लाइव टीवी

अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका अरोड़ा को भी हुआ कोरोना, घर पर ही हैं क्वारंटाइन

Updated Sep 06, 2020 | 18:11 IST

Malaika Arora COVID 19 positive: अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका अरोड़ा भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं। मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा ने इसकी पुष्टि की है। मलाइका में कोरोना में लक्षण नहीं थे।

Loading ...
Malaika Arora And Arjun Kapoor
मुख्य बातें
  • अर्जुन कपूर के बाद मलाइका अरोड़ा भी कोरोना से संक्रमित हो गई हैं।
  • मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा ने इसकी पुष्टि की है।
  • मलाइका अरोड़ा घर पर ही क्वारंटाइन हैं।

मुंबई. अर्जुन कपूर के बाद अब मलाइका अरोड़ा  भी कोरोना की चपेट में आ गई हैं। मल्लिका की बहन अमृता अरोड़ा ने इसकी जानकारी दी है। गौरतलब है कि मल्लिका अरोड़ा और अर्जुन कपूर इस लॉकडाउन साथ रह रहे थे। 

टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में अमृता अरोड़ा ने कन्फर्म किया है कि मलाइका कोरोना पॉजीटिव है। रिपोर्ट्स के मुताबिक मलाइका अरोड़ा को कोरोना के कोई लक्षण नहीं हैं। उन्हें घर पर ही क्वारंटाइन हैं। मलाइका ने कहा है कि वह जल्द ही स्वस्थ होकर वापसी करेगी। 
 
ABP न्यूज चैनल की रिपोर्ट के मुताबिक मलाइका अरोड़ा इंडिया बेस्ट डांसर की जज हैं। इस रिएलिटी शो के सेट से सात से आठ सदस्य कोरोना पॉजीटिव है। इस शो को मलाइका के अलावा टेरेंस लेविस और गीता कपूर भी जज हैं।   

अर्जुन कपूर ने लिखा था ये पोस्ट 
अर्जुन कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा था- ' मेरा कर्तव्य है आप सभी को सूचित करना कि मेरा कोरोना वायरस टेस्ट पॉजीटिव पाया गया है। मैं पहले से ठीक महसूस कर रहा हूं। मेरे में लक्ष्ण नहीं  मिले हैं। मैंने डॉक्टरों और अधिकारियों की सलाह के तहत खुद को घर पर आइलोलेट कर लिया है और मैं होम क्वारंटाइन ही रहूंगा।'

अर्जुन कपूर ने आगे लिखा, 'मैं आपके समर्थन के लिए पहले से धन्यवाद देता हूं और आने वाले दिनों में आपको अपने स्वास्थ्य के बारे में अपडेट करता रहूंगा। फिलहाल एक असाधारण और अभूतपूर्व समय हैं। मुझे विश्वास है कि मानवता इस वायरस को हराकर आगे आएगी। बहुत सारा प्यार... अर्जुन।'

ये सेलेब्स आ चुके हैं कोरोना की चपेट में
अर्जुन और मलाइका अरोड़ा से पहले कई सेलेब्स कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय कोरोना से संक्रमित थे। हालांकि, इन सभी ने कोरोना को मात देकर वापसी कर ली है। 

आपको बता दें कि मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर जनता कर्फ्यू के दौरान बालकनी पर स्पॉट हुए थे। अर्जुन-मलाइका ताली बजाकर कोरोना के खिलाफ लड़ रहे हेल्थ प्रोफेशनल्स का हौंसला बढ़ाया था। इस कपल की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।