लाइव टीवी

ऋषि कपूर के निधन से सदमे में 'प्रेम रोग' की एक्ट्रेस, बोलीं- उनके जैसा इंसान पाना मुश्‍किल

Updated May 01, 2020 | 14:27 IST

Rishi Kapoor के न‍िधन से फ‍िल्‍म प्रेम रोग में उनके साथ नजर आईं अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरी को गहरा सदमा लगा है। पद्मिनी कोल्हापुरी ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उनकी हालत कैसी हो गई है।

Loading ...
Rishi Kapoor with Padmini in Prem Rog

Rishi Kapoor के न‍िधन से फ‍िल्‍म प्रेम रोग में उनके साथ नजर आईं अदाकारा पद्मिनी कोल्हापुरी को गहरा सदमा लगा है। पद्मिनी कोल्हापुरी ने सोशल मीडिया पर बताया है कि उनकी हालत कैसी हो गई है। पद्मिनी कोल्‍हापुरी यह यकीन ही नहीं कर पा रही हैं कि ऋषि कपूर नहीं रहे। प्रेम रोग सहित कई फ‍िल्‍मों में वह दोनों संग थे। दोनों की जोड़ी को पर्दे पर काफी पसंद किया गया था। सोशल मीडिया पर तमाम सितारे ऋषि कपूर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। इसी बीच पद्मिनी ने भी उन्‍हें याद किया है।

उन्‍होंने सोशल मीडिया पर दो पोस्‍ट शेयर की हैं। एक पोस्‍ट में वह ऋषि कपूर संग नजर आ रही हैं और कैप्‍शन लिखा है- एक बेहतरीन कलाकार ऋषि कपूर भी चले गए। वो दिन अब ना रहेंगे चिंटू। परिवार के साथ मेरी संदेवनाएं हैं। वहीं दूसरी पोस्‍ट में उन्‍होंने ऋषि कपूर के कई फोटोज का वीडियो बनाकर डाला है। इसके साथ उन्‍होंने लिखा- सबसे हैंडसम एक्‍टर, रोमांस का बादशाह चला गया। हम बहुत याद करेंगे।

वहीं पद्मिनी ने एक मीडिया हाउस से बात करते हुए कहा कि मैं हैरान हूं। मैं अपनी भावनाओं को व्यक्त करने में सक्षम हूं। ऋषि कपूर का जाना यह मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। मैं उनके न‍िधन की खबर पाकर असहाय और कमजोर महसूस कर रही हूं। मैं कुछ भी करने में सक्षम नहीं हूं और खालीपन महसूस कर रही हूं।

आपको बता दें कि 4 सितंबर, 1952 को पैदा हुए ऋषि कपूर का 30 अप्रैल को मुंबई के सर एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल में निधन हो गया है। वह 67 साल के थे और काफी वक्‍त से कैंसर से जूझ रहे थे। उनके निधन से हर कोई स्‍तब्ध है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।