लाइव टीवी

Alia Bhatt Movies in 2020: इस साल आल‍िया भट्ट पर 600 करोड़ का दांव, देखें क‍िन फ‍िल्‍मों में आएंगी नजर

मेधा चावला | SENIOR ASSOCIATE EDITOR
Updated Jan 03, 2020 | 20:04 IST

Alia Bhatt upcoming films in 2020: ये साल आल‍िया भट्ट के लिए खास रहने वाला है। 2020 में वह 5 फ‍िल्‍मों में द‍िखेंगी और इसके ल‍िए उन पर करीब 600 करोड़ का दांव लगा है।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Alia Bhatt

साल 2020 में फ‍िल्‍म रिलीज को लेकर आलिया भट्ट बाकी तमाम स‍ितारों की तुलना में फ‍िलहाल सबसे आगे हैं। इस साल उनकी 5 फ‍िल्‍में र‍िलीज होंगी और अगर इन फ‍िल्‍मों का कुल बजट देखा जाए जो आलिया भट्ट पर करीब 600 करोड़ा का दांव लगा है। फ‍िल्‍मों की वैराइटी और आल‍िया के क्रेज को देखते हुए उम्‍मीद यही की जा रही है क‍ि साल के अंत में वह बॉक्‍स ऑफ‍िस की नई क्‍वीन साब‍ित होंगी। 

साल 2019 में वह दो फ‍िल्‍मों में नजर आई थीं - रणवीर सिंह के साथ गली बॉय और करण जौहर की मल्‍टीस्‍टारर कलंक। गली बॉय में उनके किरदार को तारीफ मिली और फ‍िल्‍म को अच्‍छा कलेक्‍शन भी। यहां तक कि गली बॉय को भारत की ओर से ऑस्‍कर्स के लिए भी भेजा गया था लेकिन ये पहले ही रेस से बाहर हो गई। वहीं कलंक भी कुछ खास नहीं कर पाई। हालांक‍ि इसमें अपने लुक्‍स और डांस को लेकर आल‍िया को तारीफ मिली थी। बेशक अब इस साल में वह बीते साल की सारी कमी पूरी करना चाहेंगी। 

Alia Bhatt upcoming movies 2020

Sadak 2


आलिया भट्ट अपने पापा महेश भट्ट के साथ पहली बार फ‍िल्‍म कर रही हैं। इसमें उनके साथ आद‍ित्‍य रॉय कपूर हैं और पुरानी सड़क की जोड़ी यानी संजय दत्‍त और पूजा भट्ट भी इसमें नजर आएंगे। ये फ‍िल्‍म 25 मार्च को रिलीज होगी। 

RRR
बाहुबली फेम राजामौली की इस फ‍िल्‍म में आलिया भट्ट लीड रोल में हैं। ये भी पीर‍ियड ड्रामा है जिसमें आल‍िया के साथ अजय देवगन, जून‍ियर एनटीआर और राम चरण तेजा हैं। इस फ‍िल्‍म का बजट 300 करोड़ से भी ऊपर बताया जा रहा है। 

Brahmastra
रणबीर कपूर के साथ आलिया भट्ट को देखने का इंतजार दर्शकों को काफी समय से है। लेकिन ब्रह्मास्‍त्र को बनने में काफी समय लग रहा है। 2019 में र‍िलीज होने वाली फ‍िल्‍म अब इस साल र‍िलीज हो सकती है। हालांक‍ि इसकी कोई तय तारीख सामने नहीं आई है। फ‍िल्‍म का बजट करीब 100 करोड़ बताया जा रहा है। 

Takht 
कलंक के बाद आलिया भट्ट इस साल करण जौहर की एक और  मल्‍टीस्‍टारर फ‍िल्‍म में द‍िखेंगी। ये है तख्‍त जिसमें करीना कपूर खान, रणवीर सिंह, व‍िकी कौशल, जान्‍हवी कपूर, भूमि पेडनेकर और अन‍िल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। इसका बजट भी 100 करोड़ से ऊपर बताया जा रहा है। हालांक‍ि इसकी र‍िलीज डेट तय नहीं है।

Gangubai


संजय लीला भंसाली के साथ आलिया भट्ट की यह पहली फ‍िल्‍म है जो 11 स‍ितंबर 2020 को रिलीज होगी। ये एक बायोप‍िक है जिसकी ज्‍यादा ड‍िटेल अभी तक सामने नहीं आई हैं। इसके बजट का खुलासा भी अभी तक नहीं हुआ है लेकिन संजय लीला भंसाली कोई हल्‍की फ‍िल्‍में भी तो नहीं बनाते! 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।