लाइव टीवी

Alia Bhatt Birthday: आलिया ने ऐसे मनाया बर्थडे, वीडियो में रणबीर नहीं बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा के साथ आईं नजर

Updated Mar 15, 2020 | 07:30 IST |

Alia Bhatt celebrates birthday: आज यानी 15 मार्च को आलिया भट्ट का जन्मदिन है। उन्होंने देर रात केक काटकर अपना बर्थडे मनाया। इस दौरान उनकी बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर उनके साथ दिखीं।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Alia Bhatt birthday celebration
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट ने मनाया बर्थडे
  • बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर के साथ आईं नजर
  • वीडियो में नहीं दिखे रणबीर कपूर

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट आज यानी 15 मार्च को अपना 27वां जन्मदिन मना रही हैं। आलिया ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। अपने बॉलीवुड डेब्यू से लेकर अब तक आलिया ने हमेशा अपने रोल के साथ एक्सपेरिमेंट किया है। हाल ही में आलिया के बर्थडे सेलिब्रेशन की कुछ वीडियोज सामने आईं हैं। हालांकि इसमें रणबीर कपूर कहीं नजर नहीं आ रहे हैं।

आलिया ने गर्ल गैंग के साथ अपने बर्थडे की शुरुआत की। उन्होंने देर रात को ही केक काटा। वीडियो में आलिया एक वाइट शर्ट और शॉर्ट्स पहने खड़ी हैं, उनके सामने दो केक रखे हुए हैं। वे दोनों केक साथ में काटने की कोशिश करती हैं। आलिया वीडियो में बेहद क्यूट लग रही हैं।

आलिया की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने भी अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में एक बूमरेंग शेयर किया है। जिसमें आकांक्षा और आलिया दोनों कूदते हुए मस्ती कर रही हैं। इसके साथ आकांक्षा ने लिखा, 'इट्स बर्थडे टाइम।' हालांकि इन वीडियोज में रणबीर कपूर कहीं नहीं दिख रहे हैं।

वर्क फ्रंट की अगर बात करें तो आलिया जल्द ही फिल्म ब्रह्मास्त्र में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी। अयान मुखर्जी की इस फिल्म का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। ये फिल्म इसी साल 4 दिसंबर को रिलीज होने वाली है। इसमें आलिया-रणबीर के अलावा अमिताभ बच्चन, नागार्जुन और मौनी रॉय भी अहम किरदारों में हैं।

इसके अलावा आलिया बाहुबली डायरेक्टर एसएस राजामौली की फिल्म RRR से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर रही हैं। इसमें अजय देवगन, राम चरण और जूनियन एनटीआर हैं। आलिया के पास सड़क 2 और संजय लीला भंसाली की गंगुबाई काठियावाड़ी भी है।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।