लाइव टीवी

अजय देवगन ने रीट्वीट किया लॉकडाउन में काम करती मुंबई पुलिस का ट्वीट, मिला ऐसा जवाब कि हो गया वायरल

Updated Apr 09, 2020 | 13:09 IST

Mumbai Police Reply to Ajay Devgn: अजय देवगन ने मुंबई पुलिस का एक वीडियो शेयर किया जिसमें वो लॉकडाउन में काम करते दिख रहे हैं। एक्टर के इस पोस्ट पर मुंबई पुलिस ने बहुत फिल्मी जवाब दिया।

Loading ...
Ajay Devgn
मुख्य बातें
  • अजय देवगन ने शेयर किया लॉकडाउन में काम करती मुंबई पुलिस का वीडियो
  • अजय के वीडियो पर मुंबई पुलिस ने किया रिएक्ट
  • मुंबई पुलिस का ये ट्वीट वायरल हो गया है

इस समय पूरी दुनिया कोरोना वायरस की चपेट में है और भारत भी इससे जूझ रहा है। इस जानलेवा वायरस को बढ़ने से रोका जा सके इसलिए देश में 21 दिन का लॉकडाउन है। इसके चलते आम जनता से लेकर सेलेब्स तक अपने घरों में समय बिता रहे हैं। लेकिन इस बीच लोगों का यह भी कहना है कि वो घर पर रहकर बोर हो गए हैं और बाहर निकलना चाहते हैं। 

हाल ही में एक्टर अजय देवगन ने मुंबई पुलिस द्वारा ट्वीट की गई वीडियो को री-ट्वीट किया। इस वीडियो में कुछ पुलिसकर्मियों से पूछा गया कि अगर उन्हें 21 दिन लॉकडाउन के समय घर पर रहने का मौका मिलता तो वो क्या करते? कुछ ने कहा कि वो अपने परिवार के साथ समय बिताते तो वहीं कुछ ने कहा कि वो खाते और सोते। इस वीडियो के जरिए मुंबई पुलिस ने जनता से यह  अपील की है कि वो अपने घरों में रहें जब पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से उनकी सुरक्षा करने में जुटे हुए हैं। इस वीडियो को अजय देवगन ने री-ट्वीट किया। 

अजय देवगन के इस पोस्ट पर मुंबई पुलिस ने रिएक्ट किया। उन्होंने अजय देवगन के पोस्ट को रीट्वीट किया और उनकी फिल्मों का जिक्र करते हुए अपनी जिम्मेदारियों के बारे में बताया। मुंबई पुलिस ने लिखा, 'डियर 'सिंघम', सिर्फ वो कर रहे हैं जो 'खाकी' से उम्मीद की जाती है। यह सुनिश्चित करने के लिए कि चीजें जैसी थी- 'वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई।' मालूम हो कि सिंघम, खाकी और वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई तीनों अजय देवगन की फिल्में हैं।

मालूम हो कि लॉकडाउन में जहां लोगों को घर में रहने और बार- बार हाथ धोने की सलाह दी जा रही है वहीं डॉक्टर्स और पुलिसकर्मियों को घर से बाहर जाकर काम करना पड़ा रहा है। उनके इस काम के लिए आम नागरिक और सेलेब्स दोनों ही उनका सराहना करते हैं। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।