लाइव टीवी

Alia Bhatt COVID 19: आलिया भट्ट ने दी कोरोना को मात, लिखा- 'इकलौता वक्त जब निगेटिव होना है अच्छा'

Updated Apr 14, 2021 | 17:43 IST

आलिया भट्ट कोरोना से उबर गई हैं। आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर फैंस के साथ ये खुशखबरी शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है- 'इकलौता वक्त जब निगेटिव होना अच्छा है।'

Loading ...
Alia Bhatt
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट ने कोरोना को मात दे दी है।
  • आलिया की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई है।
  • आलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख फैंस को ये खुशखबरी दी है।

मुंबई. कोरोना महामारी की दूसरी लहर में बॉलीवुड के कई सेलेब संक्रमित हैं। इनमें एक नाम आलिया भट्ट का भी है। हालांकि, आलिया ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। एक्ट्रेस की रिपोर्ट निगेटिव आई है। 

आलिया ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिख फैंस को ये खुशखबरी दी है। आलिया ने अपनी एक फोटो शेयर की है। फोटो के साथ उन्होंने कैप्शन दिया है- 'इकलौता वक्त जब निगेटिव होना अच्छा है।'

फोटो में आलिया भट्ट कैजुएल आउटफिट में नजर आ रही हैं। उन्होंने ब्लू कलर की डेनिम शर्ट पहनी हुई है। इसके साथ उन्होंने पिंक कलर की पैंट पहनी हुई है। फोटो में आलिया के चेहरे पर मुस्कुराहट है।

मां ने लिखी थी कविता 
सोनी राजदान ने बेटी के संक्रमित होने के बाद एक खास कविता लिखी थी। सोनी ने अंग्रेजी में तुकबंदी करते हुए लिखा, 
‘यह कोई साधारण लहर नहीं हैं...य ह हर जगह है। 
हमारे घरों में,हमारे बालों में भी मौजूद है। मुझे चिंता हो रही है। 
यह कोई साधारण लहर नहीं है...प ता नहीं कैसे चलेगा..
हम कैसे देखभाल करें..यहां-वहां ह र जगह फैला हुआ हैं..यह हर जगह है..यह हर जगह है।'

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर फैंस को बताया कि वह कोरोना पॉजीटिव हैं। पोस्ट में आलिया ने ये भी बताया कि वह फिलहाल घर पर ही क्वारंटाइन हैं। 

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली है। फिल्म का टीजर लॉन्च हो चुका है। फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे हैं। 

आलिया भट्ट इसके अलावा एस.एस.राजामौली की फिल्म आर.आर.आर में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वह सीता का किरदार निभा रही हैं। आलिया अपने बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।