लाइव टीवी

रिलीज नहीं हुई ऐश्वर्या राय-सुनील शेट्टी की ये फिल्म, 23 साल बाद सामने आया डांस वीडियो

Updated Apr 07, 2020 | 00:02 IST

लॉकडाउन में बॉलीवुड सेलेब्स के पुराने वीडियो और फोटोज वायरल हो रहे हैं। अब ऐश्वर्य़ा राय का एक पुराना वीडियो सामने आया है। ये वीडियो साल 1997 में ऐश्वर्या और सुनील शेट्टी की एक फिल्म का है। देखें Video...

Loading ...
Aishwarya Rai Bachchan, Suniel Shetty
मुख्य बातें
  • ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है।
  • ऐश्वर्या का वीडियो उस फिल्म का है जो कभी रिलीज नहीं हुई।
  • ऐश्वर्या इस वीडियो में डांस करती हुई नजर आ रही हैं।

मुंबई. ऐश्वर्या राय भले ही पिछले दो साल से फिल्मों से दूर हैं। हालांकि, उनकी फैन फॉलोविंग कम नहीं हुई है। ऐश्वर्या राय का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। ये वीडियो ऐश्वर्या की फिल्म का है, जो कभी रिलीज नहीं हुई है। 

सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में ऐश्वर्या एक गाने की शूटिंग कर रही हैं। वीडियो में कोरियोग्राफर ऐश्वर्या को डांस के स्टेप्स बता रही हैं। इसके बाद ऐश्वर्या डांस कर रही हैं।  ऐश्वर्या राय ने पर्पल कलर का लहंगा पहना हुआ है। 

ऐश्वर्या राय का ये वीडियो फिल्म राधेश्याम सीताराम का है। इस फिल्म की शूटिंग साल 1997 में हुई थीं। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय के अपोजिट सुनील शेट्टी थे। हालांकि, ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई थी। फिल्म में परवेश रावल भी अहम रोल में थे। 

ऐश्वर्या ने परिवार के साथ जलाया दीया 
पीएम मोदी के नौ बजे नौ मिनट की मुहिम में ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी हिस्सा लिया। ऐश्वर्या राय बच्चन ने अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी अराध्या बच्चन के साथ मंदिर में दीया जलाया। इसकी फोटो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की है। 

ऐश्वर्या राय ने इससे पहले जनता कर्फ्यू के दौरान भी मेडिकल वर्कर्स और सफाई कर्मियों का हौंसली बढ़ाया था। ऐश्वर्या राय शाम बजे अपने पूरे परिवार के साथ छत पर आई। उन्होंने घंटी बजाकर हौंसला अफजाई की थीं। 

इस फिल्म में कर रही हैं काम 
 वर्कफ्रंट की बात करें तो ऐश्वर्या राय आखिरी बार साल 2018 में फिल्म फन्ने खां में नजर आई थीं। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐश्वर्या अब मणि रत्नम की फिल्म पोनियिन सेलवन में नजर आएंगी। 

ये फिल्म इसी नाम की एक तमिल उपन्यास पर आधारित है। ऐश्वर्या के अलावा इस फिल्म में विक्रम कार्ती, जयम रवि, कीर्ति सुरेश और आमला पॉल हैं। वहीं, सुष्मिता काफी वक्त से बड़े पर्दे से दूर हैं। उन्होंने अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है।     

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।