लाइव टीवी

Throwback: Rekha के साथ फिल्मी करियर शुरू किया था Navin Nischol ने, इस वजह से जाना पड़ गया था जेल

प्रदीप कुमार तिवारी | सीनियर रिपोर्टर
Updated Oct 26, 2020 | 15:23 IST

अभिनेता नवीन निश्चल को उतनी सफलता नहीं मिली, जि‍तनी उनसे उम्‍मीद बंध गई थी। क्‍या आप जानते हैं रेखा संग डेब्‍यू करने वाले नवीन को एक बार जेल भी जाना पड़ा था।

Loading ...
Navin Nischol with Rekha in Sawan Bhado
मुख्य बातें
  • नवीन निश्चल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 'सावन भादो' से की
  • कॉलेज के दिनों से ही नवीन ने विज्ञापनों में काम करना शुरू कर दिया
  • मुश्‍क‍िल दौर में अमिताभ बच्चन ने नवीन का साथ दिया

एक्टर Navin Nischol हिंदी फिल्मों और टीवी का एक ऐसा नाम और चेहरा रहा है, जिन्होंने अपने अभनिय से लाखों दिलों पर राज किया। 70 के दशक के एक्टर नवीन निश्चल ने कई हिंदी फिल्मों में काम किया। उन्‍होंने 1970 में रेखा के साथ सावन भादो फ‍िल्‍म से डेब्‍यू क‍िया था। उनकी फ‍िल्‍मों की ल‍िस्‍ट में विक्टोरिया नंबर 203, बुढ्ढा मिल गया जैसी फिल्में शामिल हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं नवीन निश्चल को जेल भी जाना पड़ा था। आखिर ऐसा क्या हुआ कि एक्टर नवीन निश्चल सलाखों के पीछे गए।

 

कोई बड़ा मुकाम हासिल नहीं कर पाए नवीन (Navin Nischol Career)
एक वक्त तो ऐसा भी था जब उन्हें एक शानदार एक्टर के रूप में देखा जाता था। लेकिन कई बार सबकुछ वैसा नहीं होता जैसा सोचा जाता है। नवीन की जिंदगी में भी कुछ ऐसा ही हुआ। जहां वो एक तरफ अपने करियर में बड़ा मुकाम हासिल ना कर सके तो वहीं निजी जिंदगी में भी उन्हें बुरे दौर का सामना करना पड़ा।

शादी के बाद चला अफेयर (Navin Nischol Love Life)
जहां उनकी प्रोफेशनल लाइफ के बारे में ज्यादातर लोग जानते हैं वहीं पर्सनल लाइफ के बारे में कम को पता है कि उन पर कई मुसीबतें आईं। इनमें से एक थी उनकी दूसरी शादी से पैदा हुई परेशानी। पहली बार नवीन ने नीलू कपूर से शादी की थी। नीलू कपूर देव आनंद की नातिन थी। उनकी दो बेटियां थीं नताशा और नोमिता। शादी के बीच उनका अफेयर अपनी को-स्टार पद्मिनी कपिला से शुरू हो गया।

जब जाना पड़ा जेल (Navin Nischol was jailed)
नतीजतन उनकी पहली शादी टूट गई और इस बीच पद्मिनी से उनका रोमांस भी खत्म हो गया। वक्त के साथ नवीन की जिंदगी शराब में डूबने लगी और 1996 में उन्होंने गीतांजली से दूसरी शादी कर ली। 2006 में गीतांजली ने आत्महत्या कर ली और अपने सुसाइड नोट में उन्होंने नवीन पर प्रताड़ना के आरोप लगाए। इसी आधार पर नवीन को जेल तक जाना पड़ गया था। हालांकि, नवीन कुछ समय बाद जमानत पर बाहर आ गए थे।

दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत (Navin Nischol Death Reason)
नवीन निश्चल की रणधीर कपूर से गहरी दोस्ती रही। 19 मार्च, 2011 को उन्होंने रणधीर से कहा कि कल होली है और मैं तुम्हें लेने आऊंगा, हम पुणे जाकर होली मनाएंगे। लेकिन वो स्टूडियो पहुंचते इससे पहले ही उन्हें दिल का दौरा पड़ गया और उनका निधन हो गया। नवीन हमेशा से ही क्विक और पेनलेस डेथ चाहते थे। ये उनके खुद के शब्द थे। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।