लाइव टीवी

Bhola Movie: बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी, 2023 में रिलीज होगी फिल्म भोला

Updated Apr 19, 2022 | 19:05 IST

Ajay Devgn Film Bhola: अजय देवगन ने अपनी फिल्म भोला की आधिकारिक घोषणा कर दी है। फिल्म 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी। जानिए फिल्म से जुड़ी हर एक जरूरी अपडेट...

Loading ...
Ajay Devgn Bhola Film
मुख्य बातें
  • अजय देवगन फिल्म भोला में नजर आएंगे।
  • अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर फिल्म की आधिकारिक घोषणा की है।
  • भोला 30 मार्च 2023 को रिलीज होने जा रही है।

Ajay Devgn Film Bhola.अजय देवगन की फिल्म रनवे 34 ईद के मौके पर 29 अप्रैल को रिलीज होने वाली हैं। इसके बाद अजय देवगन ने अपनी अगली फिल्म भोला (Bhola) की भी आधिकारिक घोषणा कर दी है। भोला फिल्म तमिल फिल्म कैथी का रीमेक है। फिल्म 30 मार्च 2023 को रिलीज होगी। फिल्म में एक बार फिर तब्बू के साथ अजय देवगन की जोड़ी बनेगी।

अजय देवगन (Ajay Devgn) ने भोला फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। फिल्म एक्शन थ्रिलर ड्रामा होगी। फिल्म में तब्बू (Tabu) एक दबंग पुलिस ऑफिसर के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में कई खतरनाक ट्विस्ट देखने को मिलेंगे। फिल्म को अजय देवगन, टी सीरीज फिल्म्स, रिलायंस एंटरटेनमेंट और ड्रीम वॉरियर पिक्चर्स के साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। आपको बता दें कि 90 के दशक की पॉपुलर अजय देवगन और तब्बू की जोड़ी आखिरी बार साल 2019 में फिल्म दे दे प्यार दे में नजर आई थी। 

Also Read: पाकिस्तानी आतंकियों के छक्के छुड़ाएगा बाजीराव सिंघम , ऐसी होगी Ajay Devgn की Singham 3 की कहानी

चचरे भाई कर रहे हैं डायरेक्शन
भोला को धर्मेंद्र शर्मा डायरेक्ट कर रहे हैं। धर्मेश अजय देवगन के चचेरे भाई हैं। वहीं, 11 जनवरी 2022 को फिल्म का मुहूर्त शॉट की शूटिंग की गई थी। इस दौरान सेट पर कोरोना प्रोटोकॉल का पालन किया गया था। फिल्म की शूटिंग से पहले अजय देवगन केरल के सबरीमाला मंदिर गए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो अजय देवगन की बतौर डायरेक्टर पहली फिल्म मे डे 29 अप्रैल 2022 को रिलीज होने वाली है। इसके अलावा अजय देवगन फिल्म मैदान में भी नजर आएंगे।      

ऐसी होगी फिल्म की कहानी
भोला तमिल की सुपरहिट फिल्म कैथी का रीमेक होगी। कैथी फिल्म 25 अक्टूबर 2019 को रिलीज हुई थी। फिल्म में साउथ के एक्टर कार्ती नजर आए थे। कार्ती ने डिली का किरदार निभाया था, जो जेल से रिहा के बाद अपनी बेटी से पहली बार मिलने का प्रयास करता है।

पुलिस द्वारा ड्रग्स रैकेट पर छापा मारने के कारण डिली को अपनी बेटी से मिलने में मुश्किल आती है। कैथी को IMDB में  हिंदी रीमेक भोला की स्क्रिप्ट में बदलाव किया जाएगा। इसे हिंदी दर्शकों के मुताबिक बनाया जाएगा। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।