लाइव टीवी

मुश्किल की घड़ी में रणबीर कपूर के पास पहुंचीं आलिया भट्ट, चाचा ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन करने पहुंचे सैफ-करीना

Updated Apr 30, 2020 | 13:10 IST

Rishi Kapoor Death: ऋषि कपूर के निधन के बाद सेलेब्स सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं। हालांकि, मुश्किल की इस घड़ी में अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का साथ देने आलिया भट्ट अस्पातल में पहुंच गई हैं।

Loading ...
Rishi Kapoor And Alia Bhatt
मुख्य बातें
  • ऋषि कपूर का मुंबई के श्री एच.एन.रिलायंस में निधन हो गया है।
  • मुश्किल की घड़ी में आलिया भट्ट रणबीर कपूर के पास पहुंच गई हैं।
  • आलिया भट्ट को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया है।

मुंबई. ऋषि कपूर के निधन के बाद पूरी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। लॉकडाउन के कारण फैंस और फिल्मी सितारे उनके अंतिम दर्शन नहीं कर पाएंगे। हालांकि, मुश्किल की इस घड़ी में आलिया भट्ट अस्पताल पहुंच गई हैं। 

आलिया भट्ट मुश्किल की घड़ी में अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर का साथ देने के लिए अस्पताल में पहुंच गई हैं। आलिया भट्ट को अस्पताल के बाहर स्पॉट किया गया है। आपको बता दें कि ऋषि कपूर सर एच.एन. रिलायंस हॉस्पिटल में आखिरी सांस ली। 

आलिया भट्ट के अलावा करीना कपूर और सैफ अली खान अपने भाई अरमान और आदर जैन के साथ अपने चाचाजी ऋषि कपूर के अंतिम दर्शन करने के लिए अस्पताल पहुंच गए हैं। ऋषि कपूर के अंतिम संस्कार में परिवार के केवल 15 सदस्य ही शामिल होंगे।

सीधे शमशान घाट जाएगा पार्थिव शरीर   
रिपोर्ट्स के मुताबिक लॉकडाउन के दौरान ऋषि कपूर की मौत होने की वजह से उनके अंतिम संस्कार को बहुत सिंपल रखा जएगा, जिसमें ज्यादा लोग शामिल नहीं होगे। ऋषि का अंतिम संस्कार मरीन लाइन्स के चंदनवाड़ी श्मशान घाट में किया जाएगा।

मुंबई पुलिस ने कपूर परिवार से रिक्वेस्ट की है कि अंतिम संस्कार के लिए ऋषि कपूर के पार्थिव शरीर को अस्पताल से घर न ले जाकर, सीधे श्मशान घाट ले जाया जाए। इसके अलावा परिवारवालों ने भी लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। 

 

परिवार ने जारी किया बयान 
ऋषि कपूर के निधन के बाद कपूर परिवार ने आधिकारिक बयान जारी किया है। उन्होंने लिखा-' दो साल की लड़ाई के बाद हमारे प्यारे ऋषि कपूर का ल्यूकेमिया के कारण आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने कहा कि वह आखिरी वक्त तक उनका मनोरंजन कर रहे थे।'

बयान में आगे लिखा- 'परिवार, दोस्त, खाना और फिल्में उनके जीवन के केंद्र में बनी रहीं।  इस दुख की घड़ी में हम यह समझते हैं कि इस समय दुनिया बहुत मुश्किल समय से गुजर रही है। हम उनके फैंस, शुभचिंतकों, दोस्तों और उनके परिवार से यह गुजारिश करेंगे की वो कानून का पालन करें।' 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।