लाइव टीवी

आलिया भट्ट ने पानी में लगाई आग, बिकिनी में शेयर की अंडरवाटर फोटो

Updated Mar 21, 2021 | 08:04 IST

आलिया भट्ट ने सोशल मीडिया पर मालद्वीप वेकेशन एक नई फोटो शेयर की है। फोटो में आलिया येलो और ग्रे कलर की बिकिनी में नजर आ रही हैं। देखें आलिया की फोटो...

Loading ...
Alia Bhatt
मुख्य बातें
  • आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर सबसे एक्टिव सेलेब्स में से हैं।
  • आलिया ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर की है।
  • फोटो में आलिया भट्ट् अंडरवाटर स्विमिंग करती नजर आ रही हैं।

मुंबई. आलिया भट्ट सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा फॉलोवर्स वाली सेलेब्स में से एक हैं। यही वजह है कि उनकी फोटो कुछ ही वक्त में वायरल हो जाती है। आलिया भट्ट ने अपनी एक नई फोटो शेयर की है। 

आलिया भट्ट की ये फोटो मालद्वीप वेकेशन की है। इसमें आलिया ने येलो और ग्रे कलर की बिकिनी पहनी हुई है। फोटो के साथ आलिया ने कैप्शन में लिखा, 'अब तक का सबसे अच्छा दिन।'

आलिया फोटो में अंडर वाटर स्विमिंग करती नजर आ रही हैं। एक्ट्रेस की इस फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं। फैंस आलिया की तुलना जलपरी से कर रहे हैं।

मनाया था बर्थडे
आलिया भट्ट ने 15 मार्च को अपना बर्थडे मनाया था। आलिया के बर्थडे के मौके पर करण जौहर ने एक खास पार्टी रखी थी। पार्टी में कई बड़े सेलेब्स शामिल हुए थे। हालांकि, कोरोना से संक्रमित होने के कारण रणबीर पार्टी का हिस्सा नहीं बन सके। 

 सूत्रों के मुताबिक आलिया के बर्थडे का प्लान रणबीर कपूर का था, उन्होंन इसके लिए करण जौहर को अपने इस प्लान में पहले से ही शामिल किया था।  पार्टी के दौरान रणवीर वहां पर मौजूद नहीं थे, लेकिन वह पार्टी में वीडियो कॉल के जरिए लगातार जुड़े रहे।


 

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया भट्ट के पास कई प्रोजेक्ट्स हैं। इस साल वह सबसे पहले संजय लीला भंसाली की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी में नजर आने वाली हैं। आलिया इसके अलावा एसएस राजामौली की फिल्म आरआरआर में काम करेंगी।

आरआरआर में आलिया सीता का रोल निभा रही हैं। आलिया के बर्थडे के मौके पर फिल्म से उनका पहला लुक सामने आया था। इसके अलावा आलिया रणबीर कपूर के साथ ब्रह्मास्त्र फिल्म में भी काम करेंगी।
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।