लाइव टीवी

इसी महीने होगी आलिया भट्ट की गोद भराई! सास नीतू कपूर और मां सोनी राजदान की है ये खास प्लानिंग

Updated Sep 14, 2022 | 11:58 IST

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट प्रेग्नेंट हैं और जल्द ही अपने पहले बच्चे को जन्म देंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने के अंत में उनकी सास नीतू कपूर और मां सोनी राजदान उनके लिए खास बेबी शॉवर होस्ट करेंगी।

Loading ...
Alia Bhatt with Neetu Kapoor and Soni Razdan
मुख्य बातें
  • इस महीने होगी आलिया भट्ट की गोद भराई।
  • आलिया की सास नीतू कपूर और मां सोनी राजदान होस्ट करेंगी पार्टी।
  • मालूम हो कि आलिया ने इस साल अप्रैल महीने में रणबीर कपूर से शादी की थी।

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इस समय अपनी फिल्म ब्रह्मास्त्र की कामयाबी को एन्जॉय कर रहे हैं। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिल रहा है और बॉयकॉट किए जाने के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर चुकी है। वहीं दूसरी तरफ दोनों जल्द ही पहली बार पेरेंट्स भी बनने वाले हैं। 

Also Read: मां बनने वाली हैं आलिया भट्ट, रणबीर के घर आने वाला है नन्हा मेहमान

खास होगी पार्टी

रिपोर्ट्स के मुताबिक इस महीने के अंत में आलिया की बेबी शावर (गोद भराई) सेरेमनी होगी, जो इंटिमेट होगी। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक आलिया अपनी थर्ड ट्राइमेस्टर प्रेग्नेंसी के आखिरी चरण में हैं। ऐसे में होने वाली दादी नीतू कपूर और नानी सोनी राजदान आलिया भट्ट के लिए शानदार 'ऑल गर्ल्स' बेबी शॉवर पार्टी होस्ट करेंगी। इस पार्टी में परिवार के लोग और करीबी दोस्त ही शामिल होंगे।

पार्टी में शामिल होंगे ये लोग

आलिया के बेबी शॉवर में जो लोग शामिल होंगे उनके नाम भी सामने आ रहे हैं। जानकारी के मुताबिक रिद्धिमा कपूर साहनी, शाहीन भट्ट, करीना कपूर खान, करिश्मा कपूर, अकांक्षा रंजन इस पार्टी में शामिल होंगे। इसके साथ ही श्वेता बच्चन नंदा, नव्या नवेली नंदा और आलिया की बचपन की कुछ दोस्तों के भी इस पार्टी में शामिल होने की खबरें हैं। 

Also Read:  आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने शादी में लिए सिर्फ चार ही फेरे, दिलचस्प है वजह

शादी के दो महीने बाद दी थी जानकारी

मालूम हो कि आलिया और रणबीर ने इस साल अप्रैल महीने में शादी की थी। शादी के करीब ढाई महीने बाद उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी देते हुए एक खास फोटो शेयर की थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर जो फोटो शेयर की उसमें वो और उनके पति रणबीर कपूर दोनों नजर आए। इस फोटो में आलिया अस्पताल के बेड पर लेटी हुई मुस्कुरा रही हैं जबकि रणबीर उनके पास बैठे हैं। दोनों स्क्रीन पर सोनोग्राफी होते हुए देख रहे हैं। उन्होंने स्क्रीन पर हार्ट ईमोजी लगाया है। इस फोटो को शेयर कर आलिया ने लिखा था, 'हमारा बच्चा... जल्द आ रहा है।'

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।