लाइव टीवी

दिल धड़कने दो के इस सीन में होश खो बैठे थे अनिल कपूर, असली में दबाया था राहुल बोस का गला

Dil Dhadkane Do
Updated Mar 01, 2021 | 18:42 IST

अनिल कपूर की फिल्म दिल धड़कने दो साल 2015 में रिलीज हुई थी। पांच साल बाद अब अनिल कपूर ने फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है। इसके अलावा उन्होंने बताया कि फिल्म से उनका बेस्ट सीन कौन सा था।

Loading ...
Dil Dhadkane DoDil Dhadkane Do
Dil Dhadkane Do
मुख्य बातें
  • अनिल कपूर ने फिल्म दिल धड़कने दो से कुछ यादें शेयर की है।
  • अनिल कपूर ने बताया कि फिल्म के एक सीन में उन्होंने सचमुच में राहुल बोस का गला दबा दिया था।
  • अनिल कपूर के मुताबिक ये सीन स्क्रिप्ट में नहीं लिखा हुआ था।

मुंबई. जोया अख्तर की फिल्म दिल धड़कने दो पांच साल बाद भी फैंस के बीच खासी पॉपुलर है।  रणवीर सिंह, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर रही थी। अब अनिल कपूर ने बताया कि फिल्म के एक सीन में उन्होंने सचमुच में राहुल बोस का गला दबा दिया था।

अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर फिल्म से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया। उन्होंने कहा, 'आज मैं ऐसे सीन की बात करूंगा जिसकी शूटिंग की मैं राह देख रहा था। ये मेरे इमेजिनेशन के हिसाब से और बेहतर हो गया।'

फिल्म में कमल मेहता (अनिल कपूर) अपनी बेटी आयशा (प्रियंका चोपड़ा) को उसके पति मानव (राहुल बोस) के चंगुल से छुड़ाता है। उसके व्यवहार से बेटी बहुत ज्यादा परेशान हो जाती हैं। वह पति से तलाक लेना चाहती हैं।

राहुल के साथ हुई धक्का-मुक्की
अनिल कपूर कहते हैं, 'राहुल बोस के साथ मुझे एक सीन शूट करना था, जिसमें उनकी राहुल से धक्का-मुक्की हो जाती है। अनिल कपूर को उन्हें राहुल को चाकू दिखाना होता है। हालांकि, वह एक कदम आगे जाते हुए राहुल का गला दबा दिया था।'

अनिल कपूर के मुताबिक उन्होंने सीन को इतना ज्यादा सीरियसली ले लिया था। उन्हें ये रियल लगने लगा था। वह शॉट में राहुल से कहते हैं-तेरा हाथ उखाड़ के रख दूंगा। इसके बाद वह तार लेकर राहुल का गला दबा देते हैं।' 

बताया बेस्ट सीन
अनिल कपूर को सीन में ऐसा कुछ भी करने के लिए उन्हें कहा नहीं गया था। अनिल ने इसे इंप्रोवाइज किया। फिल्म के क्रू को बाद में उन्हें रोककर ये समझाना पड़ा कि ये केवल शूटिंग है। अनिल ने इस सीन को फिल्म में अपना बेस्ट सीन बताया था।

एक्टर ने ट्वीट में राहुल बोस की तारीफ करते हुए लिखा, 'कमल ने उस मोमेंट में मानव को मार ही डाला था लेकिन मैं इस सीन को तुम्हारे बिना नहीं कर सकता था। थैंक यू राहुल बोस, तुम्हारे सपोर्ट के लिए शुक्रिया।'
 

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।