लाइव टीवी

Case Toh Banta Hai: कॉमेडी की फुल डोज लेकर आ रहा कोर्ट रूम शो 'केस तो बनता है', जानें कब होगा रिलीज

Updated Jul 15, 2022 | 13:15 IST

Case Toh Banta Hai: अमेजन मिनी टीवी पर अपनी तरह का पहला और नया कॉमेडी रियलिटी वेब शो 'केस तो बनता है' आने वाला है।रितेश देशमुख शो में वकील की भूमिका निभाने वाले हैं।

Loading ...
Case Toh Banta Hai
मुख्य बातें
  • नया कॉमेडी रियलिटी वेब शो 'केस तो बनता है' आने वाला है।
  • यह शो 29 जुलाई को अमेजन मिनीटीवी, अमेजन शॉपिंग ऐप और फायर टीवी पर शुरू होगा।
  • कुशा कपिला और बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।

Case Toh Banta Hai: अमेजन मिनी टीवी पर अपनी तरह का पहला और नया कॉमेडी रियलिटी वेब शो 'केस तो बनता है' आने वाला है। एक दिन पहने ही मेकर्स ने इस शो की घोषणा की है। इस शो में केस चलेंगे और इसी बहाने दर्शकों का मनोरंजन होगा। बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख कॉमेडी रियलिटी वेब शो 'केस तो बनता है' में वकील की भूमिका निभाने वाले हैं।

इस शो में रितेश देशमुख के अलावा डिजिटल कंटेंट क्रिएटर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कुशा कपिला और बॉलीवुड अभिनेता वरुण शर्मा भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। कोर्ट रूम में रितेश और वरुण आमने सामने होंगे तो दर्शकों को कॉमेडी की फुल डोज मिलेगी। जबकि कुशा कपिला न्यायाधीश की भूमिका निभाएंगी।  

Also Read: OTT की दुनिया में कविता कौशिक ने किया डेब्यू, इस क्राइम थ्रिलर शो में आएंगी नजर

जानकारी के अनुसार रितेश 'जुंटा का वकील' की भूमिका निभा रहे हैं और वह बॉलीवुड की कुछ सबसे बड़ी हस्तियों के खिलाफ आरोप लगाएंगे। बचाव में उनके वकील वरुण बहस करेंगे। यह कॉमेडी शो साप्ताहिक होगा और ओटीटी यानी अमेजन मिनी टीवी पर प्रसारित होगा।

खासबात ये है कि इस शो को देखने के लिए आपको कोई चार्ज देने की आवश्यकता नहीं है। अगर आपके पास अमेजन का प्राइम सब्सक्रिप्शन है तो आप अमेजन मिनी टीवी पर इस शो का आनंद घर बैठे ले सकते हैं। यह भारत का पहला कोर्ट रूम कॉमेडी शो होगा। 

अपने नए शो के बारे में बात करते हुए रितेश ने कहा, "यह मेरे जीवन का अब तक का सबसे बहुप्रतीक्षित शो है। मैं आपको बता नहीं सकता कि मैं कितना उत्साहित हूं। मुझे यकीन है कि पूरे भारत के दर्शक अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।" बनिजय एशिया द्वारा निर्मित, यह शो 29 जुलाई को अमेजन मिनीटीवी, अमेजन शॉपिंग ऐप और फायर टीवी पर शुरू होगा।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।