लाइव टीवी

84 करोड़ के प्राइवेट जेट और 54 करोड़ के बंगले के मालिक हैं अजय देवगन, 260 करोड़ रुपये है नेटवर्थ

Updated Apr 02, 2020 | 07:54 IST

Ajay Devgn Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। अजय देवगन उन चुन‍िंदा स‍ितारों में से हैं जो दशकों से पर्दे पर बने हुए हैं।

Loading ...
Ajay Devgn

Ajay Devgn Birthday: बॉलीवुड के सुपरस्टार अजय देवगन आज अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। अजय देवगन उन चुन‍िंदा स‍ितारों में से हैं जो दशकों से पर्दे पर बने हुए हैं। फिल्म फूल और कांटे से तान्‍हाजी तक का सफर तय करने वाले अजय देवगन ने पर्दे पर हर तरह के किरदार को निभाया। वह कभी एंग्री यंगमैन के किरदार में दिखे तो कभी कॉमेडी वाले किरदारों से दर्शकों को खूब हंसाया। हाल ही में मराठा योद्धा बन दर्शकों का दिल जीता। 

2 अप्रैल 1969 को नई दिल्‍ली में पैदा हुए अजय देवगन ने 1991 में फूल और कांटे से डेब्‍यू किया था। इस फ‍िल्‍म में उनके किरदार का नाम भी अजय ही था। बता दें कि अजय देवगन के शौक काफी महंगे हैं और वह लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल पसंद करते हैं। उनकी नेटवर्थ 260 करोड़ रुपये है और उनकी सालाना कमाई 32 करोड़ है। वहीं उनकी प्रोडक्‍शन कंपनी अजय देवगन फ‍िल्‍म्‍स भी 100 करोड़ की है। 

आज वह मुंबई में करोड़ों के बंगले में रहते हैं लेकिन उनके बाद लंदन में भी एक बंगला है जिसकी कीमत 54 करोड़ है। यह बंगला काफी खूबसूरत है। अजय देवगन के बाद जो सबसे कीमती चीजें हैं, उनमें है Hawker 800 प्राइवेट जेट। इसकी कीमत 84 करोड़ है। 

अजय देवगन कारों के शौकीन हैं और उनके पास कई ऐसी कारें हैं जो भारत में गिने चुने लोगों के पास हैं। उनके पास Rolls-Royce Cullinan SUV है जोकि चुनिंदा शख्सियतों के पास ही है। 6.95 करोड़ की यह कार अजय देवगन ने जुलाई 2019 में खरीदी है। यह कार भारत की सबसे महंगी एसयूवी है। उनके पास 1.5 करोड़ की Maserati Quattroporte, मर्सडीज बेंज W115 220डी, मिनी कूपर, BMW Z4, रेंज रोवर जैसी कारें भी हैं। 

Hawker 800 – Rs 84 crore

House in London – Rs 54 crore

Rolls-Royce Cullinan SUV 

Range Rover Vogue – Rs 2.05 crore



Maserati Quattroporte – Rs 1.5 crore

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।