लाइव टीवी

[Video] किन्नरों ने रोकी दूल्हे राजा आदित्य नारायण की गाड़ी, आशीर्वाद देकर मांगे पैसे

Updated Dec 01, 2020 | 22:36 IST

उदित नारायण के बेटे आदित्य नारायण शादी के बंधन में बंध गए हैं। आदित्य की शादी का एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में कुछ किन्नर आदित्य को आशीर्वाद और पैसे देते हुए नजर आ रहे हैं।

Loading ...
Aditya Narayan
मुख्य बातें
  • आदित्य नारयण श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं।
  • सोशल मीडिया पर आदित्य की शादी के कुछ वीडियोज सामने आए हैं।
  • वीडियो में कुछ किन्नर आदित्य नारायण को आशीर्वाद देते हुए नजर आ रहे हैं।

मुंबई. आदित्य नारायण श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंध गए हैं। शादी के बाद इस नव विवाहित जोड़े के कुछ वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए थे। इन्हीं में से एक वीडियो में आदित्य किन्नरों से आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आई वीडियो में आदित्य नारायण दूल्हे के लिबास में अपनी कार की फ्रंट सीट पर बैठे हुए हैं। तभी एक सिग्नल पर कार रुकती हुई है। कार के रोकते ही किन्नर उन्हें आशीर्वाद देने आ जाते हैं।

आदित्य गाड़ी कार से कुछ पैसे बाहर की तरफ भेजे जाते हैं। हालांकि, आदित्य नारायण ने पैसे कितने दिए हैं ये पता नहीं चल सका है। वीडियो में किन्नर और भी ज्यादा पैसे की डिमांड करते दिख रहे हैं।

इस्कॉन मंदिर में रचाई शादी 
आदित्य और श्वेता अग्रवाल ने इस्कॉन मंदिर में शादी रचाई है। हालांकि, कोरोना के कारण इस शादी में केवल सीमित मेहमान ही शामिल हुए हैं। शादी में दोनों ट्रेडिशनल आउटफिट में नजर आ रहे हैं।

आदित्य नारायण अपनी शादी में व्हाइट कलर की शेरवानी में नजर आ रहे हैं। श्वेता ने ऑफ व्हाइट कलर का लहंगा पहना है जिसके साथ उन्होंने पिंक कलर की शॉल कैरी की है। श्वेता ने बेहद कम मेकअप किया है।


 

रिसेप्शन में आएंगे कई दिग्गज
मुंबई मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक शादी के बाद ये कपल मुंबई में ग्रैंड रिसेप्शन देने वाले हैं। इसमें पीएम नरेंद्र मोदी, अमिताभ बच्चन, शत्रुघ्न सिन्हा, धर्मेंद्र, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और माधुरी दीक्षित को रिसेप्शन पार्टी के लिए इन्वाइट किया है। 

आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल पिछले 10 साल से डेट कर रहे हैं। दोनों की पहली मुलाकात आदित्य नारायण की डेब्यू फिल्म शापित के सेट पर मिले। आदित्य ने कहा,  'शादी अब हम दोनों के बीच केवल औपचारिकता ही रह गई है।'  

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।