लाइव टीवी

Bollywood Throwback: जिस एक्‍टर से प्‍यार करती थीं आलिया भट्ट की बहन Pooja Bhatt, उसी ने पीट पीटकर कर दिया था लहुलुहान

Updated Oct 01, 2021 | 09:19 IST

Pooja Bhatt brutally beaten by drunk Ranveer Shorey: बॉलीवुड में कई बार ऐसी घटनाएं हुई हैं जो हैरान कर देती है। ऐसी ही एक घटना हुई थी आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट के साथ।

Loading ...
pooja bhatt brutally beaten by drunk ranveer shorey
मुख्य बातें
  • बॉलीवुड में कई बार ऐसी घटनाएं हुई हैं जो हैरान कर देती है।
  • कई बार एक्‍टर्स की हरकत शर्मसार करती हैं।
  • सी ही एक घटना हुई थी आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट के साथ।

Pooja Bhatt brutally beaten by drunk Ranveer Shorey: बॉलीवुड में कई बार ऐसी घटनाएं हुई हैं जो हैरान कर देती है। कई बार एक्‍टर्स की हरकत बॉलीवुड का काला चेहरा दिखाती है तो कई बार शर्मसार भी करती हैं। जिन एक्‍टर्स को लाखों लोग फॉलो करते हैं, उन्‍हें अपना आदर्श मानते हैं उनकी हरकतों पर यकीन नहीं होता है। ऐसी ही एक घटना हुई थी आलिया भट्ट की बहन पूजा भट्ट के साथ। पूजा भट्ट के साथ एक एक्‍टर ने मारपीट की थी। इस एक्‍टर से पूजा भट्ट प्‍यार करती थीं। उसने इतना मारा कि वह लहूलुहान हो गई थीं।

फ‍िल्‍म डैडी से अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली पूजा भट्ट ने दिल है कि मानता नहीं , सड़क, तमन्ना जैसी कई हिट फ‍िल्‍मों में काम किया। पूजा भट्ट का नाम अभिनेता रणवीर शौरी के साथ जुड़ा। फिल्म जिस्म के दौरान  दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई। दोनों काफी समय लिव इन में रहने लगे। दोनों का साथ भट्ट परिवार को पसंद नहीं था। जब दोनों साथ रह रहे तब किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई। 

दोनों के बीच कहासुनी इतनी बढ़ गई कि रणवीर शौरी ने पूजा भट्ट को बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। उन्‍होंने पूजा को इतना मारी कि वो लहुलुहान हो गई। रणवीर नशा करते थे, काफी शराब पीते थे और पूजा को ये बात पसंद नहीं थी। इस बात को लेकर दोनों में काफी बहस होती थी। एक दिन बहस ज्‍यादा हो गई और मारपीट तक बात पहुंच गई। कहते हैं कि रणवीर ने पूजा को उस जगह मारा था जहां उनकी सर्जरी हुई थी। इसके बाद दोनों के रिश्‍ते ठीक नहीं रहे। पूजा ने रणवीर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।