज हुई जिसमें उनके साथ एक्ट्रेस सारा अली खान नजर आईं, जो उनकी डेब्यू फिल्म थी। इस फिल्म को भी अभिषेक कपूर ने ही डायरेक्ट किया था।

मालूम हो कि 14 जून को सुशांत ने अपने घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था, वो पिछले कुछ समय से डिप्रेशन में थे। इसके बाद 15 जून को मुंबई के विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया जिसमें अभिषेक कपूर और उनकी पत्नी प्रज्ञा कपूर दोनों पहुंचे थे। इसके अलावा एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर, कृति सेनन, वरुण शर्मा, विवेक ओबेरॉय समेत कई सेलेब्स शामिल हुए थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।