लाइव टीवी

कंगना रनौत से शादी की इच्छा जताने से अभय देओल को ताना देने तक, जब अनिल कपूर के इन स्टेटमेंट्स ने बटोरी थीं सुर्खियां 

Updated Dec 24, 2021 | 10:57 IST

Anil Kapoor Birthday: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर आज 65 साल के हो गए हैं। अपने बयानों की वजह से अनिल कपूर अक्सर सुर्खियों में छा जाते हैं। यहां जानें कब-कब अपने स्टेटमेंट्स की वजह से अनिल कपूर चर्चा का विषय बन गए थे। 

Loading ...
तस्वीर साभार:&nbspInstagram
अनिल कपूर
मुख्य बातें
  • अनिल कपूर ने जताई थी कंगना रनौत से शादी करने की इच्छा।
  • शो के दौरान अनिल कपूर ने अभय देओल को मारा था ताना। 
  • अनुराग कश्यप और अनिल कपूर के बीच छिड़ गई थी जुबानी जंग।

Anil Kapoor Birthday, 5 Interesting And Controversial Statements Of The Actor: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में से एक अनिल कपूर (Anil Kapoor) आज अपना 65वां जन्मदिन मना रहे हैं। अनिल कपूर का जन्म आज के ही दिन वर्ष 1956 में मुंबई में हुआ था। वो सात दिन फिल्म से अनिल कपूर ने अपने बॉलीवुड सफर की शुरुआत की थी। जिसके बाद वह लगातार सफलता की सीढ़ी चढ़ते गए। अपने लंबे बॉलीवुड करियर के दौरान कई बार अनिल कपूर सुर्खियों में छाए हैं। फिल्मों के अलावा अपने इंटरेस्टिंग और कंट्रोवर्शियल बयानों की वजह से भी कई बार अनिल कपूर चर्चा का विषय बन गए थे। यहां जानें कब-कब अनिल कपूर अपने स्टेटमेंट्स की वजह से खबरों में छाए थे (Anil Kapoor Interesting And Controversial Statements)। 

कंगना रनौत के लिए अपनी बीवी को तलाक दे सकते हैं अनिल कपूर

कॉफी विद करण शो के दौरान अनिल कपूर ने यह साझा किया था कि वह कंगना रनौत के लिए अपनी बीवी को छोड़ सकते हैं। दरअसल, जब करण जौहर ने उनसे यह पूछा था कि वह किसके लिए अपनी बीवी को छोड़ सकते हैं तब कंगना रनौत की ओर इशारा करते हुए उन्होंने यह बयान दिया था कि वह कंगना रनौत के लिए अपनी बीवी को छोड़ सकते हैं। यह बयान देने के बाद अनिल कपूर लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। 

अभय देओल को दिया था ताना

कॉफी विद करण के एक एपिसोड के दौरान अनिल कपूर ने यह कहा था कि अभय देओल को मदद की जरूरत है। जब करण जौहर ने उन्हें पूछा था कि अभय देओल को किस चीज की जरूरत है तब अनिल कपूर ने कहा था कि उन्हें हर एक चीज की जरूरत है। अनिल कपूर ने आगे कहा था कि अभय देओल के साथ कुछ तो गड़बड़ है। जिसके बाद अभय देओल ने भी अनिल कपूर को मुंहतोड़ जवाब दिया था। अनिल कपूर और अभय देओल के बीच का यह विवाद कई दिनों तक खबरों में बना हुआ था।

अवॉर्ड शो को लेकर दिया था बयान

जी सिने अवॉर्ड्स को जब अनिल कपूर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रमोट कर रहे थे तब उन्होंने ऑस्कर को लेकर एक ऐसा बयान दिया था जिसकी वजह से वह विवादों में फंस गए थे। अनिल कपूर ने ऑस्कर्स पर उंगली उठाते हुए उसके नॉमिनेशन प्रक्रिया को गलत कहा था। जिसकी वजह से अनिल कपूर सुर्खियों में छा गए थे।

अनुराग कश्यप संग छिड़ गई थी जुबानी जंग 

एक बार टि्वटर पर अनुराग कश्यप और अनिल कपूर के बीच जुबानी जंग छिड़ गई थी। 48वें इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स के दौरान जब अनिल कपूर ने शेफाली शाह को बेस्ट ड्रामा सीरीज का अवार्ड जीतने के लिए बधाई दिया था तब अनिल कपूर की चुटकी लेते हुए अनुराग कश्यप ने उनसे यह पूछा था कि आपका ऑस्कर कहां है। जिसके बाद अनिल कपूर ने भी स्लमडॉग मिलेनियर पर तंज कसते हुए अनुराग कश्यप को करारा जवाब दिया था। ट्विटर पर इन दोनों की जुबानी जंग ने कई सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। इस विवाद के दौरान दोनों ने एक दूसरे की खूब धज्जियां उड़ाई थीं। 

अपनी उम्र को लेकर अनिल कपूर ने दिया था बयान

ए टाइम से एक इंटरव्यू के दौरान जब अनिल कपूर से उनके उम्र और एनर्जी को लेकर सवाल पूछा गया था तब अनिल कपूर ने कहा था कि वह बेशक थक जाते हैं। लेकिन अगली सुबह वह वापस उसी एनर्जी के साथ उठते हैं। उनका परिवार और उनकी टीम हर समय उनके साथ खड़ी रहती है। अनिल कपूर ने आगे बताया था कि 4 दशकों से अधिक समय तक अभिनेता बने रहना आसान नहीं होता है। लेकिन वह इस दुनिया की किसी भी चीज के लिए अभिनय करना नहीं छोड़ेंगे क्योंकि उनको अभिनय से प्यार है और इसी चीज ने उनको सब कुछ दिया है। अनिल कपूर के इस बयान ने लोगों का दिल जीत लिया था। यह बयान देने के बाद अनिल कपूर हर जगह छा गए थे।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।