लाइव टीवी

Ajay Devgn look in Maidaan: फिल्म मैदान में कुछ ऐसा है अजय देवगन का लुक, सेट से लीक हुई एक्टर की तस्वीरें

Updated Nov 29, 2019 | 18:07 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Ajay Devgn Look: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी नई फिल्म मैदान को लेकर चर्चा में है। इस फिल्म में वो साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश के साथ नजर आने वाले हैं। हाल ही में इस फिल्म से एक्टर का लुक सामने आया है।

Loading ...
film maidaan के सेट से लीक हुई तस्वीरें
मुख्य बातें
  • फिल्म मैदान में कुछ ऐसा है अजय देवगन का लुक
  • फिल्म मैदान के सेट से तस्वीरें लीक हुई हैं।
  • फिल्म में पहली बार अजय देवगन और साउथ एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश काम करने जा रहे हैं।

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म मैदान की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में एक्टर के अपोजिट साउथ की फेमस एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश मुख्य भूमिका में नजर आने वाली हैं। दोनों एक्टर पहली बार इस फिल्म में साथ काम करने जा रहे हैं। हाल ही में इस फिल्म के सेट से एक्टर की तस्वीरें लीक हुई हैं। जिसमें एक्टर अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं।

अजय देवगन की फिल्म मैदान की शूटिंग इन दिनों कोलकाता में हो रही है। सामने आई तस्वीरों में अजय देवगन सूट बूट में दिखाई दे रहे हैं। नेवी ब्लू कलर के सूट में अजय देवगन हाथ में कॉफी मग लिए हुए हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने आंखों पर चश्मा लगाया हुआ है।

बता दें कि एक्टर की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। वहीं फुटबाल पर आधारित पीरियड ड्रामा मैदान में एक्टर मशहूर कोच अब्दुल रहीम की भूमिका निभा रहे हैं। कोच अब्दुल रहीम को भारतीय फुटबॉल का संस्थापक पिता भी कहा जाता है।

मैदान में कोच अब्दुल रहीम के 1952 से लेकर 1962 तक के दौर को दिखाया जाएगा। अजय देवगन की फिल्म मैदान को अमित शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म अगले साल 27 नवंबर को रिलीज होने वाली है। बता दें कि मैदान अजय देवगन की पहली स्पोर्ट्स फिल्म है। पिछले दिनों ही फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया गया था। वहीं इस फिल्म से एक्ट्रेस कीर्ति सुरेश बॉलीवुड में डेब्यू कर रही हैं।

कीर्ति सुरेश भले ही बॉलीवुड में नई हो लेकिन उन्होंने तमिल-तेलुगू के कई फिल्मों में काम किया है। बता दें कि उन्हें साल 2018 में नेशनल फिल्म अवॉर्ड से नवाजा गया था। फिल्म महांती में दमदार एक्टिंग के लिए कीर्ति सुरेश को ये अवॉर्ड दिया गया था।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।