लाइव टीवी

कोरोना के चपेट में आए एक्टर आफताब शिवदासानी, घर पर ही हैं क्वारंटाइन

Updated Sep 11, 2020 | 17:52 IST

Aftab Shivdasani COVID19 Positive: बॉलीवुड एक्टर आफताब शिवदासानी कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। आफताब में कोरोना के हल्के लक्षण थे, जिसके बाद उन्होंने अपना टेस्ट करवाया।

Loading ...
Aftab Shivdasani
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड में कोरोना संकम्रण तेजी से फैल रहा है।
  • आफताब शिवदासानी कोरोना की चपेट में आ गए हैं।
  • आफताब ने सोशल मीडिया पर ये खबर शेयर की है।

मुंबई. बी टाउन सेलेब्स लगातार कोरोना के चपेट में आ रहे हैं। अभिषेक बच्चन, अर्जुन कपूर के बाद अब एक्टर आफताब शिवदसानी भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं। आफताब ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी है। 

आफताब ने सोशल मीडिया पर लिखा- 'हाल ही में मुझे सूखी खांसी और हल्की बीमारी जैसे कोरोना के धीमे लक्षण महसूस हुए हैं। मैंने खुद का कोविड 19 टेस्ट करवाया है। दुर्भाग्यवश इसका रिजल्ट पॉजीटिव आया है।'  

आफताब आगे लिखते हैं- 'मैं अभी डॉक्टर, अधिकारी और मेडिकल सुपरवाइजर की निगरानी में हूं। मुझे घर पर ही क्वारंटाइन करने की सलाह दी गई है। जो भी हाल में मेरे कॉन्टैक्ट में आए हैं, वह सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए अपना टेस्ट करवा लें।'

अफताब ने लिखा- जल्द हूंगा ठीक
आफताब शिवदसेना ने सोशल मीडिया पर आगे लिखा- 'आपके सपोर्ट और दुआओं के जरिए, मैं जल्द ही रिकवर होकर जल्द ही वापस नॉर्मल हो जाऊंगा। सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें, जितना हो सके मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करें। यही आपकी जान बचा सकता है।'

आपको बता दें कि आफताब शिवदसानी अगस्त में पिता बने थे। उनकी पत्नी निन दोसांझ ने बेटी को जन्म दिया था। आफताब ने इस खबर को शेयर करते हुए लिखा, 'भगवान के आशीर्वाद से मैं और निन प्यारी बेटी के पैरेंट्स बन गए हैं। हमारे परिवार अब 2 से 3 हो गया है।'

अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा भी संक्रमित 
आफताब के अलावा हाल ही में अर्जुन कपूर भी कोरोना से संक्रमित थे। अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा था- ' मेरा कर्तव्य है आप सभी को सूचित करना कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजीटिव पाया गया है।मैंने डॉक्टरों और अधिकारियों की सलाह के तहत खुद को घर पर आइलोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारंटाइन ही रहूंगा।'

अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा भी कोरोना पॉजीटिव हैं। मलाइका अरोड़ा को कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे। उन्हें घर पर ही क्वारंटाइन किया गया है। दोनों लॉकडाउन के दौरान साथ थे।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।