लाइव टीवी

Akshay Kumar Donation: अक्षय कुमार ने मुंबई पुलिस को दान किए 2 करोड़ रु, कमिश्नर ने ट्विटर पर दिया धन्यवाद

Akshay Kumar help the Mumbai Police Foundation Against Coronavirus Fight contributes Rs. 2 crores
Updated Apr 27, 2020 | 17:25 IST

Akshay Kumar Help The Mumbai Police Foundation: अक्षय कुमार मुंबई पुलिस फाउंडेशन की मदद के लिए आगे आए हैं। अक्षय ने 2 करोड़ रुपए मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दान दिए हैं...

Loading ...
Akshay Kumar help the Mumbai Police Foundation Against Coronavirus Fight contributes Rs. 2 croresAkshay Kumar help the Mumbai Police Foundation Against Coronavirus Fight contributes Rs. 2 crores
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अक्षय कुमार।
मुख्य बातें
  • मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 5000 पार हो चुकी है।
  • भारत में मुंबई शहर फिलहाल सबसे ज्यादा कोरोना की चपेट में है।
  • इस मुश्किल वक्त में अक्षय कुमार ने पुलिस फोर्स की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है।

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ऐसे पहले सेलिब्रिटी हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा धनराशि पीएम केयर्स फंड में दान की है। कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए अक्षय कुमार ने सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाया। अब अक्षय मुंबई पुलिस फाउंडेशन की मदद के लिए आगे आए हैं। खबर है कि अक्षय कुमार ने 2 करोड़ रुपए मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दान दिए हैं। 
जैसा कि मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 5000 पार हो चुकी है। भारत में मुंबई शहर फिलहाल सबसे ज्यादा कोरोना की चपेट में है। इस मुश्किल वक्त में पुलिस फोर्स दिन रात लगातार काम कर रही है और इस बात की पूरी निगरानी रख रही है कि लॉकाडाउन का सही से पालन हो। इसी बीच मुंबई पुलिस कमिश्नर ने ट्विटर कर अक्षय कुमार को इस मदद के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'मुंबई पुलिस आपका शुक्रिया अदा करती है कि आपने 2 करोड़ रु. मुंबई पुलिस फाउंडेशन को दिए। आपका योगदान याद रखा जाएगा और उन लोगों की बहुत मदद करेगा जो मुंबई पुलिस की महिलाएं और पुरुष लगातार दिन रात जिंदगियां बचाने में लगे हुए हैं।'


अक्षय कुमार ने भी अब पुलिस कमिश्नर के ट्वीट पर का जवाब दिया है। अक्षय ने लिखा कि वो मुंबई पुलिस को सलाम करते हैं। हेड कांस्टेबल चंद्रकांत पेंडुरकर और संदीप सुर्वे ने अपना जीवन कोरोना से लड़ने में लगा दिया। मैंने अपना कर्तव्य किया है उम्मीद है आप अपना करेंगे। ये कभी ना भूले कि हम सब अगर सुरक्षित और जिंदा हैं तो सिर्फ इनकी वजह से...।

आपको बता दें, पीएम केयर्स फंड में 25 करोड़ रुपए देने के बाद अक्षय कुमार 3 करोड़ की धनराशि बीएमसी को भी दान की थी। ताकि इससे वो पीपीई, मास्क जैसे अन्य जरूरी सामान कोरोना से लड़ने के लिए खरीद सकें। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।