लाइव टीवी

Ramayan in Bhojpuri: अब भोजपुरी में भी आएगी 'रामायण', एक्ट्रेस अनारा गुप्ता करेंगी प्रोड्यूस

Updated May 22, 2020 | 15:56 IST

Ramayan In Bhojpuri: एक्ट्रेस अनारा गुप्ता लॉकडाउन के बाद भोजपुरी रामायण प्रोड्यूस कर सकती हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा करना उनका सौभाग्य होगा।

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
Anara Gupta
मुख्य बातें
  • अब भोजपुरी में आ सकती है रामायण
  • भोजपुरी एक्ट्रेस अनारा गुप्ता करेंगी प्रोड्यूस
  • मालूम हो कि अनारा लॉकडाउन के बाद फिल्में भी प्रोड्यूस कर सकती हैं

देश में इस समय लॉकडाउन है जिसके चलते फिल्मों और टीवी सीरियल्स की शूटिंग रुक गई है। इस दौरान पुराने शो को फिर से टेलिविजन पर दिखाया जा रहा है जिनमें से एक है रामानंद सागर की रामायण, जिसे दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैं। 

अनारा गुप्ता कर सकती हैं प्रोड्यूस

इस दौरान भोजपुरी इंडस्ट्री भी रामायण बनाना चाहती है। भोजपुरी एक्टर्स भी चाहते हैं कि भोजपुरी में रामायण बने। हाल ही में एक वेबसाइट ने भोजपुरी की मशहूर एक्ट्रेस अनारा गुप्ता से इस बारे में बात की तो उन्होंने यह संकेत दिया कि वो भोजपुरी रामायण को प्रोड्यूस कर सकती हैं। जानकारी के मुताबिक लॉकडाउन खत्म होने के बाद वो अपने होम प्रोडक्शन में फिल्में और वेब सीरीज बनाएंगी। 

अनारा ने कहा- ऐसा करना होगा शुभ

अब अनारा से भोजपुरी रामायण के बारे में पूछा गया तो वो खुश हो गईं। उनका कहना है कि अगर वो भोजपुरी रामायण प्रोड्यूस करती हैं तो यह बहुत शुभ होगा। अनारा का कहना है कि अगर वो रामायण से अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरुआत करती हैं तो बहुत अच्छा होगा। उन्होंने कहा, 'मैं ऐसा कर सकती हूं.. नहीं, नहीं मैं अब ऐसा करूंगी ही।'

रामायण को लेकर कही ये बात

अनारा ने कहा कि वो इसी कोशिश में थीं कि किस तरह अपने प्रोडक्शन की शुरुआत करें और अगर उन्हें भोजपुरी में रामायण प्रोड्यूस करने का मौका मिलता है तो यह उनकी खुशकिस्मती होगी। उन्होंने कहा कि अगर वो ऐसा कर सकीं तो निर्माता के तौर पर हमेशा खुद को सौभाग्यशाली मानेंगी।

बता दें कि अनारा गुप्ता का जन्म 29 अगस्त 1986 को जम्मू में हुआ था। उनके 6 भाई हैं और कोई बहन नहीं है। साल 2001 में अनारा मिस जम्मू ब्यूटी पेजेंट की विनर रह चुकी हैं। उन्होंने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है इसके साथ ही वो हिंदी, तेलेगु और तमिल फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। वो भोजपुरी की सबसे ज्यादा फीस पाने वाली अभिनेत्रियों में से एक हैं, जिसने कई अवॉर्ड्स अपने नाम किए हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।