लाइव टीवी

Rhea Kapoor Wedding: करण बुलानी के साथ भागकर शादी करना चाहती थीं रिया कपूर, बेडरूम में लिए साथ फेरे

Updated Aug 17, 2021 | 20:21 IST

Rhea Kapoor Wedding: अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर ने बताया कि वह अपने बॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ भागकर शादी करना चाहती थीं। वहीं, उनकी शादी लिविंग रूम में हुई थी।

Loading ...
Rhea Kapoor, Karan Boolani
मुख्य बातें
  • अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर शादी के बंधन में बंध गई हैं।
  • रिया कपूर ने बताया कि वह भागकर शादी करना चाहती थीं।
  • रिया कपूर ने बताया कि उन्होंने लिविंग रूम में सात फेरे लिए थे।

मुंबई. अनिल कपूर की छोटी बेटी रिया कपूर बॉयफ्रेंड करण बुलानी के साथ शादी के बंधन में बंध गई हैं। रिया कपूर ने शादी के  बाद बताया कि वह करण के साथ भागकर शादी करना चाहती थीं। यही नहीं, उनकी शादी घर के लिविंग रूम में हुई थी। 

रिया कपूर ने शादी की पहली फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की थी। फोटो के साथ कैप्शन में रिया कपूर ने ये खुलासा किया है। उन्होंने लिखा, 'मैं भागकर अपने लिविंग रूम में शादी करना चाहती थी। इस चीज को सच बनाने के लिए शुक्रिया।' गौरतलब  है कि 16 अगस्त को रिया कपूर और करण बुलानी ने  शादी की रिसेप्शन पार्टी दी थी। इस पार्टी में बॉलीवुड के कई  सेलेब्स शामिल हुए थे।

शेयर की थी शादी की पहली फोटो 
रिया कपूर ने इससे पहले शादी की फोटो शेयर की थी। फोटो के साथ रिया कपूर ने लिखा, '12 साल बाद, मुझे नर्वस या अभिभूत नहीं होना चाहिए था क्योंकि आप मेरे सबसे अच्छे दोस्त और अब तक के सबसे अच्छे आदमी हैं। इसके बावजूद मुझे रोने आया और मैं हिल गई। पूरे रास्ते मेरा पेट फूल गया क्योंकि मुझे नहीं पता था कि अनुभव इतना विनम्र होगा। हमारे पास जीवन में कई प्यारे लोग होंगे।'

12 साल से कर रहे थे डेट 
रिया कपूर और करण बुलानी पिछले 12 साल से एक दूसरे को डेट कर रहे थे।  रिया ने इंस्टाग्राम पर करण के साथ दो फोटोज शेयर की थी। फोटो के कैप्शन में रिया ने बताया था कि साल 2010 में फिल्म आएशा की शूटिंग के दौरान दोनों की लव स्टोरी की शुरुआत हुई थी।

आपको बता दें कि करण बूलानी डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। करण ने रिया कपूर की फिल्म आयशा और वेक अप सिड में बतौर असिस्टेंट डायरेक्टर काम किया है। करण नेटफ्लिक्स की फिल्म सिलेक्शन डे को भी डायरेक्ट कर चुके हैं।

Times Now Navbharat पर पढ़ें Entertainment News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।