लाइव टीवी

'बोटॉक्स ज्यादा हो गया' - ऐश्वर्या राय बच्चन हो रहीं बुरी तरह से ट्रोल, नया लुक एक्ट्रेस को पड़ा भारी

Updated Sep 07, 2022 | 17:02 IST

Aishwarya Rai Bachchan looks troll: ऐश्वर्या राय के फोटोज और वीडियोज खूब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें एक्ट्रेस ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। हालांकि एक्ट्रेस को इस लुक के लिए ट्रोल भी किया जा रहा है। 

Loading ...
ऐश्वर्या राय बच्चन।
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या राय बच्चन को पोन्नियन सेल्वन-I के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में देखा गया।
  • इस दौरान एक्ट्रेस को गॉर्जियस लुक में देखा गया।
  • अब ऐश्वर्या राय का ये लुक कई लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। 

Aishwarya Rai Bachchan Troll: ऐश्वर्या राय बच्चन की फिल्म PS-I (पोन्नियन सेल्वन-I) का फैंस लंबे समय से बेसब्री से इंतजार कर रहे है। अब फाइनली 'पोन्नियन सेल्वन-1' एतिहासिक ड्रामा फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। 'पोन्नियन सेल्वन-1'को मणिरत्नम ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में ऐश्वर्या राय के अलावा साउथ फिल्मों के स्टार विक्रम समेत कई और कलाकार हैं। मंगलवार को पोन्नियन सेल्वन-I ट्रेलर रिलीज का एक बड़ा इवेंट रखा गया। इस दौरान ऐश्वर्या राय बच्चन के गॉर्जियस लुक में देखा गया। हालांकि एक्ट्रेस का लुक कई लोगों को पसंद नहीं आ रहा है। 

ऐश्वर्या राय के फोटोज और वीडियोज खूब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें एक्ट्रेस ऐश्वर्या बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। उन्होंने ब्लैक कलर का सूट पहना हुआ है। इसके साथ उन्होंने सिल्वर कलर का डिजाइन दुपट्टा कैरी किया है। साथ ही ऐश्वर्या ने इस लुक के साथ सिल्वर प्लेटेड ज्वैलरी भी कैरी की है, जो कि उनके लुक को इंहेंस कर रहा है। हालांकि ऐश्वर्या राय बच्चन को इस लुक के लिए ट्रोल भी किया जा रहा है। 

पढ़ें- बीच सड़क सारा अली खान ने इस गाने पर डांस कर उड़ाया गर्दा, एक्ट्रेस का वीडियो देख लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन

सोशल मीडिया यूजर्स, ऐश्वर्या राय बच्चन के लुक्स का खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। यूजर्स का कहना है कि ऐश्वर्या ने ज्यादा बोटॉक्स करा लिया है। यहां तक कि लोग उनके लिप्स शेप और चीक्स शेप का मजाक उड़ाया जा रहा है। यहां तक कि कई लोग एक्ट्रेस के वजन को लेकर भी बातें कर रहे हैं। 


पोन्नियिन सेलवन की कहानी कल्कि कृष्णमूर्ति के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है। फिल्म चोल वंश के राजराजा चोल प्रथम के जीवन के बारे में बताएगी। पीएस 1 में सरथकुमार, प्रभु, लाल, किशोर, अश्विन काकुमानु और ऐश्वर्या लक्ष्मी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। यह पीरियड फिल्म इस साल 30 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। यह हिंदी, तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम सहित कई भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म का निर्माण मद्रास टॉकीज और लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले किया गया है। इसको दो भागों में बनाए जाने की योजना है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।