लाइव टीवी

Ajay Devgn और Kajol ने मुंबई में खरीदा नया बंगला, 60 करोड़ है इस 590sq गज में फैले घर की कीमत

Updated May 31, 2021 | 13:25 IST

Ajay Devgn Purchase bungalow Cost 60 crore: जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के बाद खबरें आ रही हैं कि अजय देवगन ने मुंबई के जुहू इलाके में 60 करोड़ रुपये का नया घर खरीदा है...

Loading ...
अजय देवगन और काजोल।
मुख्य बातें
  • महामारी ने बॉलीवुड सेलेब्स को मुंबई और उसके आसपास शानदार प्रॉपर्टी में निवेश करने से नहीं रोका है।
  • जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, ऋतिक रोशन, आलिया और अमिताभ बच्चन के बाद अजय देवगन ने भी नया घर खरीद लिया है।

ऐसा लगता है कि कोरोना महामारी ने बॉलीवुड सेलेब्स को मुंबई और उसके आसपास शानदार प्रॉपर्टी में निवेश करने से नहीं रोका है। जान्हवी कपूर, अर्जुन कपूर, ऋतिक रोशन, आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन के बाद खबरें आ रही हैं कि अजय देवगन ने मुंबई के जुहू इलाके में 60 करोड़ रुपये का नया घर खरीदा है। यह बंगला काजोल और उनके घर शक्ति के पास है।

द टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार, अजय देवगन और काजोल का नया बंगला 590 स्क्वायर यार्ड क्षेत्र में फैला हुआ है। अजय के प्रतिनिधि ने इस रिपोर्ट की पुष्टि की है। कहा जा रहा है कि पिछले एक साल से अजय और काजोल मुंबई में नए घर की तलाश में थे और अब आखिरकार उन्हें अपने इलाके में ही नया घर मिल गया है।

रिपोर्ट में यह भी खुलासा हुआ कि बंगले के पिछली मालकिन स्वर्गीय पुष्पा वालिया थीं। इसके अलावा, अजय देवगन को पजेशन मिल गया है और उन्होंने नए बंगले के रेनोवेशन का काम शुरू करा दिया है।

साल 2020 में 'तानाजी- द अनसंग वॉरियर' की जबरदस्त कामयाबी के बाद से अजय देवगन की अपकमिंग फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। अजय की कई फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं और वो कई प्रोजेक्ट की शूटिंग आने वाले महीनों में करने वाले हैं। अजय देवगन भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया, मैदान, मेडे, रेड 2, कैथी और गोलमाल 5 में नजर आएंगे।


बॉलीवुड के सुपरस्‍टार अजय देवगन क्राइम थ्रिलर रुद्र से डिजिटल डेब्‍यू भी करने जा रहे हैं। यह ओटीटी पर रिलीज होने वाला अजय देवगन का पहला प्रोजेक्‍ट होगा। इस वेबसीरीज की तैयारी शुरू हो चुकी है और यह जल्‍द दर्शकों के सामने होगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।