लाइव टीवी

Alia-Ranbir wedding: ब्रह्मास्त्र की रिलीज के साथ ही आएगी आलिया-रणबीर की शादी की खबर? दिसंबर में बजेगी शहनाई!

Updated Feb 07, 2020 | 17:05 IST |

Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Wedding: लंबे वक्त से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी के चर्चे हैं। अब दोनों की शादी की डेट सामने आ गई है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Alia Bhatt and Ranbir Kapoor Wedding
मुख्य बातें
  • आलिया और रणबीर की शादी को लेकर आई बड़ी खबर
  • दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं आलिया और रणबीर
  • इसी महीने दोनों की साथ में पहली फिल्म ब्रह्मास्त्र भी रिलीज होगी

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की डेटिंग के चर्चे लंबे वक्त से हैं। दोनों को अक्सर हैंगआउट करते हुए देखा जाता है। हाल ही में आलिया, रणबीर के कजिन अरमान जैन की शादी में नीतू कपूर के साथ पहुंची थी। रणबीर के परिवार के साथ आलिया काफी कंफर्टेबल लगती हैं। काफी वक्त से आलिया और रणबीर की शादी के चर्चे भी हैं। अब लगता है कि जल्द ही फैंस को गुड न्यूज मिल सकती हैं।

खबरें आ रही हैं कि आलिया और रणबीर इसी साल दिसंबर में शादी कर सकते हैं। खास बात ये है कि इसी महीने में उनकी पहली साथ में फिल्म ब्रह्मास्त्र भी रिलीज होने वाली है। फिल्म क्रिटिक राजीव मसंद ने ओपन मैगजीन में अपने कॉलम में इस बात की जानकारी दी है। 

राजीव मसंद ने बताया कि आलिया और रणबीर कपूर इसी साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं। हालांकि उन्होंने इसकी कोई फिक्स तारीख नहीं बताई है, लेकिन ये जानकारी दी कि आलिया और रणबीर अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र के तुरंत बाद शादी करेंगे। ये फिल्म 4 दिसंबर, 2020 को रिलीज होने वाली है। शादी की तैयारियां भी शुरू हो गई है। दोनों के विस्तारित परिवारों को उन डेट्स पर शामिल होने के लिए बता दिया गया है। ताकि वे उस वक्त अपना शैड्यूल फ्री रख सकें। ये भी चर्चा है कि आलिया और रणबीर डेस्टिनेशन वेडिंग कर सकते हैं। वे स्विट्जरलैंड में Gstaad, बहामास या फिनलैंड में शादी कर सकते हैं।

बता दें कि अयान मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र के सेट से ही आलिया और रणबीर की लव स्टोरी शुरू हुई थी। दोनों ने अपने रिश्ते को कभी नहीं छिपाया। यहां तक कि एक अवॉर्ड फंक्शन में आलिया ने रणबीर को 'आई लव यू' भी कहा। दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी ओपन है। दोनों ने न्यू ईयर भी साथ में मनाया था। दोनों की फिल्म के साथ ही अब उनकी शादी की खबर फैंस के लिए बड़ी गुड न्यूज है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।