लाइव टीवी

आलिया भट्ट ने बताया रणबीर कपूर के साथ शादी के बाद कैसी है लाइफ, तारीफ में कही ये बात

Updated Aug 09, 2022 | 09:21 IST

आलिया भट्ट ने हाल ही में एक इंटरव्यू में पति रणबीर कपूर के बारे में बात की। आलिया ने कहा कि रणबीर उनके बेस्ट फ्रेंड हैं और यही वजह है कि शादी के बाद दोनों के बीच कुछ नहीं बदला है।

Loading ...
Alia Bhatt with Husband Ranbir Kapoor
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट ने की पति रणबीर कपूरे के बारे में बात।
  • आलिया ने कहा कि रणबीर से शादी के बाद उनकी सारी चिंताएं दूर हो गई हैं।
  • मालूम हो कि आलिया और रणबीर जल्द ही पेरेंट्स बनने वाले हैं।

बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट और रणबीर कपूर फिल्म इंडस्ट्री के सबसे चर्चित कपल्स में से एक हैं जो अपनी पर्सनल व प्रोफेशनल लाइफ को लेकर खबरों में बने रहते हैं। आलिया की फिल्म डार्लिंग्स हाल ही में ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज हुई है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है। 

Also Read: शॉर्ट ड्रेस में पहली बार दिखा आलिया भट्ट का बेबी बंप, रणबीर कपूर संग ब्रह्मास्त्र के प्रमोशन में जुटी एक्ट्रेस

आलिया ने रणबीर के बारे में कही ये बात

आलिया ने अपनी फिल्म डार्लिंग्स की सफलता के बाद अब हाल ही में उन्होंने फिल्मफेयर से बात की। इस दौरान उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ और पति व एक्टर रणबीर कपूर के बारे में बताया। आलिया ने कहा कि रणबीर से शादी करने के बाद उनकी सारी चिंताएं दूर हो गई हैं। उन्होंने कहा, 'रणबीर मेरे सबसे अच्छे दोस्त हैं, इसलिए शादी के बाद हम दोनों के बीच कुछ भी नहीं बदला है। वो वही इंसान हैं। जितनी तारीफ करूं कम ही है। एक पति और पार्टनर के रूप में, उनकी तारीफ में कहने के लिए मेरे पास बहुत कुछ है। वो हमेशा मुझे सपोर्ट करते हैं। मुझे बहुत हंसाते हैं। उनसे शादी करने के बाद मेरी सारी चिंताएं दूर हो गई हैं। ' 

कैसे एक्टर हैं रणबीर?

आलिया से पूछा गया कि रणबीर किस तरह के एक्टर हैं? इसपर आलिया ने कहा कि उनके साथ काम करना सबसे आसान है। आलिया ने कहा, 'एक एक्टर के रूप में, मेरे मन में उनके लिए बहुत प्यार और सम्मान है। रणबीर ऐसे एक्टर हैं जिनके साथ काम करना सबसे आसान है। वह हमेशा सेट पर बहुत शांत रहते हैं। वह समय पर आते हैं। वो बहुत मिलनसार हैं। जब आप रणबीर के साथ शूटिंग करते हैं, तो आप एक शांत एनर्जी को महसूस कर सकते हैं। आप उनके स्टारडम या उनकी उपस्थिति को उस तरह से महसूस नहीं करते हैं। यह बहुत नेचुरल और बहुत शांत है। वो बहुत अच्छे एक्टरे हैं। आप उन्हें अपने रोल के लिए तैयारी करते और किरदार में ढलने के लिए कड़ी मेहनत करते हुए नहीं देख सकते। और मैं भी ऐसी ही हूं।' 

Also Read: प्रेग्नेंसी में भी काम कर रही हैं आलिया भट्ट, करीना कपूर ने भाभी के बारे में कही ये बात

मां बनने वाली हैं आलिया

आलिया के बारे में बात करें तो वो जल्द ही मां बनने वाली हैं। उन्होंने इस साल अप्रैल महीने में रणबीर से शादी की थी और इसके करीब ढाई महीने बाद ही अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी फैंस को दी थी। आलिया जहां अब तक अपना बेबी बंप छिपाती दिखती थीं वहीं हाल ही में उन्होंने अपना बेबी बंप पहली बार फ्लॉन्ट किया था। 

वर्कफ्रंट

आलिया की फिल्मों की बात करें तो वो जल्द ही रणबीर कपूर के साथ फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी, जिसमें उनके अलावा अमिताभ बच्चन और मौनी रॉय भी अहम रोल में दिखेंगी। फिल्म इस साल सितंबर महीने में रिलीज होगी। इसके अलावा आलिया एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में भी दिखेंगी। 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।