लाइव टीवी

आलिया भट्ट की शादी में दोस्त आकांक्षा रंजन का रो-रोकर हो गया था बुरा हाल, तस्वीरें देख लोगों ने किए ऐसे कमेंट

Akansha Ranjan Kapoor Shared Pictures From Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Mehndi Ceremony, Akansha Ranjan Kapoor Was Crying At Alia Bhatt's Wedding
Updated Apr 30, 2022 | 19:55 IST

Akansha Ranjan Kapoor Shared Photos Of Alia-Ranbir Wedding: आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने हाल ही में एक्ट्रेस की शादी की तस्वीरें साझा की जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं। इसमें देखा जा सकता है कि आकांक्षा अपने बेस्ट फ्रेंड की मेहंदी सेरेमनी में फूट-फूट कर रो रही हैं। 

Loading ...
Akansha Ranjan Kapoor Shared Pictures From Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Mehndi Ceremony, Akansha Ranjan Kapoor Was Crying At Alia Bhatt's WeddingAkansha Ranjan Kapoor Shared Pictures From Alia Bhatt And Ranbir Kapoor Mehndi Ceremony, Akansha Ranjan Kapoor Was Crying At Alia Bhatt's Wedding
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Akansha Ranjan Kapoor And Alia Bhatt
मुख्य बातें
  • 14 अप्रैल को हुई थी आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी।
  • आलिया भट्ट की शादी में फूट-फूटकर रो रही थीं आकांक्षा रंजन कपूर।
  • आकांक्षा रंजन कपूर की बेस्ट फ्रेंड हैं अदाकारा आलिया भट्ट। 

Akansha Ranjan Kapoor Was Crying At Alia Bhatt's Mehndi Ceremony: बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 के दिन अपने रिश्ते को नया नाम दिया था। अपनी शादी की खबरों की वजह से आलिया भट्ट और रणबीर कपूर कई दिनों तक सुर्खियों में छाए हुए थे। लोग आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की तस्वीरें देखने के लिए बेचैन थे। हाल ही में अदाकारा आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने एक्ट्रेस की शादी की ऐसी तस्वीरें साझा की जिसे देखने के बाद हर कोई इमोशनल हो गया। आकांक्षा रंजन कपूर द्वारा शेयर की गई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि वह अपनी बेस्ट फ्रेंड यानी आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी के दौरान फूट-फूट कर रो रही थीं।

Also Read: तापसी पन्नू ने खोले शाहरुख खान और राजकुमार हिरानी की Dunki से जुड़े राज, वीडियो में जानें खास बातें

हाल ही में आलिया भट्ट की बेस्ट फ्रेंड आकांक्षा रंजन कपूर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की मेहंदी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें साझा की हैं। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आकांक्षा रंजन कपूर आलिया भट्ट की मेहंदी सेरेमनी में खूब मस्ती कर रही हैं। लेकिन इन तस्वीरों के साथ उन्होंने कुछ ऐसी तस्वीरें भी साझा की जिन्हें देखकर हर कोई हैरान हो गया और कहने लगा कि यह बेस्ट फ्रेंड गोल्स है। इन तस्वीरों में देखा जा सकता है कि आकांक्षा रंजन कपूर आलिया भट्ट को देखते हुए फूट-फूट कर रो रही हैं। 

Also Read: बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान का बड़ा ऐलान, लॉस एंजेलिस में करवाएंगे वर्ल्ड क्लास क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण

जैसे ही आकांक्षा ने यह तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की वैसे ही कई सेलिब्रिटीज ने रिएक्ट किया। वाणी कपूर ने लिखा कि 'हाहाहाहा कांचू।' तो आकांक्षा की बड़ी बहन अनुष्का रंजन ने कमेंट किया 'हाहाहाहा मैं कह सकती हूं तुम बहुत रोई थी।' वहीं कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने भी आकांक्षा सिंह की इन तस्वीरों पर रिएक्ट किया है। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा 'ऐसी फ्रेंडशिप होनी चाहिए' तो दूसरे सोशल मीडिया यूजर ने चुटकी लेते हुए लिखा 'इतना गंदा रो रही है, क्या हुआ इसको करण जौहर ने मूवी में लेने से मना कर दिया।' कुछ भी हो लेकिन आकांक्षा रंजन कपूर ने बेस्ट फ्रेंड गोल्स का अच्छा उदाहरण दिया है। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।