लाइव टीवी

Maidaan Release: सामने आई अजय देवगन की फ‍िल्‍म मैदान की रिलीज डेट, जानें कब देगी सिनेमाघरों में दस्‍तक

Updated Sep 30, 2021 | 12:16 IST

Ajay Devgn starrer Maidaan release date: महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलते ही तमाम फ‍िल्‍मों की रिलीज डेट सामने आने लगी है। इसी बीच अजय देवगन की फ‍िल्‍म मैदान की र‍िलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

Loading ...
Ajay Devgn starrer Maidaan
मुख्य बातें
  • महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलते ही तमाम फ‍िल्‍मों की रिलीज डेट सामने आने लगी है।
  • कोरोना की वजह से लंबे समय से रुकी हुई फ‍िल्‍मों को लेकर अपडेट सामने आई है।
  • सुपरस्‍टार अजय देवगन की फ‍िल्‍म मैदान की र‍िलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

Ajay Devgn starrer Maidaan release date: महाराष्ट्र में सिनेमाघर खुलते ही तमाम फ‍िल्‍मों की रिलीज डेट सामने आने लगी है। कोरोना की वजह से लंबे समय से रुकी हुई फ‍िल्‍मों को लेकर अपडेट सामने आई है। हर दिग्‍गज प्रोडक्‍शन हाउस की ओर से फ‍िल्‍मों की रिलीज को लेकर तारीखें लॉक करने का सिलसिला जारी है। इसी बीच सुपरस्‍टार अजय देवगन की फ‍िल्‍म मैदान की र‍िलीज डेट भी अनाउंस कर दी गई है।

खुद अजय देवगन ने ट्वीट कर फैंस को इस बात की जानकारी दी है। अजय देवगन ने फ‍िल्‍म के तीन पोस्टर साझा करते हुए बताया कि उनकी फ‍िल्‍म मैदान 03 जून 2022 को सिनेमाघरों में दस्‍तक देगी। अजय देवगन की यह फ‍िल्‍म बहुत बड़े स्‍केल पर रिलीज होगी। मेकर्स इसे चार भाषाओं में र‍िलीज करेंगे। हिंदी के साथ यह फ‍िल्‍म तमिल, तेलुगू और मलयालम भाषा में रिलीज होगी। 

15 अक्‍टूबर 2021 को होनी थी रिलीज 
मैदान की रिलीज डेट कई बार बदली गई है। यह फ‍िल्‍म 11 दिसंबर 2020 को स्क्रीन पर रिलीज होने वाली थी लेकिन कोरोना की वजह से इसकी रिलीज 13 अगस्त 2021 के लिए खिसकाई गई थी। इसके बाद अगस्‍त से खिसकाकर इसे 15 अक्‍टूबर 2021 को दशहरे के मौके पर रिलीज करने का तय किया गया। अब एक बार फ‍िर रिलीज डेट बदली है और ये फ‍िल्‍म 3 जून 2022 को आने वाली है। 

बता दें कि अजय देवगन के अलावा, फिल्म में प्रियामणि, गजराज राव और रुद्रनील घोष भी हैं। अमित शर्मा निर्देशित, मैदान फिल्म भारतीय राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के कोच और प्रबंधक सैयद अब्दुल रहीम से प्रेरित एक जीवनी पर आधारित खेल ड्रामा है। अब्दुल रहीम को भारतीय फुटबॉल का वास्तुकार माना जाता है। फिल्म को बोनी कपूर और जी स्टूडियोज ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। ये कहानी है भारतीय फुटबॉल के स्वर्णिम दौर की और सफल कोच की।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।