लाइव टीवी

दो जिस्म एक जान नहीं हैं आलिया-रणबीर! एक्टर ने बताया पत्नी के साथ काम करने में आ रही ऐसी दिक्कतें

Updated Sep 20, 2022 | 21:02 IST

Alia Bhatt On Her Equation With Ranbir Kapoor: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट ने हाल ही में यह खुलासा किया कि वह और रणबीर कपूर के रिश्ते में 'दो जिस्म एक जान' वाली बात नहीं है। जानें क्यों एक्ट्रेस ने खुद को रणबीर से अलग बताया। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Alia Bhatt And Ranbir Kapoor
मुख्य बातें
  • ब्रह्मास्त्र में साथ नजर आए रणबीर और आलिया। 
  • एक्ट्रेस ने बाताया दो जिस्म एक जान नहीं है वह और रणबीर। 
  • पत्नी आलिया के साथ काम करने में रणबीर को होती है ऐसी परेशानी। 

Alia Bhatt And Ranbir Kapoor On Their Relation: बीते दिनों रिलीज हुई रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की ब्रह्मास्त्र के सफल प्रदर्शन के बाद, बॉलीवुड की स्टार जोड़ी लगातार अपनी रील और रियल लाइफ रोमांस से जनता का मन मोह रही रही है। फिल्मी जगत का ये चहेता जोड़ा जल्द ही अपनी असल जिंदगी में माता-पिता का किरदार निभाते नजर आने वाला है। एक हालिया इंटरव्यू में दोनों ने अपनी बेहद फिल्मी प्रेम कहानी और निजी जीवन के जुड़े कई दिलचस्प किस्सों के बारे में बड़े खुलासे किए। किसी भी रिश्ते में प्यार के साथ-साथ दोनों पार्टनर के व्यक्तित्व और करियर की इज्जत करना भी बहुत मायने रखता है। और इस बात का एक बहुत अच्छा उदाहरण आलिया और रणबीर का रिश्ता है, एक आइडियल कपल होने के साथ साथ दोनों बेहतरीन इंसान हैं, कलाकार हैं। अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए आलिया बताती हैं कि कैसे उनका रिश्ता दुसरे कपल्स जैसे कोई ‘दो जिस्म एक जान’ होने वाली बात की गवाही नहीं देता है। वे दोनों ही अलग-अलग मजबूत व्यक्तित्व रखते हैं।

Also Read: 'तुने कौन सी 50 फिल्में कर ली हैं...', जब शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा में हुई थी तीखी नोकझोंक

क्यों रणबीर को आलिया के साथ काम करना कई बार कठिन लगता है?

अक्सर आलिया और रणबीर स्टेज पर रोमांस के साथ एक दुसरे की टांग खिंचाई भी करते रहते हैं। अपने रिश्ते की खट्टी-मीठी नोक झोंक के बारे में बात करते हुए रणबीर बताते हैं कि, कैसे आलिया के साथ काम करना कई बार चुनौतीपूर्ण हो जाता है। मजाकिया अंदाज में रणबीर कहते हैं कि, कैसे आलिया कई बार बहुत उधमी हो जाती हैं। वे उनसे किसी भी इवेंट के पहले फोटोशूट करवाने को कहती हैं, जो कई बार रणबीर के मुताबिक उनके लिए कठिन हो जाता है। 

रणबीर की बात के जवाब में आलिया ने किया ये खुलासा

पति रणबीर की इस बात के जवाब में आलिया ने तुरंत कहा कि, कैसे जब भी वे इस तरह के अनुरोध करती हैं। रणबीर का जवाब हमेशा ‘नो बेबी नो’ ही रहता है। हालांकि रणबीर आगे बताते हैं कि वे अपने जीवन में एक ऐसे मुकाम पर पहुंच गए हैं। जहां अगर कोई उनसे कहे कि दो प्लस दो चार होता है, तो भी वे खुशी खुशी मान लेंगे। आगे चलकर बहुत प्यार भरे अंदाज में रणबीर ने इस बात को भी स्वीकारा था कि कैसे आलिया इस पूरी दुनिया में सबसे बेहतरीन मेनेजर हैं। जोड़े की यही प्यार भरी मजाकिया बातें फैन्स को अक्सर बहुत पसंद आती है। यही नहीं नेटिजन्स तो उनके हाव भाव के साथ बॉडी लैंग्वेज पर भी खूब ध्यान देते हैं।

Also Read: Patna Shukla: 'पटना शुक्ला' में नजर आएंगी रवीना टंडन, 'आश्रम' के भोपा स्वामी भी निभाएंगे लीड रोल

ब्रह्मास्त्र पार्ट 2 की हुई तैयारी शुरू

इसी बीच 9 सितंबर को आलिया और रणबीर की बहु चर्चित फिल्म ब्रह्मास्त्र का पहला भाग शिवा रिलीज हुआ था। फिल्म ने 10 दिनों में 360 करोड़ का रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन करके खुब वाहवाही बटोरी है। फिल्म के निर्देशक अयान मुखर्जी ने फिल्म की सफलता के लिए धन्यवाद देते हुए, ब्रह्मास्त्र के अगले भाग की घोषणा की है। अयान ने इंस्टाग्राम की पोस्ट में पार्ट टू : देव और अस्त्रवर्स की जानकारी साझा की।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।